By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रूस ने पूर्वी यूक्रेन के शहर वेलीका नोवोसिल्का पर कब्जे का किया दावा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > रूस ने पूर्वी यूक्रेन के शहर वेलीका नोवोसिल्का पर कब्जे का किया दावा
विदेश

रूस ने पूर्वी यूक्रेन के शहर वेलीका नोवोसिल्का पर कब्जे का किया दावा

News Desk
Last updated: 2025/01/27 at 1:16 PM
News Desk
Share
3 Min Read
रूस ने पूर्वी यूक्रेन के शहर वेलीका नोवोसिल्का पर कब्जे का किया दावा
SHARE

लगभग दो साल से चल रहा रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म नहीं हो पा रहा है। दोनों देशों की सेनाएं एक-दूसरे के क्षेत्र पर कब्जा करने के लिए लगातार आगे बढ़ रही हैं। अब रूस ने पूर्वी यूक्रेन के शहर पर रणनीतिक कब्जे का दावा किया है। रूस ने कहा कि देश के औद्योगिक क्षेत्र कीव की पकड़ कमजोर करने के लिए लगातार हमारे प्रयास जारी हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय ने पूर्वी यूक्रेन की एक बस्ती वेलीका नोवोसिल्का के पतन का एलान किया। जहां युद्ध के पहले करीब पांच हजार लोग रहते थे। जबकि यूकेन का कहना है कि केवल कुछ ही क्षेत्रों से उसके सैनिक पीछे हटे हैं।  

रूस के दावों की अगर पुष्टि हो जाती तो वेलिका नोवोसिल्का 2025 में यूक्रेन की थकी और कम संख्या वाली सेना के खिलाफ पूर्वी डोनेट्स्क क्षेत्र में मास्को के सामने आत्मसमर्पण करने वाला पहला महत्वपूर्ण शहर बन जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पूर्वी यूक्रेन में घेरेबंदी से बचने के लिए यूक्रेनी सेना को वेलिका नोवोसिल्का के कुछ हिस्सों से पीछे हटना पड़ा। जबकि ब्रिगेड फ्रंटलाइन यहां सक्रिय है।

यूक्रेन की ब्रिगेड ने कहा कि तोपखाने और ड्रोन के मामले उनकी ताकत रूसी सेना के लगभग बराबर है, लेकिन जनशक्ति के मामले में रूस के पास सैनिकों की बड़ी संख्या है। ब्रिगेड ने कहा कि मौसम की स्थिति और घेरे जाने का खतरा देख हमारी सैन्य इकाइयां कुछ क्षेत्रों से पीछे हट गईं। इसका मतलब यह नहीं है कि हमने शहर पूरी तरह से छोड़ दिया है। वेलिका नोवोसिल्का में लड़ाई जारी है। हमारा उद्देश्य हमारे अपने नुकसान को कम करना और दुश्मन को अधिकतम नुकसान पहुंचाना है।

ब्रिगेड ने कहा कि हमारे पीछे हटने से रूसी सेना का आगे बढ़ना भौगोलिक रूप से कठिन हो जाएगा। क्योंकि उनके आगे बढ़ने में नदी बड़ी बाधा बनेगी। दुश्मन को कोई शांति नहीं मिलेगी। क्योंकि गोले और ड्रोन के कारण उनकी हर गतिविधि बाधित कर दी जाएगी। रूसी सेना ने पिछले साल रूस ने यूक्रेन के डोनेट्स्क के अवदीवका और वुहलदार शहरों पर कब्ज़ा कर लिया था। रूस ने तोपखाने, ग्लाइड बम और ड्रोन के जरिये इन शहरों को तबाह कर दिया गया था। अब रूस की सेना अब डोनेट्स्क के पोक्रोवस्क और चासिव यार पर कब्जा करने की कोशिश कर रही है।

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

News Desk January 27, 2025 January 27, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़-बीजापुर में नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या, कायराना करतूत से इलाके में दहशत छत्तीसगढ़-बीजापुर में नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या, कायराना करतूत से इलाके में दहशत
Next Article छत्तीसगढ़-दंतेवाड़ा के पूर्व विधायक की बेटी ने देहरादून में किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस छत्तीसगढ़-दंतेवाड़ा के पूर्व विधायक की बेटी ने देहरादून में किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

रोबोटिक सर्जरी छत्तीसगढ़ में चिकित्सा सुविधाओं के विकास में एक नया आयाम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एरोकॉन 2025 का शुभारंभ, कैंसर उपचार और शोध में मिलेगी नई दिशा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एरोकॉन 2025 का शुभारंभ, कैंसर उपचार और शोध में मिलेगी नई दिशा
छत्तीसगढ़ राज्य
चिरमिरी-नागपुर रेल परियोजना के अंतर्गत छह ग्रामों की भूमि अधिग्रहण सर्वेक्षण 8 सितम्बर से होगी प्रारंभ
चिरमिरी-नागपुर रेल परियोजना के अंतर्गत छह ग्रामों की भूमि अधिग्रहण सर्वेक्षण 8 सितम्बर से होगी प्रारंभ
छत्तीसगढ़ राज्य
नक्सलवाद खत्म करने को पुलिस अधिकारियों ने बनाई रणनीति, ‘मार्च 26’ को बड़े अभियान की तैयारी
नक्सलवाद खत्म करने को पुलिस अधिकारियों ने बनाई रणनीति, ‘मार्च 26’ को बड़े अभियान की तैयारी
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
September 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?