By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अरविंद केजरीवाल पर फिर हमला समझें सियासी नफा-नुकसान का गणित
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > अरविंद केजरीवाल पर फिर हमला समझें सियासी नफा-नुकसान का गणित
राज्य

अरविंद केजरीवाल पर फिर हमला समझें सियासी नफा-नुकसान का गणित

News Desk
Last updated: 2025/01/19 at 5:45 PM
News Desk
Share
3 Min Read
अरविंद केजरीवाल पर फिर हमला समझें सियासी नफा-नुकसान का गणित
SHARE

नई दिल्ली । दिल्ली में अरविंद केजरीवाल पर जब जब हमले हुए, उन्होंने और उनकी पार्टी ने संवेदना बटोरने की कोशिश की और कोई शक नहीं कि इसका लाभ भी मिला है। अन्ना आंदोलन के बाद जब आम आदमी पार्टी का गठन हुआ और केजरीवाल ने गली मोहल्लों में भ्रमण करना शुरू किया, उसके बाद उनके ऊपर कई बार हमले हो चुके हैं। दिल्ली में जैसे-जैसे मतदान के दिन नजदीक आ रहे हैं, घमासान गहराता जा रहा है। शनिवार शाम आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गाड़ी पर पथराव का गंभीर आरोप लगाया। आप के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बाबत एक वीडियो शेयर किया गया। जिसमें नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के दौरान कुछ लोग काले झंडे लहराते दिखे और केजरीवाल की गाड़ी के करीब पहुंच गए। वीडियो में दूसरी तरफ से एक पत्थर आता हुआ भी दिखा। हालांकि सुरक्षा कर्मचारियों ने फौरन हालात को काबू में कर लिया, लेकिन सियासी गलियारे में यह वाकया जितनी तेजी से फैला, उतनी ही तेज गति से इस पर आप और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति भी शुरू हो गई। पूरे मामले में आम आदमी पार्टी की ओर से नई दिल्ली से बीजेपी प्रत्याशी परवेश वर्मा पर उंगली उठाई गई है। आप ने कहा कि हमला करने वाला परवेश वर्मा का समर्थक है। वहीं, परवेश वर्मा ने यह आरोप लगाकर एक अलग ही सनसनी फैला दी कि केजरीवाल ने अपनी गाड़ी से तीन युवकों को टक्कर मार दी, जिसके बाद दोनों दलों के समर्थकों में झड़प हो गई। जाहिर है दोनों पक्षों के आरोपों की जांच के बाद ही मामले के सही तथ्य सामने आ सकते हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों के दौरान अरविंद केजरीवाल को निशाना बनाने को लेकर कई खबरें सामने आ चुकी हैं। पिछले विधानसभा चुनावों के प्रचार-प्रसार के दौरान भी अरविंद केजरीवाल पर कई बार हमले हो चुके हैं। ऐसा नहीं है कि अरविंद केजरीवाल या मनीष सिसोदिया को केवल दिल्ली में ही हमले का सामना करना पड़ा है। दिल्ली के बाहर भी केजरीवाल पर कई बार हमले हो चुके हैं। आप के गठन से भी पहले 18 अक्टूबर 2011 को लखनऊ में अरविंद केजरीवाल सबसे पहला हमला हुआ था। साल 2013 में हरियाणा के भिवानी में एक शख्स ने केजरीवाल पर स्याही फेंकी थी तो वहीं अहमदाबाद में 5 मार्च 2014 को केजरीवाल की गाड़ी पर पत्थर फेंके गए। साल 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी वाराणसी में उनके प्रचार के दौरान हमला हुआ था। केजरीवाल पर स्याही फेंकी गई थी। रैली में कुछ अज्ञात लोगों ने अंडे भी फेंके। अन्ना के एक समर्थक ने उनको थप्पड़ मारा। इसके अलावा 28 मार्च 2014 को हरियाणा में ही एक शख्स ने केजरीवाल को थप्पड़ मारा था।

You Might Also Like

CG NEWS- आदिवासी गांवों की तरक्की को मिलेगी नई रफ्तार: छत्तीसगढ़ के इस जिले में शुरू हो रही कोल्ड स्टोरेज की बड़ी सुविधा….

CG NEWS- सेन समाज का गौरवशाली इतिहास, छत्तीसगढ़ के विकास में निभा रहा अहम भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

CG NEWS: बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता के लिए “सार्थक एवं रक्षक अभियान” का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया शुभारंभ…..

महासमुन्द : ‘योगा संगम एवं ‘हरित योग थीम पर 21 जून को महासमुंद में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

महासमुंद : स्कूल बसों का भौतिक निरीक्षण 22 जून को, शिविर सरायपाली में आयोजित

News Desk January 19, 2025 January 19, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पुलिस ने घेराबंदी कर 30 गायों का किया रेस्क्यू, आरोपी फरार पुलिस ने घेराबंदी कर 30 गायों का किया रेस्क्यू, आरोपी फरार
Next Article कलमीभाठा मोहल्ला में बनाई और बेची जा रही अवैध कच्ची महुआ शराब पर महिलाओं का फूटा गुस्सा कलमीभाठा मोहल्ला में बनाई और बेची जा रही अवैध कच्ची महुआ शराब पर महिलाओं का फूटा गुस्सा
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

CG NEWS- आदिवासी गांवों की तरक्की को मिलेगी नई रफ्तार: छत्तीसगढ़ के इस जिले में शुरू हो रही कोल्ड स्टोरेज की बड़ी सुविधा….
CG NEWS- आदिवासी गांवों की तरक्की को मिलेगी नई रफ्तार: छत्तीसगढ़ के इस जिले में शुरू हो रही कोल्ड स्टोरेज की बड़ी सुविधा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
CG NEWS- सेन समाज का गौरवशाली इतिहास, छत्तीसगढ़ के विकास में निभा रहा अहम भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
CG NEWS- सेन समाज का गौरवशाली इतिहास, छत्तीसगढ़ के विकास में निभा रहा अहम भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
CG NEWS: बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता के लिए “सार्थक एवं रक्षक अभियान” का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया शुभारंभ…..
CG NEWS: बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता के लिए “सार्थक एवं रक्षक अभियान” का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया शुभारंभ…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
महासमुन्द : ‘योगा संगम एवं ‘हरित योग थीम पर 21 जून को महासमुंद में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन
महासमुन्द : ‘योगा संगम एवं ‘हरित योग थीम पर 21 जून को महासमुंद में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?