By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़-दंतेवाड़ा में बिना मतदान के जीते भाजपा के दो पार्षद प्रत्याशी, विरोध में किसी ने नहीं भरा नामांकन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़-दंतेवाड़ा में बिना मतदान के जीते भाजपा के दो पार्षद प्रत्याशी, विरोध में किसी ने नहीं भरा नामांकन
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़-दंतेवाड़ा में बिना मतदान के जीते भाजपा के दो पार्षद प्रत्याशी, विरोध में किसी ने नहीं भरा नामांकन

News Desk
Last updated: 2025/01/29 at 2:25 PM
News Desk
Share
3 Min Read
छत्तीसगढ़-दंतेवाड़ा में बिना मतदान के जीते भाजपा के दो पार्षद प्रत्याशी, विरोध में किसी ने नहीं भरा नामांकन
SHARE

कटघोरा/दंतेवाड़ा।

छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है. मतदान से पहले ही भाजपा ने दो पार्षद सीट पर जीत दर्ज की है. दरअसल 28 जनवरी नामांकन जमा करने का अंतिम दिन था. दंतेवाड़ा जिले के नगर पंचायत बारसूर के वार्ड क्रमांक एक में पार्षद के लिए सिर्फ भाजपा प्रत्याशी गीता बघेल ने ही नामांकन जमा किया है.

वहीं नगर पालिका परिषद कटघोरा के वार्ड 13 में भी भाजपा प्रत्याशी शिवमति पटेल के अलावा किसी ने नामांकन नहीं भरा. इसके चलते इन दोनों जगहों पर भाजपा प्रत्याशियों ने मतदान से पहले ही जीत हासिल कर ली है.

बारसूर में कांग्रेस को नहीं मिला प्रत्याशी : गागड़ा
नगर पंचायत बारसूर के वार्ड क्रमांक एक में भाजपा पार्षद प्रत्याशी गीता बघेल निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं. विधायक चैतराम अटामी और भाजपा जिलाध्यक्ष ने गीता को जीत की बधाई दी है. बीजेपी के पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले के नगर पंचायत बारसूर वार्ड क्रमांक 1 में भाजपा प्रत्याशी गीता बघेल का नामांकन जमा हो गया है. वहीं यह हास्यास्पद है कि सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी होने का दावा करने वाली कांग्रेस को बारसूर में कोई प्रत्याशी नहीं मिला.

कटघोरा में भी कांग्रेस प्रत्याशी ने नहीं भरा नामांकन
इस आसन्न चुनाव में कटघोरा नगर पालिका का जिम्मा प्रदेश की संगठन महामंत्री पवन साय ने महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री हर्षिता पाण्डेय को सौंपा था. हर्षिता ने भाजपा से शिवमति पटेल को वार्ड क्रमांक 13 के लिए प्रत्याशी बनाया. नामांकन के दौरान उन्होंने सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए सक्रिय भूमिका निभाई. वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया, जिससे शिवमति पटेल ने निर्विरोध जीत हासिल कर ली है. इस जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल है. वहीं पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता इसे बड़ी सफलता मान रहे हैं.

भाजपा प्रत्याशी को बधाई देने लोगों का लगा तांता
भाजपा की जीत पर हर्षिता पाण्डेय और शिवमति पटेल को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. बधाई देने वालों में खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष ज्योति नंद दुबे, मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग, नगर पालिका परिषद कटघोरा के अध्यक्ष प्रत्याशी आत्माराम पटेल, जिला मंत्री संजय शर्मा, राजेश यादव, ललिता डिक्सेना, मीना शर्मा, देव दुबे, धनु दुबे, दिनेश गर्ग, संजीत सिंह, तुषार साहू समेत कई प्रमुख नेता शामिल रहे.

भाजपा के जीत का क्रम प्रारंभ –
""बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिला के नगर पंचायत बारसूर वार्ड क्रमांक 1 में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गीता बघेल का नामांकन जमा हो गया है। वहीं यह हास्यास्पद है कि सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी होने का दावा करने वाली कांग्रेस को बारसूर में कोई प्रत्याशी नही…""
— Mahesh Gagda (@maheshgagdabjp) January 28, 2025

You Might Also Like

आकाशवाणी पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की विशेष भेंटवार्ता का प्रसारण 26 जून को…..

अवैध खनन पर साय सरकार का बड़ा प्रहार, बढ़ा जुर्माना और कार्रवाई हुई सख्त, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सख्ती का असर….

प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री साय सरकार की संवेदनशील पहल से बदल रही भूमिहीन परिवारों की जिंदगी……

भारतमाला परियोजना के दो राष्ट्रीय राजमार्गों के काम मार्च-2027 तक होंगे पूरे, पीडब्लूडी सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की बैठक लेकर राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों की समीक्षा की…

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा विशेष ऑडिट, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश….

News Desk January 29, 2025 January 29, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़-रायपुर सांसद बृजमोहन ने रेल मंत्री और DRM को लिखा पत्र, प्रयागराज महाकुंभ स्पेशल ट्रेन चलाएं छत्तीसगढ़-रायपुर सांसद बृजमोहन ने रेल मंत्री और DRM को लिखा पत्र, प्रयागराज महाकुंभ स्पेशल ट्रेन चलाएं
Next Article संजय राउत ने कहा कि जब रक्षा मंत्री आए तब एक दिन तक घाट बंद था, जब गृह मंत्री आए तब पूरा प्रयागराज बंद था. इन सब से व्यवस्था पर असर पड़ता है संजय राउत ने कहा कि जब रक्षा मंत्री आए तब एक दिन तक घाट बंद था, जब गृह मंत्री आए तब पूरा प्रयागराज बंद था. इन सब से व्यवस्था पर असर पड़ता है
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

आकाशवाणी पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की विशेष भेंटवार्ता का प्रसारण 26 जून को…..
आकाशवाणी पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की विशेष भेंटवार्ता का प्रसारण 26 जून को…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
अवैध खनन पर साय सरकार का बड़ा प्रहार, बढ़ा जुर्माना और कार्रवाई हुई सख्त, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सख्ती का असर….
अवैध खनन पर साय सरकार का बड़ा प्रहार, बढ़ा जुर्माना और कार्रवाई हुई सख्त, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सख्ती का असर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री साय सरकार की संवेदनशील पहल से बदल रही भूमिहीन परिवारों की जिंदगी……
प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री साय सरकार की संवेदनशील पहल से बदल रही भूमिहीन परिवारों की जिंदगी……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
भारतमाला परियोजना के दो राष्ट्रीय राजमार्गों के काम मार्च-2027 तक होंगे पूरे, पीडब्लूडी सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की बैठक लेकर राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों की समीक्षा की…
भारतमाला परियोजना के दो राष्ट्रीय राजमार्गों के काम मार्च-2027 तक होंगे पूरे, पीडब्लूडी सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की बैठक लेकर राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों की समीक्षा की…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?