By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पटना एयरपोर्ट और आईआईटी विस्तार,मखाना बोर्ड की स्थापना
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > देश > पटना एयरपोर्ट और आईआईटी विस्तार,मखाना बोर्ड की स्थापना
देश

पटना एयरपोर्ट और आईआईटी विस्तार,मखाना बोर्ड की स्थापना

News Desk
Last updated: 2025/02/01 at 1:45 PM
News Desk
Share
4 Min Read
पटना एयरपोर्ट और आईआईटी विस्तार,मखाना बोर्ड की स्थापना
SHARE

मोदी सरकार : बजट से बिहार साधने में जुटी मोदी सरकार ने 7 बड़ी घोषणा की है. इन घोषणाओं के जरिए बिहार के अलग-अलग इलाके को साधा गया है. जहां पटना एयरपोर्ट और आईआईटी के विस्तार की बात कहकर बिहार के मगध को साधने की कोशिश की है. वहीं मखाना बोर्ड के जरिए मिथिलांचल को साधा गया है. वेस्टन कोशी केनाल के जरिए सीमांचल और बिहटा के जरिए शाहाबाद के लोगों को लुभाने की कोशिश की है. मोदी सरकार के इन घोषणाओं को इस साल के अंत में होने वाले चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है.

नीतीश की राह आसान करने की कोशिश
बिहार में चुनावी साल में स्पेशल स्टेटस की मांग सुर्खियों में है. चुनावी साल होने की वजह से पार्टियां इस मुद्दे को खूब उठा भी रही है. एक वक्त में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नीतीश खुद मांग रहे थे. केंद्र ने स्पेशल स्टेटस तो बिहार को नहीं दिया है, लेकिन 7 बड़ी घोषणाएं कर नीतीश की राह जरूर आसान करने की कोशिश की है. नीतीश केंद्र की सरकार में प्रमुख हिस्सेदार हैं. वहीं बिहार में केंद्रीय सत्तारूढ़ बीजेपी नीतीश के चेहरे पर ही बिहार चुनाव में उतरने का फैसला किया है.

मिथिलांचल से सीमांचल तक 7 बड़ी घोषणाएं
1. बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा है कि मखाना बोर्ड का गठन किया जाएगा. बोर्ड के जरिए मखाना के कारोबार को सुलभ किया जाएगा. साथ ही किसानों को इसके लिए प्रोत्साहित किया जाएगा.

2. आईआईटी पटना का विस्तार होगा. विस्तार के तहत नए फीचर्स जोड़े जाएंगे. साथ ही आईआईटी की सीटें भी बढ़ाई जाएगी. आईआईटी पटना की स्थापना साल 2008-08 में हुई थी.

3. बिहार में नेशनल फूड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट खोला जाएगा. यह कहां खुलेगा, अभी इसका फाइनल ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन कहा जा रहा है कि यह जमुई या हाजीपुर में खोला जा सकता है. खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय अभी हाजीपुर सांसद चिराग पासवान के पास है.

4. वेस्टर्न कोसी कैनाल काम के लिए भी अलग से बजट देने की घोषणा सरकार ने की है. इसके हो जाने से बिहार के दरभंगा और मधुबनी के इलाके में सिचाई का काम आसान हो जाएगा. इसकी लंबे वक्त से मांग की जा रही है.

5. बिहटा एयरपोर्ट के भी विस्तार की बात कही गई है. यह एयरपोर्ट अभी निर्माणाधीन है. यहां आधुनिक सुविधाएं देने की बात कही गई है.

6. पटना एयरपोर्ट के विस्तार की बात कही गई है. पटना बिहार की राजधानी है और यहां लंबे वक्त से आधुनिक सुविधाओं से युक्त एयरपोर्ट की मांग की जा रही है.

7. बिहार में 3 नए ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट बनाने की बात कही गई है. यह एयरपोर्ट भागलपुर, राजगीर के अलावा सोनपुर में प्रस्तावित है. कहा जा रहा है कि निर्मला ने इसी की घोषणा केंद्रीय बजट में कर दी है.

243 सीटों पर इस साल के आखिर में चुनाव
बिहार में इस साल के आखिर में विधानसभा की 243 सीटों पर चुनाव होने हैं. बीजेपी और नीतीश कुमार की एनडीए का मुकाबला सीधे इंडिया गठबंधन से है.2020 में काफी क्लोज मुकाबले में एनडीए को जीत मिली थी.

 

You Might Also Like

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

News Desk February 1, 2025 February 1, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article अमेरिका के फिलाडेल्फिया में हुआ बड़ा विमान हादसा, घरों में भी लगी आग अमेरिका के फिलाडेल्फिया में हुआ बड़ा विमान हादसा, घरों में भी लगी आग
Next Article धनकुबेर सौरभ शर्मा के नाम पर बेनामी कंपनियों का जाल, 150 करोड़ की संपत्ति का खुलासा धनकुबेर सौरभ शर्मा के नाम पर बेनामी कंपनियों का जाल, 150 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

यात्रियों की सुविधा में नया आयाम : पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के प्रयास से अंबिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस अब रायपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म-1 से चलेगी….
यात्रियों की सुविधा में नया आयाम : पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के प्रयास से अंबिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस अब रायपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म-1 से चलेगी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना : गणेश कुमार साहू को बिजली बिल से मिली राहत….
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना : गणेश कुमार साहू को बिजली बिल से मिली राहत….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
राजनीति मतभेद का विषय, मनभेद का नहीं – उपमुख्यमंत्री शर्मा….
राजनीति मतभेद का विषय, मनभेद का नहीं – उपमुख्यमंत्री शर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम 2026 : बस्तर की माटी की खुशबू और समृद्ध जनजातीय संस्कृति विश्व पटल पर अपनी छाप छोड़ने को तैयार….
आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम 2026 : बस्तर की माटी की खुशबू और समृद्ध जनजातीय संस्कृति विश्व पटल पर अपनी छाप छोड़ने को तैयार….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?