By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मोदी और केजरीवाल दोनों ‘‘झूठों के सरदार’’ – मल्लिकार्जुन खड़गे 
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राजनीती > मोदी और केजरीवाल दोनों ‘‘झूठों के सरदार’’ – मल्लिकार्जुन खड़गे 
राजनीती

मोदी और केजरीवाल दोनों ‘‘झूठों के सरदार’’ – मल्लिकार्जुन खड़गे 

News Desk
Last updated: 2025/01/30 at 8:00 AM
News Desk
Share
3 Min Read
मोदी और केजरीवाल दोनों ‘‘झूठों के सरदार’’ – मल्लिकार्जुन खड़गे 
SHARE

नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा प्रहार किया और आरोप लगाया कि दोनों ‘‘एक ही सिक्के के दो पहलू’ और ‘‘झूठों के सरदार’’ हैं। खड़गे ने बुराड़ी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) ने मिलकर कांग्रेस को सत्ता से हटाया, लेकिन दिल्ली तथा देश के लोगों के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने आप पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘ये बातें ऐसी करते हैं कि मानो सीधे स्वर्ग से उतरे हों।’’ कांग्रेस अध्यक्ष ने कथित शराब घोटाले का हवाला देते हुए कहा, ‘‘अगर सब ठीक है तो (केजरीवाल) जेल क्यों गए, आबकारी घोटाले में क्यों पकड़े गए? आप दोनों (मोदी और केजरीवाल) हरिश्चंद्र के बेटों ने मिलकर हमें (सत्ता से) निकाला, लेकिन इसके बाद कुछ नहीं किया।’’ खड़गे ने कहा, ‘‘भाजपा के लोग तो कहते हैं कि आजादी 2014 में मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद मिली। 15 अगस्त, 1947 को देश को आजादी मिली, वो इसे नहीं मानते।’’
उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के एक हालिया बयान का हवाला देते हुए कहा, ‘‘दिल्ली और कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक के लोगों ने आजादी के लिए कुर्बानी दी….उस समय महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और कई अन्य नेताओं के नेतृत्व में आजादी मिली। भाजपा और आप की वजह से आजादी नहीं मिली।’’ उन्होंने दावा किया कि भाजपा और केजरीवाल ने मिलकर अन्ना हजारे का आंदोलन संचालित किया। खड़गे ने आरोप लगाया, ‘‘मोदी और आप दोनों भाई हैं। ये एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। इधर देखो तो मोदी दिखेंगे, दूसरी तरफ घुमाओ तो केजरीवाल।’’ खड़गे ने आरोप लगाया कि ‘सबका साथ, सबका विकास’ की बात करने वाले ने ‘सबका सत्यानाश’ कर दिया। उन्होंने यमुना की सफाई का मुद्दा उठाते हुए कहा, ‘‘अगर पानी पीने लायक नहीं दे सकते तो आप कौन से नेता हैं।’’ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘केजरीवाल कहते हैं कि यमुना में जहर मिलाकर भेज दिया। भाजपा कह रही है कि केजरीवाल ने झूठ बोला। आप दोनों झूठों के सरदार हो।’’ उन्होंने कहा कि इन लोगों का काम सिर्फ भाषण देना है, इन्हें काम नहीं करना है।

You Might Also Like

पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

…जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

News Desk January 30, 2025 January 30, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article फरवरी माह में पड़ने वाले व्रत और त्योहार फरवरी माह में पड़ने वाले व्रत और त्योहार
Next Article  कांग्रेस पूरी तरह निराश,चुनाव से पहले हार मानी:अरुण साव  कांग्रेस पूरी तरह निराश,चुनाव से पहले हार मानी:अरुण साव
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन….
मुख्यमंत्री साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
धर्म स्वातंत्र्य, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल एवं छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2026 का पारित होना प्रदेशवासियों के लिए साबित होगा वरदान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
धर्म स्वातंत्र्य, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल एवं छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2026 का पारित होना प्रदेशवासियों के लिए साबित होगा वरदान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ पहुंचना शुरू…
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ पहुंचना शुरू…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?