By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़-साय मंत्रिमंडल की बैठक आज, केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह आएंगे
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़-साय मंत्रिमंडल की बैठक आज, केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह आएंगे
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़-साय मंत्रिमंडल की बैठक आज, केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह आएंगे

News Desk
Last updated: 2025/01/19 at 1:35 PM
News Desk
Share
3 Min Read
छत्तीसगढ़-साय मंत्रिमंडल की बैठक आज, केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह आएंगे
SHARE

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में आज रविवार का दिन काफी अहम रहने वाला है. आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्री मंडल की बैठक होगी, जिसमें नगरीय निकाय, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव समेत धान खरीदी को लेकर अहम फैसले लिए जाएंगे. कांग्रेस पार्टी की घोषणा पत्र समिति और विधायक दल की बैठक भी होने जा रही है, जहां आगामी निकाय चुनावों पर मंथन होगा.

वहीं, केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह आज से छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचेंगे. इस बीच, दिल्ली की हवाई सेवाओं पर असर पड़ेगा, जिससे यात्रियों को असुविधा हो सकती है.

मंत्रालय में साय कैबिनेट की बैठक
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज, 19 जनवरी को सुबह 11.30 बजे महानदी भवन मंत्रालय में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक होगी. इस बैठक में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर अहम फैसले लिए जाएंगे. साथ ही, धान खरीदी और कस्टम मिलिंग की स्थिति की समीक्षा की जाएगी. प्रदेश में 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का अनुमान है, जिसमें से 125 लाख मीट्रिक टन का निराकरण केंद्रीय और राज्य पूल में होगा. अतिशेष 40 लाख मीट्रिक टन धान की नीलामी प्रक्रिया पर भी निर्णय लिया जा सकता है. इसके अलावा, प्रदेश में लंबित राजनीतिक प्रकरणों और विभागों के अन्य प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दौरा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम को सुनेंगे. इसके बाद, 11:30 बजे मंत्रालय में राज्य कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे. दोपहर 3:20 बजे मुख्यमंत्री सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के दौरे पर जाएंगे, जहां वे कई विकास कार्यों का भूमि पूजन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. शाम 6:30 बजे मुख्यमंत्री राजधानी रायपुर में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का छत्तीसगढ़ दौरा
केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह आज से छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर राजधानी रायपुर पहुंचेंगे. 20 जनवरी को वे कसारे वन्य सिल्क मिल का दौरा करेंगे. इस दौरे के दौरान, मंत्री अन्य औद्योगिक विकास परियोजनाओं का भी निरीक्षण करेंगे.

कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक
कांग्रेस पार्टी की आज प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में घोषणा पत्र समिति और विधायक दल की बैठक होगी. बैठक में आगामी नगरीय निकाय चुनावों पर चर्चा की जाएगी, और प्रदेश सह प्रभारी विजय जांगिड भी बैठक में शामिल होंगे.

You Might Also Like

ग्वालियर के मिंट स्टोन से बनी भगवान राम की 51 फीट की प्रतिमा जल्द ही रायपुर में लगाई जाएगी

MP NEWS- विश्व सिकल सेल दिवस: राज्यपाल पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. यादव विश्व सिकल सेल दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को करेंगे सम्मानित…

राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री और प्रदेश प्रभारी की मंत्रियों के साथ वन टू वन चर्चा, लगाई फटकार

MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, भारतीय खगोल विज्ञान और ज्ञान परंपरा पर होगा मंथन…

MP NEWS: ग्रामीण पर्यटन आत्मनिर्भरता का माध्यम, होम-स्टे से विश्व पटल पर पहुंचेगी भारतीय संस्कृति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

News Desk January 19, 2025 January 19, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article राष्ट्रपति बनने के बाद सबसे पहले भारत आएंगे डोनाल्ड ट्रंप, अप्रैल में हो सकती है यात्रा राष्ट्रपति बनने के बाद सबसे पहले भारत आएंगे डोनाल्ड ट्रंप, अप्रैल में हो सकती है यात्रा
Next Article छत्तीसगढ़-रायपुर में वरिष्ठ वकील पर हमला करने वाले की कोर्ट में धुनाई, पिटाई करने वाले वकीलों पर केस दर्ज छत्तीसगढ़-रायपुर में वरिष्ठ वकील पर हमला करने वाले की कोर्ट में धुनाई, पिटाई करने वाले वकीलों पर केस दर्ज
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

ग्वालियर के मिंट स्टोन से बनी भगवान राम की 51 फीट की प्रतिमा जल्द ही रायपुर में लगाई जाएगी
ग्वालियर के मिंट स्टोन से बनी भगवान राम की 51 फीट की प्रतिमा जल्द ही रायपुर में लगाई जाएगी
छत्तीसगढ़ राज्य
MP NEWS- विश्व सिकल सेल दिवस: राज्यपाल पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. यादव विश्व सिकल सेल दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को करेंगे सम्मानित…
MP NEWS- विश्व सिकल सेल दिवस: राज्यपाल पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. यादव विश्व सिकल सेल दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को करेंगे सम्मानित…
मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश जनसंपर्क
राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री और प्रदेश प्रभारी की मंत्रियों के साथ वन टू वन चर्चा, लगाई फटकार
राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री और प्रदेश प्रभारी की मंत्रियों के साथ वन टू वन चर्चा, लगाई फटकार
छत्तीसगढ़ राज्य
MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, भारतीय खगोल विज्ञान और ज्ञान परंपरा पर होगा मंथन…
MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, भारतीय खगोल विज्ञान और ज्ञान परंपरा पर होगा मंथन…
मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?