By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भारत के विकास में महिलाओं का योगदान अहम : मंत्री भूरिया
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > भारत के विकास में महिलाओं का योगदान अहम : मंत्री भूरिया
मध्यप्रदेशराज्य

भारत के विकास में महिलाओं का योगदान अहम : मंत्री भूरिया

News Desk
Last updated: 2025/02/03 at 10:15 PM
News Desk
Share
3 Min Read
भारत के विकास में महिलाओं का योगदान अहम : मंत्री भूरिया
SHARE

भोपाल : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के नये आयाम छू रहा है। इसमें महिलाओं का योगदान अहम है। आत्मनिर्भर भारत बनने के लक्ष्य को हासिल करने के लिये महिला सशक्तिकरण, अनुसंधान और उद्यमिता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वे न केवल समाज को सशक्त बनाती हैं बल्कि देश को आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। मंत्री भूरिया भोपाल में आयोजित अनुनय, एजुकेशन एण्ड वेलफेर सोसायटी की 14वीं वर्षगांठ पर ऊर्जस्विता सम्मान-2025 कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।

मंत्री भूरिया ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास पर केन्द्रित अनेक योजनाओं का सफल क्रियान्वयन हो रहा है। महिला शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने विकास में सभी की भागीदारी पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिये प्रशासन के साथ हर नागरिक को अपनी भूमिका निभानी होगी।

मंत्री भूरिया ने कहा कि आज इस कार्यक्रम में उन महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है, जिन्होंने अपने क्षेत्र में इतने महत्वपूर्ण कार्य किये हैं, जिसकी गूंज देश-विदेश तक पहुंची है। उन्होंने कहा कि संस्था पिछले 14 वर्ष से गरीब और वंचित तबके के बच्चों की शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास के लिये कार्य कर रही है। संस्था ने ऐसे बच्चों को भी शामिल किया है, जो मजदूरी, भीख मांगना या कचरा बीनने का काम करते थे। मंत्री भूरिया ने सभी सम्मानित महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे विभिन्न क्षेत्रों में महती भूमिका निभाकर समाज और देश को आगे ले जाने का काम कर रही हैं, जो वाकई काबिल-ए-तारीफ है।

इन महिला विभूतियों का हुआ सम्मान

डॉ. अनामिका जैन- उच्च शिक्षा (इंदौर), डॉ. पल्लवी तिवारी – विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (यूएस), संप्रिया पूजा- लोकनृत्य एवं गायन (छत्तीसगढ़), डॉ. वंदना अग्रवाल -स्कूल शिक्षा (छत्तीसगढ़), ओरियल प्रिज़मैन – संरक्षण (यूके), डॉ. आरती सिन्हा- साउंड हीलर एवं वेलनेस कोच, चंद्रकला परस्ते- जनजातीय संस्कृति (डिंडोरी), प्रभाकर खलको- प्रशासन (छत्तीसगढ़), मेघा मुक्तिबोध- शिक्षा, मनीषा आनंद- मिसेज़ इंडिया, शोमिता भट्टाचार्य- पर्यावरण (इंदौर), रोली शर्मा-विपणन पेशेवर (नई दिल्ली), आशा पठानिया- सत्कार उद्योग (हरियाणा), दिव्या अत्रि- समाज सेवा, भूमिका कलम- ज्योतिष (इंदौर), अंजु तड़ियाल – कौशल विकास, दक्षा वैदकर- प्रिंट मीडिया, हुमेरा ख़ान – सामाजिक उद्यमी, श्रुति सिंह – राजनीति, विशाखा कवठेकर- आर्किटेक्ट, अर्पणा चेंडके- उद्यमी (इंदौर), दीक्षा पाटकर भदौरिया – नवाचार, आराधना मालवी – आदिम कल्याण एवं खेलकूद (बैतूल), मीरा – इंफ्लुएंसर (चीन) तथा पूर्वा त्रिवेदी- इलेक्ट्रॉनिक मीडिया। बालाघाट में सामुदायिक विकास के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए मार्गी वॉट्स कार्टर को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

You Might Also Like

आज का राशिफल: बुधवार को इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर,जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

आज का राशिफल: बुधवार को इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर,जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

पुलिस का जज़्बा ही सुरक्षित, शांत और विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

बदलते बस्तर का संदेश लेकर दिल्ली रवाना हुआ बस्तर का प्रतिनिधिमंडल, राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात, बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति से कराएंगे परिचित…

कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतकर ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव : संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल….

News Desk February 3, 2025 February 3, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मालिक की घड़ी पहनकर नौकरानी बन गई ‘रानी’, WhatsApp स्टेटस देख घर पहुंची पुलिस तो मां के पास भी मिला ‘माल’ मालिक की घड़ी पहनकर नौकरानी बन गई ‘रानी’, WhatsApp स्टेटस देख घर पहुंची पुलिस तो मां के पास भी मिला ‘माल’
Next Article संजीवनी 108 वाहनों की बदहाल स्थिति पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई, विभागीय सचिव को नोटिस जारी कर मांगा जवाब संजीवनी 108 वाहनों की बदहाल स्थिति पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई, विभागीय सचिव को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

आज का राशिफल: बुधवार को इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर,जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन
आज का राशिफल: बुधवार को इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर,जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन
छत्तीसगढ़ राज्य
आज का राशिफल: बुधवार को इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर,जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन
आज का राशिफल: बुधवार को इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर,जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पुलिस का जज़्बा ही सुरक्षित, शांत और विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
पुलिस का जज़्बा ही सुरक्षित, शांत और विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
राष्ट्रमंडल खेलों में सुश्री ज्ञानेश्वरी यादव ने रचा इतिहास, रजत पदक जीतकर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी हार्दिक बधाई….
राष्ट्रमंडल खेलों में सुश्री ज्ञानेश्वरी यादव ने रचा इतिहास, रजत पदक जीतकर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी हार्दिक बधाई….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?