By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: दिल्ली चुनाव: AAP के 8 विधायकों का इस्तीफा, केजरीवाल पर गिरी गाज
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > दिल्ली चुनाव: AAP के 8 विधायकों का इस्तीफा, केजरीवाल पर गिरी गाज
राज्य

दिल्ली चुनाव: AAP के 8 विधायकों का इस्तीफा, केजरीवाल पर गिरी गाज

News Desk
Last updated: 2025/02/01 at 2:10 PM
News Desk
Share
4 Min Read
दिल्ली चुनाव: AAP के 8 विधायकों का इस्तीफा, केजरीवाल पर गिरी गाज
SHARE

नई दिल्ली: क्रिकेट मैच का सबसे रोमांचक पल स्लॉग ओवर होता है। स्लॉग ओवर का मतलब पारी का आखिरी पल होता है, जब बल्लेबाज ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की कोशिश में होता है, वहीं गेंदबाज रन रोकने और ज्यादा से ज्यादा विकेट लेने की कोशिश में होता है। इसी तरह दिल्ली के सियासी मैच के स्लॉग ओवर में अरविंद केजरीवाल की टीम के आठ विकेट गिरने से आम आदमी पार्टी की सियासी टेंशन बढ़ गई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव का आखिरी चरण चल रहा है। सोमवार शाम को चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा और बुधवार को सभी 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। ऐसे में बुधवार शाम को अरविंद केजरीवाल के आठ मौजूदा विधायकों ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। 

आम आदमी पार्टी ने इस बार इन 8 विधायकों के टिकट काट दिए थे और उनकी जगह नए चेहरों को मैदान में उतारा है, जिसके चलते उन्होंने पार्टी को अलविदा कह दिया है। दिल्ली चुनाव के मतदान से ठीक पांच दिन पहले आम आदमी पार्टी के विधायक राजेश ऋषि, नरेश यादव, भावना गौर, रोहित महरौलिया, बीएस जून, मदन लाल, गिरीश सोनी और पवन शर्मा ने पार्टी छोड़ दी है। 

इन सभी विधायकों ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और विधानसभा की सदस्यता भी छोड़ दी। केजरीवाल कैसे करेंगे डैमेज कंट्रोल? 2020 में ही आम आदमी पार्टी इन 8 सीटों में से चार पर बहुत कम वोटों से जीत दर्ज कर पाई थी, जबकि चार सीटों पर जीत का अंतर बहुत ज्यादा नहीं था। ऐसे में जिस तरह से इस चुनाव में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है, अगर ये विधायक बीजेपी या किसी अन्य विपक्षी पार्टी का समर्थन करते हैं तो आम आदमी पार्टी के लिए राजनीतिक खेल गड़बड़ा सकता है क्योंकि कुछ वोट इधर-उधर होने से ही पूरा खेल बदल जाएगा। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतदान से पांच दिन पहले विधायकों के इस्तीफे ने केजरीवाल की राजनीतिक टेंशन बढ़ा दी है और आम आदमी पार्टी ने डैमेज कंट्रोल की कवायद शुरू कर दी है। आप विधायकों के इस्तीफे के बाद दो अन्य विधायक ऋतुराज झा और दिलीप पांडे मीडिया के सामने आए और कहा कि पार्टी ने उन्हें इस बार टिकट नहीं दिया, लेकिन वे पार्टी नहीं छोड़ रहे हैं। वे आम आदमी पार्टी के सच्चे सिपाही हैं। भाजपा और कांग्रेस उन्हें पद का लालच देकर आम आदमी पार्टी छोड़ने का दबाव बना रही है। आम आदमी पार्टी यह बताने की कोशिश कर रही है कि विधायकों ने भाजपा और कांग्रेस की साजिश के चलते इस्तीफा दिया है और उनके निर्देश पर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सवाल उठाए हैं। 

इसलिए चुनाव में ज्यादा राजनीतिक फर्क तो नहीं पड़ने वाला है, लेकिन मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। आम आदमी पार्टी डैमेज कंट्रोल कार्ड खेल रही है, लेकिन इस्तीफे की टाइमिंग सबसे बड़ी चिंता का विषय बन गई है। आम आदमी पार्टी के पास ज्यादा समय नहीं है, दो दिन बाद चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा और चार दिन बाद मतदान है।

You Might Also Like

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन….

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सैनिक भाइयों के लिए भेजे रक्षा सूत्र, ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 के तहत सरगुजा से सैनिकों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद…..

जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में 17 अगस्त को बोल बम के जयघोष से पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा, 50 हजार से अधिक शिवभक्त होंगे शामिल

भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि…..

राज्यपाल रमेन डेका ने स्वतंत्रता दिवस पर नेत्रहीन छात्राओं को स्मार्ट स्टिक प्रदान किया…..

News Desk February 1, 2025 February 1, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article धनकुबेर सौरभ शर्मा के नाम पर बेनामी कंपनियों का जाल, 150 करोड़ की संपत्ति का खुलासा धनकुबेर सौरभ शर्मा के नाम पर बेनामी कंपनियों का जाल, 150 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
Next Article छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में भाभी ने मारी कुल्हाड़ी, बर्थडे पार्टी में देवर के गला दबाने पर किया बचाव छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में भाभी ने मारी कुल्हाड़ी, बर्थडे पार्टी में देवर के गला दबाने पर किया बचाव
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सैनिक भाइयों के लिए भेजे रक्षा सूत्र, ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 के तहत सरगुजा से सैनिकों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में 17 अगस्त को बोल बम के जयघोष से पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा, 50 हजार से अधिक शिवभक्त होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?