By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: यूक्रेन को नक्शे से मिटाने की तैयारी! पुतिन और किम जोंग में हो गई डील, तीसरे साल में महायुद्ध तय…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > यूक्रेन को नक्शे से मिटाने की तैयारी! पुतिन और किम जोंग में हो गई डील, तीसरे साल में महायुद्ध तय…
विदेश

यूक्रेन को नक्शे से मिटाने की तैयारी! पुतिन और किम जोंग में हो गई डील, तीसरे साल में महायुद्ध तय…

Last updated: 2024/02/26 at 10:05 AM
Share
4 Min Read
यूक्रेन को नक्शे से मिटाने की तैयारी! पुतिन और किम जोंग में हो गई डील, तीसरे साल में महायुद्ध तय…
SHARE

यूक्रेन और रूस के बीच महायु्द्ध तीसरे साल में प्रवेश कर चुका है। 24 फरवरी 2022 के दिन रूसी सेना ने पूरी ताकत से यू्क्रेन की धरती पर हमला बोल दिया था।

चार गुना ज्यादा सैन्य बल के बावजूद रूसी सेना यूक्रेन को मात नहीं दे पाई, क्योंकि उसके पीछे अमेरिका और पूरी पश्चिम देशों की ताकत है।

इस बीच कीव ने बड़ा दावा किया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तरी कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन मिलकर उसके खिलाफ बड़ी साजिश रच रहे हैं।

मकसद यूक्रेन को नक्शे से ही मिटाने का है। उत्तरी कोरिया ने रूस को ऐसी घातक मिसाइलें दी हैं, जो यूक्रेनी शहरों को पलभर में तबाह कर सकते हैं। अमेरिका ने भी यूक्रेन के दावे पर चिंता जताई है। 

यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (एसबीयू) ने नया दावा करते हुए सनसनी मचा दी है कि रूस ने दिसंबर के अंत से यूक्रेन पर हमलों में कम से कम 20 उत्तर कोरियाई बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया है।

आशंका जताई है कि पुतिन और उत्तरी कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के बीच डील हो गई है, जिसमें यूक्रेन को और अधिक मार देने की प्लानिंग तैयार हो गई है।

किम की अमेरिका से नफरत यूक्रेन पर पड़ेगी भारी

पुतिन का साथ देने के लिए किम इसलिए तैयार हो गए हैं क्योंकि अमेरिका और पश्चिम देश यूक्रेन का साथ दे रहे हैं और किम अमेरिका पर दक्षिण कोरिया और जपान को मदद के आरोप लगाता रहा है। किम कई बार खुले तौर अमेरिका को सबसे बड़ा दुश्मन भी बता चुके हैं।

 किम के भी जंग में सीधे तौर पर उतरने से इस युद्ध के तीसरे साल में महायुद्ध बनने के पूरे आसार हैं, जिसे लेकर अमेरिका और यूक्रेन दोनों काफी चिंतित हैं। 

यूक्रेन में जांचकर्ताओं का दावा है कि रूस द्वारा दागी गई ह्वासोंग-11 मिसाइलें – जिन्हें केएन-23 और केएन-24 के नाम से भी जाना जाता है – ने यूक्रेन में कम से कम 24 नागरिकों की जान ले ली है और कम से कम 100 घायल हो गए हैं।

एक बयान के अनुसार, एसबीयू ने केएन-23 बैलिस्टिक मिसाइल जैसा दिखने वाला मलबा भी बरामद किया है। इससे इस बात की पुष्टि हो गई है कि उत्तरी कोरिया इस जंग में पुतिन का साथ दे रहा है।

एसबीयू ने कहा कि रूस ने पहली बार उत्तर कोरियाई मिसाइलों का इस्तेमाल 30 दिसंबर 2023 को यूक्रेन के दक्षिणपूर्वी ज़ापोरीज़िया क्षेत्र में गोलाबारी के दौरान दर्ज किया था। इसमें कहा गया है कि उत्तर कोरियाई मिसाइलों से अगला हमला जनवरी की शुरुआत में कीव में दर्ज किया गया था। सुरक्षा सेवा के अनुसार, कीव में एक अपार्टमेंट इमारत के चार निवासियों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रूसियों ने फरवरी में डोनेट्स्क क्षेत्र में पांच गांवों पर गोलाबारी करने के लिए उत्तर कोरियाई मिसाइलों का भी इस्तेमाल किया, जिसमें 17 नागरिक मारे गए।

यूक्रेन के दो बड़े शहरों पर पुतिन का कब्जा
24 फरवरी 2022 से जारी इस महायुद्ध में जहां पुतिन के पास अनगिनत सैन्य क्षमता और अकूत संपति है। वहीं, यूक्रेन सीमित संसाधनों के साथ इस जंग में अमेरिका और पश्चिम की मदद से मजबूती से खड़ा है। हालांकि हाल ही के कुछ महीनों में रूस ने इस युद्ध में अप्रयाशित रूप से जीत हासिल की है, यूक्रेन के दो बड़े शहरों पर उसने कब्जा कर लिया है। 

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

February 26, 2024 February 26, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article घोर लापरवाही! बगैर लोको पायलट 70KM दौड़ी मालगाड़ी, जम्मू से पंजाब पहुंची… घोर लापरवाही! बगैर लोको पायलट 70KM दौड़ी मालगाड़ी, जम्मू से पंजाब पहुंची…
Next Article कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले फिर झटके, अब यहां दो विधायक BJP में हुए शामिल…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फरसाबहार में विश्राम गृह बनाने के लिए 1 करोड़ 72 लाख रुपए की दी प्रशासकीय स्वीकृति…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फरसाबहार में विश्राम गृह बनाने के लिए 1 करोड़ 72 लाख रुपए की दी प्रशासकीय स्वीकृति…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रायपुर : गरीबों को गुणवत्तापूर्ण राशन मिले यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
रायपुर : गरीबों को गुणवत्तापूर्ण राशन मिले यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
छत्तीसगढ़ राज्य
रायपुर : स्वच्छता हम सभी की है जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर : स्वच्छता हम सभी की है जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़ राज्य
रायपुर : उपमुख्यमंत्री शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने जिला अस्पताल में किया सिटी स्कैन यूनिट का लोकार्पण
रायपुर : उपमुख्यमंत्री शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने जिला अस्पताल में किया सिटी स्कैन यूनिट का लोकार्पण
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?