By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: दिल्ली-NCR में महिला को उबर ड्राइवर से अश्लील मैसेज, सोशल मीडिया पर शेयर की हरकत
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > दिल्ली-NCR में महिला को उबर ड्राइवर से अश्लील मैसेज, सोशल मीडिया पर शेयर की हरकत
राज्य

दिल्ली-NCR में महिला को उबर ड्राइवर से अश्लील मैसेज, सोशल मीडिया पर शेयर की हरकत

News Desk
Last updated: 2025/01/27 at 11:30 AM
News Desk
Share
3 Min Read
दिल्ली-NCR में महिला को उबर ड्राइवर से अश्लील मैसेज, सोशल मीडिया पर शेयर की हरकत
SHARE

दिल्ली: दिल्ली-NCR समेत कई महानगरों में लोग यात्रा करने के लिए उबर जैसे कई राइड-हेलिंग ऐप का इस्तेमाल करते हैं. इन ऐप्स के जरिए उपभोगता को किसी भी समय पर बिना ज्यादा इंतजार किए टैक्सी, बाइक या रिक्शा की सुविधा मिलती है. ऐसे ही दिल्ली-NCR की रहने वाली तान्या नाम की एक वकील ने भी यात्रा करने के लिए राइड-हेलिंग ऐप उबर को बुक किया. हालांकि कुछ ही देर में इस ऐप के जरिए ऑटो बुक करना उनकी जी का जंजाल बन गया.

तान्या ने लिंक्डइन पर शेयर किए एक पोस्ट में बताया कि उन्हें उबर की सवारी से जुड़ी एक परेशान कर देने वाली घटना का सामना करना पड़ा. तान्या के मुताबिक राइड बुक करने के बाद उन्हें उबर के ड्राइवर की ओर से कुछ अश्लील मैसेज भेजे गए. जब उन्होंने ड्राइवर से कहा कि वह 5 मिनट देरी से आएंगी तो ड्राइवर ने उनसे कहा,' जल्दी आओ बाबू यार, मन हो रहा है.'  घटना को लेकर जब तान्या ने उबर में शिकायत दर्ज की तो उन्हें बस मायूसी हाथ लगी. 

अपने लिंक्डिइन पोस्ट में तान्या ने लिखा,' हम 21वीं सदी में जी रहे हैं फिर भी लोगों के लिए प्रतिदिन हालात इतने दयनीय और दर्दनाक हैं कि एक ऑटो चालक भी दिनदहाड़े आपको परेशान कर सकता है. शहर के सबसे पॉश इलाकों में से एक जगह पर मैंने उबर बुक किया और पांच मिनट के अंदर ही मुझे उससे परेशान करने वाले संदेश मिलने लगे. मैंने बुकिंग रद्द कर दी और शिकायत दर्ज कराई. लेकिन उबर इंडिया की शिकायत निवारण प्रक्रिया में पीड़ित को सिर्फ एक सहानुभूतिपूर्ण संदेश भेजना और फिर उसे भूल जाना ही शामिल है. क्या यह ऐसे ही काम करता है?' सोशल मीडिया पर इस घटना की काफी निंदा की गई. तान्या ने बाद में उबर के शिकायत अधिकारी हेमंत कुमार चेंगनागरी से मिलि प्रतिक्रिया पर भी एक अपडेट शेयर किया. उन्होंने लिखा,' क्या होगा अगर आपकी नीति के इन तथाकथित 48 घंटों के दौरान अन्य महिलाओं के साथ भी ऐसा ही हुआ? क्या आप मेरी सुरक्षा और उन महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हैं?' 

घटना को लेकर बढ़ते दबाव और आलोचना के बीच उबर ने आखिरकार आरोपी ड्राइवर को अपने प्लेटफॉर्म से बैन किया. इसके बाद तान्या ने एक और फॉलोअप पोस्ट शेयर किया. जिसमें उन्होंने लिखा,' मेरा समर्थन करने वाले और अपने अनुभव साझा करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद. मैं आभारी हूं कि इस स्थिति के दौरान मेरे आस-पास लोग थे. उबर ने अब इस मुद्दे को संबोधित किया है और ड्राइवर को बैन कर दिया है, यह सुनिश्चित करते हुए कि वह किसी और के साथ ऐसा व्यवहार न दोहरा सके. मैं सभी से ऐसे मामलों को आगे बढ़ाने और इन मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने का आग्रह करती हूं'.

You Might Also Like

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से मल्हनिया जलाशय में बदली मछुआरों की जिंदगी, 54 केज में आधुनिक मछली पालन से बढ़ी आय, 44 मछुआरा परिवारों को मिला रोजगार का स्थायी आधार….

संजू की स्वर्णिम जीत पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने थपथपाई पीठ, कहा छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को मिलेगा उनके अनुभव का लाभ….

युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

ब्रेल पुस्तक से दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों और शासकीय योजनाओं की मिलेगी जानकारी – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..

News Desk January 27, 2025 January 27, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article बुरहानपुर में रानी दुर्गावती जयंती उत्सव, प्रेरणा से भरे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन बुरहानपुर में रानी दुर्गावती जयंती उत्सव, प्रेरणा से भरे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
Next Article दिल्ली में बारिश के बाद प्रदूषण में गिरावट, AQI 207 तक पहुंचा दिल्ली में बारिश के बाद प्रदूषण में गिरावट, AQI 207 तक पहुंचा
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से मल्हनिया जलाशय में बदली मछुआरों की जिंदगी, 54 केज में आधुनिक मछली पालन से बढ़ी आय, 44 मछुआरा परिवारों को मिला रोजगार का स्थायी आधार….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
संजू की स्वर्णिम जीत पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने थपथपाई पीठ, कहा छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को मिलेगा उनके अनुभव का लाभ….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - hindkeraja.in@gmail.com
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?