By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने अटल सेतु पर टोल दर बढ़ाने पर एक साल तक रोक लगाई
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने अटल सेतु पर टोल दर बढ़ाने पर एक साल तक रोक लगाई
राज्य

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने अटल सेतु पर टोल दर बढ़ाने पर एक साल तक रोक लगाई

News Desk
Last updated: 2025/01/29 at 1:14 PM
News Desk
Share
3 Min Read
महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने अटल सेतु पर टोल दर बढ़ाने पर एक साल तक रोक लगाई
SHARE

महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार (28 जनवरी) को एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए दक्षिण मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ने वाले भारत के सबसे लंबे समुद्री पुल अटल सेतु पर टोल दर को अगले एक साल तक बढ़ाने पर रोक लगाने की घोषणा की है. राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया कि अटल बिहारी वाजपेयी शिवड़ी-न्हावा शेवा अटल सेतु के टोल टैक्स को 250 रुपये की दर पर एक और साल तक जारी रखा जाएगा. मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि कैबिनेट की बैठक में अटल सेतु की टोल दरों की सालाना समीक्षा करने और 31 दिसंबर 2025 तक समान रियायती टोल दरों को जारी रखने का फैसला लिया गया. इस नए फैसले के कारण कार और एसयूवी जैसे चार पहिया वाहनों के लिए न्यूनतम टोल टैक्स 250 रुपये ही रहेगी.

पिछले साल पीएम मोदी ने किया था उद्घाटन
बता दें कि अटल सेतु की कुल लंबाई 21.8 किलोमीटर है. इसका 16.5 किलोमीटर का भाग समुद्र और 5.5 किलोमीटर का भाग जमीन पर है. 6 लेन वाले इस ब्रिज का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साल पहले 12 जनवरी 2024 को उद्घाटन किया था. यह पुल महाराष्ट्र में एक प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजना के पूरा होने का प्रतीक है. 

21,200 करोड़ रुपये की लागत से बना पुल 
पुल दक्षिण मुंबई के सेवरी से शुरू होता है और एलीफेंटा द्वीप के उत्तर में ठाणे क्रीक को पार करता है और न्हावा शेवा के पास चिर्ले गांव में समाप्त होता है. इस पुल को 21,200 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है, जिसमें से 15,000 करोड़ रुपये कर्ज के रूप में हैं. गौरतलब है कि हाल ही में अटल सेतु पुल के जरिए मुंबई और नवी मुंबई के बीच यात्रा करना काफी किफायती हो गया है, क्योंकि नवी मुंबई नगर परिवहन (एनएमएमटी) ने किराए में 50% से ज्यादा की कटौती की है. 

अटल सेतु ने दक्षिण मुंबई और नवी मुंबई के बीच यात्रा समय में सुधार किया
यह पुल क्षेत्र में यात्रा समय को कम करने और कनेक्टिविटी में सुधार लाने में एक अहम भूमिका निभाता है. पिछले साल जनवरी से अगस्त तक लगभग 50 लाख वाहन इस पुल से गुजरे. इनमें बसें, निजी कारें और व्यावसायिक वाहन शामिल हैं. इस पुल ने पूरे क्षेत्र खासकर दक्षिण मुंबई और तेजी से विकसित हो रहे नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा को नई कनेक्टीविटी दी है.

You Might Also Like

80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण….

मंत्री टंक राम वर्मा का सारंगढ़-बिलाईगढ़ का दो दिवसीय प्रवास, देंगे विकास कार्यों की सौगात और तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व…..

नैनो यूरिया से बदली सब्जी की खेती की तस्वीर, किसान सम्मेलाल बने आत्मनिर्भरता की मिसाल…..

शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री राजेश अग्रवाल….

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा के हितग्राहियों को सौंपे पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के स्वीकृति पत्र…..

News Desk January 29, 2025 January 29, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article  डिप्रेशन में आकर युवक ने लगाई फांसी, फरवरी में होनी थी शादी  डिप्रेशन में आकर युवक ने लगाई फांसी, फरवरी में होनी थी शादी
Next Article छत्तीसगढ़-रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में आयकर का छापा, राइस मिलर्स और कारोबारियों के ठिकानों पर दी दबिश छत्तीसगढ़-रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में आयकर का छापा, राइस मिलर्स और कारोबारियों के ठिकानों पर दी दबिश
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण….
80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री टंक राम वर्मा का सारंगढ़-बिलाईगढ़ का दो दिवसीय प्रवास, देंगे विकास कार्यों की सौगात और तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व…..
मंत्री टंक राम वर्मा का सारंगढ़-बिलाईगढ़ का दो दिवसीय प्रवास, देंगे विकास कार्यों की सौगात और तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नैनो यूरिया से बदली सब्जी की खेती की तस्वीर, किसान सम्मेलाल बने आत्मनिर्भरता की मिसाल…..
नैनो यूरिया से बदली सब्जी की खेती की तस्वीर, किसान सम्मेलाल बने आत्मनिर्भरता की मिसाल…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री राजेश अग्रवाल….
शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री राजेश अग्रवाल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?