By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भारतीयों को जबरन अपनी सेना में भर्ती कर रहा रूस, एक की मौत; क्या बोली सरकार?…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > भारतीयों को जबरन अपनी सेना में भर्ती कर रहा रूस, एक की मौत; क्या बोली सरकार?…
विदेश

भारतीयों को जबरन अपनी सेना में भर्ती कर रहा रूस, एक की मौत; क्या बोली सरकार?…

Last updated: 2024/02/26 at 10:47 AM
Share
4 Min Read
भारतीयों को जबरन अपनी सेना में भर्ती कर रहा रूस, एक की मौत; क्या बोली सरकार?…
SHARE

यूक्रेन युद्ध के बीच रूस पर आरोप लगे हैं कि वह भारतीय युवकों को जबरन अपनी सेना में भर्ती कर युद्ध क्षेत्र में तैनात रहा है।

खुद भारत सरकार ने इस मामले को रूस के सामने उठाया है। इस बीच एक भारतीय नागरिक की रूस में मिसाइल हमले के दौरान मौत हो गई।

गुजरात के रहने वाले 23 वर्षीय हेमिल मंगुकिया की 21 फरवरी को रूस में हुए एक मिसाइल हमले में मौत हो गई थी। हेमिल का शव भारत नहीं आया।

वह सूरत के पाटीदार इलाके वराछा के आनंदनगर वाडी के रहने वाले थे। अब मंगुकिया परिवार सोमवार शाम अपने घर में शव के बिना ही अंतिम संस्कार करेगा।

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, हेमिल के पिता अश्विन मंगुकिया ने कहा, “हम अपनी सरकार से अनुरोध करते हैं कि वह रूसी अधिकारियों से बात करें और मेरे बेटे का शव उसके गृह नगर सूरत ले आएं। 21 फरवरी को उसकी मौत हो गई थी। हमें यह भी नहीं पता कि उसका शव कहां है। हमारे पास किसी और से बात करने को लेकर कोई जानकारी तक नहीं है। हम असहाय हैं।”

उनके मुताबिक, हेमिल ने आखिरी बार उनसे 20 फरवरी को बात की थी। 21 फरवरी को उसकी मौत हो गई। हेमिल ने अपने पिता को बताया था कि वह ठीक है लेकिन उसने यह नहीं बताया कि वह कौन सी नौकरी करता है।

परिवार को केवल इतना पता था कि वह रूस में “हेल्पर” के रूप में काम करता था। बाद में उन्हें पता चला कि हेमिल को यूक्रेन सीमा पर “युद्ध क्षेत्र में तैनात किया गया” था।

अश्विन ने कहा कि हेमिल की मौत की खबर उन्हें 23 फरवरी को मिली। उन्होंने कहा, “खुद को हैदराबाद निवासी इमरान बताने वाले ने हमें शुक्रवार (23 फरवरी) शाम 6 बजे फोन किया और हमें युद्ध क्षेत्र में एक मिसाइल हमले में उसकी मौत के बारे में बताया। इमरान ने कहा कि उसका भाई भी हेमिल के साथ था।” ये मामला ऐसे समय में सामने आया है जब रूस पर आरोप हैं कि उसने कई भारतीयों को यूक्रेन युद्ध में तैनात किया है।

इस बीच भारतीय युवकों को कथित रूप से जबरन रूस की सेना में भर्ती करने और उन्हें यूक्रेन बॉर्डर पर तैनात करने के मामले को भारत सरकार ने रूस के सामने उठाया है।

साथ ही ऐसे युवकों को जल्द मुक्त करने की मांग की है। हाल में इस बाबत मीडिया में खबरें प्रकाशित हुई हैं जिसमें कुछ युवकों ने दावा किया है कि उन्हें एजेंट रूस में नौकरी दिलाने के बहाने ले गए और रूसी सेना के जरिये उन्हें यूक्रेन बॉर्डर पर तैनात किए गए।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को एक प्रश्न के जवाब में कहा, “हम जानते हैं कि कुछ भारतीय नागरिकों को रूसी सेना में सहायक नौकरियों के लिए अनुबंधित किया गया है। मास्को में स्थित भारतीय दूतावास नियमित रूस से इस मामले को रूसी अधिकारियों के सामने उठा रहा है ताकि उनको जल्द मुक्त किया जा सके।”

विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम सभी भारतीयों से भी आग्रह करते हैं कि वे ऐसे मामलों में उचित सावधानी बरतें तथा इस संघर्ष से दूर रहें। मालूम हो कि मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना एवं कश्मीर के तीन युवकों के मामले सामने आए हैं, जो एजेंट के जरिए रूस पहुंचे।

उन्हें सेना में सहायक के रूप में भर्ती किया गया। इसके बाद उन्हें यूक्रेन सीमा पर तैनात किया गया। इनमें से एक युवक घायल भी है। इनके परिजनों ने भारत सरकार से उन्हें जल्द स्वदेश लाने की मांग की है।

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

February 26, 2024 February 26, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मालदीव के पूर्व मंत्री ने किया राष्ट्रपति मुइज्जू के ‘झूठ’ का पर्दाफाश, भारतीय सेना पर क्या बोले… मालदीव के पूर्व मंत्री ने किया राष्ट्रपति मुइज्जू के ‘झूठ’ का पर्दाफाश, भारतीय सेना पर क्या बोले…
Next Article कौन हैं कश्मीरी पंडित प्रोफेसर निताशा कौल, जिन्हें भारत में नहीं मिली एंट्री; एयरपोर्ट से ही वापस भेजा गया… कौन हैं कश्मीरी पंडित प्रोफेसर निताशा कौल, जिन्हें भारत में नहीं मिली एंट्री; एयरपोर्ट से ही वापस भेजा गया…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सेवा सेतु पोर्टल में उत्कृष्ट प्रदर्शन: बलरामपुर के निर्दोष लकड़ा बने प्रदेश के टॉप ट्रांजैक्शन वीएलई, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड…
सेवा सेतु पोर्टल में उत्कृष्ट प्रदर्शन: बलरामपुर के निर्दोष लकड़ा बने प्रदेश के टॉप ट्रांजैक्शन वीएलई, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में होगा विद्युत विस्तार, 11.62 करोड़ रुपये की लागत से दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंचेगी बिजली…
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में होगा विद्युत विस्तार, 11.62 करोड़ रुपये की लागत से दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंचेगी बिजली…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी….
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नवजात का पहला सुरक्षा कवच- स्तनपान और इसका सामाजिक महत्व…..
नवजात का पहला सुरक्षा कवच- स्तनपान और इसका सामाजिक महत्व…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?