By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: महाकुंभ भगदड़ में साजिश की आशंका, 120 संदिग्धों को ढूंढ रही जांच एजेंसियां
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > महाकुंभ भगदड़ में साजिश की आशंका, 120 संदिग्धों को ढूंढ रही जांच एजेंसियां
छत्तीसगढ़राज्य

महाकुंभ भगदड़ में साजिश की आशंका, 120 संदिग्धों को ढूंढ रही जांच एजेंसियां

News Desk
Last updated: 2025/02/04 at 4:16 PM
News Desk
Share
6 Min Read
SHARE

29 जनवरी मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज महांकुभ के संगम और झूसी इलाके में हुई भगदड़ का मामले ने अब नया एंगल पकड़ लिया है। शासन को मिले इनपुट के मुताबिक, इसमें पुलिस को  साजिश की बू आ रही है। पुलिस वहां लगे AI कैमरों की मदद से 120 संदिग्धों की तलाश कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, 29 जनवरी को इस भगदड़ के आखों देखी घटना की जानकारी देकर स्थानीय निवासी ने कहा कि रात के करीब 2 बजे कुछ एकाएक बहुत लोगों की भीड़ अंदर घुसी, उनके हांथों में भगवा झंडा था। जिसके बाद से वहां भगदड़ की शुरूआत हुई। पुलिस ने दोनों के दावों के बाद वहां लगे CCTV फुटेज की जांच शुरू कर दी है। 

Contents
सर्विलांस पर 100 से ज्यादा फोन कुछ कच्छाधारियों के कारण नोज पर मची भगदड़ – महंत रवींद्र पुरीखालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू का वीडियो भी हुआ था वायरल

AI से पहचाने जा रहें है 120 संदिग्ध चेहरे

घटनास्थल पर लगे कैमरों की फुटेज की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। STF से जुड़े एक अधिकारी ने जानकारी देकर कहा कि हमें काफ़ी सारे चेहरे मिले हैं हम करीब 120 संदिग्ध चेहरों की AI तकनीक से पहचान कर रहे हैं। 

नरसिंहानंद गिरि ने सीएम योगी को लिखा खून से भरा पत्र

श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक चौंकाने वाला खून से लिखा पत्र भेजा है। इस पत्र में उन्होंने मौनी अमावस्या के दौरान हिंदुओं के साथ अमानवीय व्यवहार करने वाले अधिकारियों की निंदा की पत्र में यति नरसिंहानंद गिरि ने लिखा है कि इन अधिकारियों का व्यवहार बहुत ही पीड़ादायक और विचलित करने वाला है। उन्होंने यह भी कहा है कि यह समस्या केवल उनकी नहीं है, बल्कि यह एक बड़ा महाविनाश है जो हिंदू समाज की ओर तेजी से आ रहा है।

उन्होंने यह भी कहा है कि हिंदुओं ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी को इसलिए चुना है ताकि वे इस महाविनाश से बचाव कर सकें। यह पत्र एक गंभीर चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है और इसके परिणामस्वरूप राजनीतिक हलचल मच सकती है।

सर्विलांस पर 100 से ज्यादा फोन 

जिस समय संगम नोज पर घटना हुई उस दौरान वहां करीब 16000 से फोन ऑन थे। STF सभी फोन को सर्विलांस पर डालकर ट्रैक कर रही है मगर STF को कुछ नंबर बंद मिले हैं जिसके बाद पुलिस को इसमें सीधे साजिश की आशंका हो रही है। इनमें 100 से ज्यादा नंबर 24 घंटे सर्विलांस पर हैं। बता दें कि महाकुंभ में 29 जनवरी की देर रात करीब 1:30 बजे संगम नोज इलाके में भगदड़ हुई थी। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 30 लोगों की मौत हुई है और 60 लोग घायल हैं।

कुछ कच्छाधारियों के कारण नोज पर मची भगदड़ – महंत रवींद्र पुरी

महाकुंभ में भगदड़ की घटना पर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज ने  कहा कि भगदड़ की घटना में साजिश से इनकार नहीं किया जा सकता है। महंत रवींद्र पुरी ने यह भी कहा है कि प्रयागराज में उनके आने के बाद से उन्हें टारगेट किया जा रहा है।महंत रवींद्र पुरी ने आगे कहा है कि कुछ लोगों ने यह भी कहा है कि जो गंगाजी में स्नान करेगा, वो पापी है। उन्होंने यह भी कहा है कि गंगाजी का जलपान करने वाला बीमार हो जाएगा। महंत रवींद्र पुरी ने कहा है कि उन्हें लगता है कि वामपंथी और सनातन विरोधी लोगों की नजर महाकुंभ पर लग गई है।एक महिला ने भी बताया है कि जब वह संगम नोज पर थीं, तो कुछ कच्छाधारी लोग पहुंचे और उन्होंने माताओं-बहनों से धक्का-मुक्की की। इससे कई लोग नीचे गिर गए और पीछे की भीड़ उनके ऊपर आ गई। महाकुंभ में भगदड़ की घटना के बाद से ही अखाड़ा परिषद और प्रशासन के बीच तनाव है।

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू का वीडियो भी हुआ था वायरल

महाकुंभ शुरू होने से पहले खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक धमकी भरा वीडियो जारी किया था, जिसमें उसने महाकुंभ मेले में पीलीभीत एनकाउंटर का बदला लेने का ऐलान किया था। यह धमकी उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में 3 खालिस्तानी आतंकियों के एनकाउंटर के बाद दी गई थी। इसके अलावा, अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महाकुंभ को लेकर धमकी देने का मामला सामने आया था, जिसकी जांच पुलिस कर रही है। आईबी और लोकल इंटेलिजेंस ने भी अघोरी के रूप में महाकुंभ में आतंकियों के गड़बड़ी की रिपोर्ट दी थी। गुरपतवंत सिंह पन्नू का नाम पहले भी विवादों में रहा है, जब उसने कथित तौर पर अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया था।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी औद्योगिक उपलब्धि,केन्द्र सरकार ने राजनांदगांव में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC 2.0) को दी मंजूरी, 9,000 रोजगार और ₹3,000 करोड़ से अधिक निवेश का मार्ग प्रशस्त

योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….

रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….

एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न…..

News Desk February 4, 2025 February 4, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article सौरभ शर्मा, चेतन सिंह और शरद जायसवाल को 17 फरवरी तक जेल सौरभ शर्मा, चेतन सिंह और शरद जायसवाल को 17 फरवरी तक जेल
Next Article राजधानी में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज राजधानी में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी औद्योगिक उपलब्धि,केन्द्र सरकार ने राजनांदगांव में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC 2.0) को दी मंजूरी, 9,000 रोजगार और ₹3,000 करोड़ से अधिक निवेश का मार्ग प्रशस्त
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी औद्योगिक उपलब्धि,केन्द्र सरकार ने राजनांदगांव में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC 2.0) को दी मंजूरी, 9,000 रोजगार और ₹3,000 करोड़ से अधिक निवेश का मार्ग प्रशस्त
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू  सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….
योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……
रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….
बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?