By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: GIS का अगला पड़ाव पुणे, सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे उद्यमियों से संवाद
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > GIS का अगला पड़ाव पुणे, सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे उद्यमियों से संवाद
मध्यप्रदेशराज्य

GIS का अगला पड़ाव पुणे, सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे उद्यमियों से संवाद

News Desk
Last updated: 2025/01/20 at 7:15 PM
News Desk
Share
4 Min Read
GIS का अगला पड़ाव पुणे, सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे उद्यमियों से संवाद
SHARE

भोपाल। मध्य प्रदेश को औद्योगिक प्रदेश बनाने की दिशा में प्रदेश की मोहन सरकार के प्रयास लगातार जारी है। ग्लोबल इंवेस्टर समिट (GIS) यात्रा मुंबई, कोयंबटूर और बैंगलुरु से होते हुए अब पुणे की तरफ बढ़ रही है। फरवरी माह में भोपाल में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में ग्लोबल इंवेस्टर समिट होने जा रही है। मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास की नई इबारत लिखने की ओर अग्रसर है। मप्र ने जहां रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से प्रदेश के उद्यमियों को जोड़ा है, वहीं  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 
विदेशों तक भी निवेश आमंत्रण लेकर पहुंचे हैं। इसी कड़ी में देश के बड़े शहरों से संबद्ध नामवर कंपनियों को भी मप्र लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी को लेकर मुंबई, कोयंबटूर और बैंगलुरु में इंटरेक्टिव सेशन किए जा चुके हैं। इसकी अगली कड़ी में अब पुणे में यह आयोजन होगा। 

मुंबई मंथन का सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  की मुंबई में निवेशकों के साथ चर्चा में 41 उद्योग समूहों ने 75 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव दिए हैं। इन निवेश प्रस्तावों के जरिये एक लाख रोजगार पैदा होंगे। मुंबई में हुए कार्यक्रम में रिलायंस के अनिल अंबानी, ग्रेसिम के एचके अग्रवाल सहित कई उद्योगपतियों ने निवेश पर चर्चा की गई है। जेएसडब्ल्यू के पार्थ जिंदल ने बैतूल, शहडोल और दमोह में 17 हजार करोड़, एलएंडटी ने इंदौर में 2000 करोड़, गोदरेज ने भिंड में 450 करोड़, योटा डेटा सर्विस ने इंदौर में 450 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव रखा है। 

कोयंबतूर से मिले प्रस्ताव

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव  ने कोयंबतूर में 1200 से अधिक प्रतिनिधियों से चर्चा की। सेशन में 20 से अधिक स्थानीय औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की, जिसमें त्रिपुर एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन (TEA), द सदर्न इंडियन मिल्स एसोसिएशन (SIMA), द साउथ इंडिया स्पिनर्स एसोसिएशन (SISPA), इण्डियन कॉटन फेडरेशन, द सदर्न इंडिया इंजीनियरिंग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (SIEMA), अपैरल एक्सपोर्ट प्रमोशन कौंसिल, इण्डियन टेक्सप्रेनर्स फेडरेशन आदि शामिल हैं।  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव  और उद्यमियों के बीच हुए संवाद से 
प्रदेश में औद्योगिक इकाइयों के लिए कुल 3500 करोड़ रूपए से अधिक के निवेश के रास्ते प्रशस्त हुए हैं।

सिलिकॉन सिटी बैंगलुरु भी मप्र के लिए लालायित

बेंगलुरु सेशन से मध्य प्रदेश को  लगभग 3200 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इससे लगभग रोजगार के 7 हजार अवसर सृजित होंगे। इस दौरान गूगल क्लाउड ने कुशल कार्यबल को बढ़ाने के लिए मध्य प्रदेश में स्टार्टअप हब और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना का प्रस्ताव दिया है। वहीं, तेजस विमान की निर्माता हिन्दुस्तान एरोनाटिक्स लिमिटेड से मध्य प्रदेश में रक्षा संबंधी उद्योग स्थापना के संबंध में चर्चा हुई है। इसी प्रकार एन वीडिया ने मध्य प्रदेश को 'भारत की इंटेलिजेंस राजधानी' के रूप में स्थापित करने के लिए ब्लू प्रिंट तैयार करने का सुझाव दिया है।बैंगलुरु सेशन में आईटी कंपनियों की ख्यातिनाम संस्था नैसकॉम और स्पेस टेक्नोलॉजी सेक्टर के प्रतिनिधियों तथा इंफोसिस, कॉग्निजेंट, टीसीएस, हैपियस माइन्स और सैप इत्यादि के साथ प्रदेश में आईटी के विकास और उनके भविष्य की योजनाओं के संबंध में चर्चा हुई है। 

अब पुणे से बड़ी उम्मीदें

देश के बड़े शहरों में उद्यमियों से किए जा रहे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संवाद का अगला पड़ाव पुणे होगा। वे 22 जनवरी को पुणे में उद्योगपतियों से संवाद कर प्रदेश के औद्योगिक विकास से जुड़ने का आमंत्रण देंगे। माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव  इस दौरान इस क्षेत्र के उद्योगपतियों को फरवरी माह में भोपाल में आयोजित होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर समिट के लिए भी आमंत्रित करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि इस इंटरेक्टिव सेशन से भी बड़े निवेश प्रस्ताव मप्र की झोली में आएंगे।

You Might Also Like

’राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं, तिरंगे के सम्मान की रक्षा का लिया संकल्प’….

स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर, 07 लाख 67 हजार से अधिक पशुओं का हुआ टीकाकरण…

‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान, शुद्ध जैविक उत्पादों की लगातार बढ़ रही मांग….

पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल…..

मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों पर अवैध उर्वरक एवं कीटनाशक के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस उर्वरक-कीटनाशक का भंडारण और निर्माण कर रहे दो गोदाम सील, भारी मात्रा में सामग्री जब्त…

News Desk January 20, 2025 January 20, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मेहनतकश किसानों को सक्षम बनाने में विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं कृषि वैज्ञानिको का है महत्वपूर्ण योगदानः मंत्री रामविचार नेताम मेहनतकश किसानों को सक्षम बनाने में विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं कृषि वैज्ञानिको का है महत्वपूर्ण योगदानः मंत्री रामविचार नेताम
Next Article भानुप्रतापपुर में जीजा ने डंडे से पीट-पीटकर की साले की हत्या भानुप्रतापपुर में जीजा ने डंडे से पीट-पीटकर की साले की हत्या
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

’राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं, तिरंगे के सम्मान की रक्षा का लिया संकल्प’….
’राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं, तिरंगे के सम्मान की रक्षा का लिया संकल्प’….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर, 07 लाख 67 हजार से अधिक पशुओं का हुआ टीकाकरण…
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर, 07 लाख 67 हजार से अधिक पशुओं का हुआ टीकाकरण…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान, शुद्ध जैविक उत्पादों की लगातार बढ़ रही मांग….
‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान, शुद्ध जैविक उत्पादों की लगातार बढ़ रही मांग….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल…..
पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?