By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: एमजीएम मेडिकल कॉलेज में तैयार की जा रही विशेष रिपोर्ट, यूनियन कार्बाइड के कचरा निष्पादन प्रभाव पर काम जारी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > एमजीएम मेडिकल कॉलेज में तैयार की जा रही विशेष रिपोर्ट, यूनियन कार्बाइड के कचरा निष्पादन प्रभाव पर काम जारी
मध्यप्रदेशराज्य

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में तैयार की जा रही विशेष रिपोर्ट, यूनियन कार्बाइड के कचरा निष्पादन प्रभाव पर काम जारी

News Desk
Last updated: 2025/01/20 at 3:00 PM
News Desk
Share
3 Min Read
एमजीएम मेडिकल कॉलेज में तैयार की जा रही विशेष रिपोर्ट, यूनियन कार्बाइड के कचरा निष्पादन प्रभाव पर काम जारी
SHARE

इंदौर: शासन के आदेश पर एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की टीम पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के कचरे के निस्तारण के प्रभावों पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रही है। इससे लोगों में फैली भ्रांतियां दूर होंगी और यह पता चलेगा कि कचरे से कोई नुकसान है या नहीं। इसके लिए मेडिकल कॉलेज की टीम ने अध्ययन शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि वर्ष 2015 में 10 टन कचरा जलाए जाने के कारण यहां का पानी लाल हो गया है, लोगों को त्वचा संबंधी समस्याएं हो रही हैं और कैंसर के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है।

वैज्ञानिक आकलन किया जा रहा है

इस पर डॉक्टरों की टीम मौके पर जाकर और रहवासियों से चर्चा कर वास्तविक स्थिति का अध्ययन कर रही है। जिसमें इस कचरे से पर्यावरण और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों का वैज्ञानिक आकलन किया जा रहा है। रिपोर्ट तैयार करने में विस्तृत शोध किया जा रहा है, ताकि हर पहलू का निष्पक्ष और सटीक विश्लेषण किया जा सके।

सरकार को भेजी जाएगी रिपोर्ट

रिपोर्ट तैयार होने के बाद इसे सरकार को भेजा जाएगा। उम्मीद है कि रिपोर्ट के सकारात्मक परिणाम आएंगे। आपको बता दें कि यह रिपोर्ट मध्य प्रदेश सरकार के भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग के निर्देश पर तैयार की जा रही है। भोपाल में हुई थी बैठक भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग ने मप्र उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा यूनियन कार्बाइड कचरे के निपटान के संबंध में पारित आदेश के बाद 11 जनवरी को भोपाल में एक बैठक आयोजित की थी। इसमें भोपाल गैस त्रासदी, पर्यावरण विभाग, प्रदूषण बोर्ड, पीथमपुर स्थित अपशिष्ट प्रबंधन कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ ही एमजीएम मेडिकल कॉलेज से प्रोफेसर पीएसएम डॉ. एसबी बंसल, प्रोफेसर ऑन्कोलॉजी डॉ. रमेश आर्य को बुलाया गया था। 

रिपोर्ट तैयार करने के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज को चुना गया इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संभागीय आयुक्त, पुलिस आयुक्त, आईजी ग्रामीण, कलेक्टर इंदौर, कलेक्टर धार आदि जुड़े थे। इस पर रिपोर्ट तैयार करने के संबंध में बैठक में चर्चा हुई और फिर एमजीएम मेडिकल कॉलेज को रिपोर्ट तैयार करने के लिए चुना गया। देशभर में चर्चा का विषय लंबे समय से चल रहा विरोध आपको बता दें कि यूनियन कार्बाइड के कचरे को जलाने का मुद्दा देशभर में चर्चा का विषय है। इस कचरे को सुरक्षित तरीके से निपटाने के प्रयासों को लेकर सरकार और पीथमपुर के नागरिकों के बीच लंबे समय से बहस चल रही है। इसके विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए थे। फिलहाल भोपाल से आए 337 मीट्रिक टन कचरे से भरे कंटेनर पीथमपुर में ही खड़े हैं।

You Might Also Like

सुशासन की मिसाल बना नारायणपुर का ‘सेवा सेतु’, अब चक्कर काटने से मिली मुक्ति, 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र….

सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक….

‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री केदार कश्यप…..

ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता कोरबा, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अपनाकर मंत्री लखनलाल देवांगन बने सौर ऊर्जा के प्रेरक….

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण….

News Desk January 20, 2025 January 20, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article IPL 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान बनाए जा सकते है रिंकू सिंह IPL 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान बनाए जा सकते है रिंकू सिंह
Next Article छत्तीसगढ़-अंबिकापुर की महामाया पहाड़ी के 60 अवैध घरों को गिराया, कब्जाधारियों के समर्थन में उतरे कांग्रेसी छत्तीसगढ़-अंबिकापुर की महामाया पहाड़ी के 60 अवैध घरों को गिराया, कब्जाधारियों के समर्थन में उतरे कांग्रेसी
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सुशासन की मिसाल बना नारायणपुर का ‘सेवा सेतु’,  अब चक्कर काटने से मिली मुक्ति, 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र….
सुशासन की मिसाल बना नारायणपुर का ‘सेवा सेतु’, अब चक्कर काटने से मिली मुक्ति, 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक….
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री केदार कश्यप…..
‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री केदार कश्यप…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता कोरबा, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अपनाकर मंत्री लखनलाल देवांगन बने सौर ऊर्जा के प्रेरक….
ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता कोरबा, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अपनाकर मंत्री लखनलाल देवांगन बने सौर ऊर्जा के प्रेरक….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?