By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने सूरजपुर जिले में निर्वाचन व्यवस्था का लिया जायजा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने सूरजपुर जिले में निर्वाचन व्यवस्था का लिया जायजा
छत्तीसगढ़राज्य

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने सूरजपुर जिले में निर्वाचन व्यवस्था का लिया जायजा

News Desk
Last updated: 2025/01/30 at 11:45 PM
News Desk
Share
3 Min Read
राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने सूरजपुर जिले में निर्वाचन व्यवस्था का लिया जायजा
SHARE

रायपुर :छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह आज नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत जिला सूरजपुर के दौरे पर रहे । जहां उनके द्वारा निर्वाचन के संबंध में जिले में चल रही तैयारियों का जायजा लिया गया।

    राज्य निर्वाचन आयुक्त सिंह ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जयनगर मतदान केंद्र से निरीक्षण की शुरूआत कीतथा सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा. इसके पश्चात सिंह ने बिश्रामपुर बस स्टैंड पर चल रहे ईवीएम डेमो मशीन प्रदर्शन का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने ईवीएम मशीन के प्रदर्शन कर्ता को स्थल पर डेमो के लिए उपलब्ध मशीन का ज्यादा से ज्यादा हैंडस ऑन एक्सपीरिंएस अर्थात व्यवाहरिक अनुभव उपस्थित आमजन के बीच मिले, इस बात पर ज्यादा जोर देने की बात कही। उन्होंने उपस्थित भावी मतदाताओं को अपने समक्ष ईवीएम डेमो मशीन पर मताधिकार का उपयोग करने हेतु आमंत्रित किया। इसके साथ ही उन्होंने ईवीएम डेमो मशीन के बारे में प्रदर्शनकर्ता को सरल भाषा उपयोग करने की हिदायत दी ताकि आम जन आसानी से मशीन से परिचित हो सके और सफलतापूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग करे सके। इसके पश्चात निर्वाचन आयुक्त सिंह ने आई टी आई में बनाये स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था व निर्वाचन से संबंधित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया । इसके साथ ही वहां उपस्थित निर्वाचन से संबंधित अधिकारियों को उनके द्वारा आवश्यक दिशानिर्देेश दिये गये। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नवापारा में जाबो मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत विद्यालय की छात्राओं द्वारा अपने पालक एवं परिवार के अन्य परिचित सदस्यों के लिए पत्र लेखन किया गया, इस अवसर पर वहां उपस्थित राज्य निर्वाचन आयुक्त ने  विद्यालय की छात्राओं की इस पहल की सराहना की और उन्हें भविष्य का जागरूक मतदाता संबोधित किया। इसके साथ ही मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत जिला संयुक्त कार्यालय से बाईक रैली भी निकाली गई। जिसे राज्य निर्वाचन आयुक्त ने जिला सयुंक्त कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर स्टेडिम ग्राउंड के लिए किया रवाना।

    इस अवसर पर  सरगुजा संभाग के संभाग आयुक्त नरेंद्र कुमार दुग्गा, नोडल अधिकारी नगर पालिका /पंचायत निर्वाचन (पुलिस) ओपी पाल,आई.जी. अंकित गर्ग, निर्वाचन आयोग के सचिव डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी एस जयवर्धन, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू, उप जिला निर्वाचन अधिकारी जगन्नाथ वर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के उप सचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव, अवर सचिव प्रणय कुमार वर्मा,  उप संचालक (जनसंपर्क) लक्ष्मीकांत कोसरिया एवं राज्य निर्वाचन आयुक्त के निज सचिव बलराम देवांगन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित,चयनित कलाकारों को मिलेंगे प्रतिवर्ष 12 से 24 हजार रुपये तक प्रोत्साहन राशि…

छत्तीसगढ़ में निराश्रित मवेशियों के संरक्षण के लिए बड़ी पहल,प्रदेश में स्थापित होंगे 1460 गौधाम…

CG कैबिनेट ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू,लिए जा सकते हैं बड़े फैसले

देश की प्रगति के केंद्र में युवा, स्किल और नवाचार : वित्त मंत्री ओपी चौधरी…

News Desk January 30, 2025 January 30, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article सब्जियों की भरपूर आवक सब्जियों की भरपूर आवक
Next Article राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित,चयनित कलाकारों को मिलेंगे प्रतिवर्ष 12 से 24 हजार रुपये तक प्रोत्साहन राशि…
मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित,चयनित कलाकारों को मिलेंगे प्रतिवर्ष 12 से 24 हजार रुपये तक प्रोत्साहन राशि…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ में निराश्रित मवेशियों के संरक्षण के लिए बड़ी पहल,प्रदेश में स्थापित होंगे 1460 गौधाम…
छत्तीसगढ़ में निराश्रित मवेशियों के संरक्षण के लिए बड़ी पहल,प्रदेश में स्थापित होंगे 1460 गौधाम…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
CG कैबिनेट ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू,लिए जा सकते हैं बड़े फैसले
CG कैबिनेट ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू,लिए जा सकते हैं बड़े फैसले
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?