By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: करोड़ों की नौकरी छोड़ अब UAE के हिंदू मंदिर में सेवा करेंगे विशाल पटेल, क्या है वजह…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > करोड़ों की नौकरी छोड़ अब UAE के हिंदू मंदिर में सेवा करेंगे विशाल पटेल, क्या है वजह…
विदेश

करोड़ों की नौकरी छोड़ अब UAE के हिंदू मंदिर में सेवा करेंगे विशाल पटेल, क्या है वजह…

Last updated: 2024/02/27 at 10:36 AM
Share
3 Min Read
करोड़ों की नौकरी छोड़ अब UAE के हिंदू मंदिर में सेवा करेंगे विशाल पटेल, क्या है वजह…
SHARE

लंदन से यूएई शिफ्ट हुए भारतीय मूल के इन्वेस्टमेंट बैंकर विशाल पटेल ने मंदिर में सेवा करने के लिए करोड़ों की नौकरी को ठोकर मार दी।

अब वह यूएई के अबूधाबी में नवनिर्मित बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामिनारायण संस्था (BAPS) मंदिर में सेवा करेंगे। बता दें कि वह पहले लंदन के मंदिर में भी सेवा दे चुके हैं।

उन्होंने कई सालों तक वॉलंटियर के रूप में यहां मंदिर को सेवाएं दीं। इसके बाद लंबे समय तक वह इन्वेस्टमेंट बैंकिंग सेक्टर से जुड़े रहे। अब फिर से उन्होंने मंदिर की सेवा करने का फैसला कर लिया है।

बता दें कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अबूधाबी में मंदिर का उद्घाटन किया था। यह मंदिर 27 एकड़ जमीन में बना हुआ है।

नागर शैली में बना यह मंदिर बेहद भव्य है। यूके से यूएई शिफ्ट होने के बाद से ही विशाल पटेल इस मंदिर से किसी ना किसी रूप में जुड़े थे। व

हीं 14 फरवरी को उद्घाटन कार्यक्रम में भी वह मेहमानों के स्वागत का काम संभाल रहे थे। अब वह मंदिर में चीफ कम्युनिकेशन ऑफिसर के तौर पर काम करेंगे और मंदिर की कई जिम्मेदारियां संभालेंगे। 

बता दें कि विशाल पटेल का परिवार गुजरात से ताल्लुक रखता है। हालांकि उनका जन्म लंदन में ही हुआ था। वह 2016 में यूएई गए और फिर दुबई इंटरनेशनल फाइनेंशल सेंटर के साथ काम करना शुरू किया।

पटेल ने खलीज टाइम्स के साथ बातचीत में कहा, 2016 से ही हमारा परिवार यूएई में रहने लगा। पहले मेरा करियर ही मेरी प्रथामिकता थी।

हालांकि यूएई में बने इस मंदिर ने मेरे ऊपर बहुत असर डाला और एक अलग पहचान दिलाई। अब मेरे पास मंदिर की सेवा करने का अवसर है और इसे मैं गंवाना नहीं चाहता। 

उनका परिवार भी लंदन में BAPS मंदिर से जुड़ा रहा। पटेल ने कहा, मंदिर के निर्माण में भी मैं सक्रिय रहा और अब इसमें सेवा करने का मौका है।

मैंने मंदिर में सुरक्षा के लिए कंटीले तार लगवाने से लेकर मेहमानों को खाना खिलाने तक की व्यवस्था देखी। मेरी तरह बहुत सारे लोग हैं जो कि अपना जीवन मंदिर को देना चाहते हैं।

बता दें कि विशाल पटेल ने लंदन यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स की डिग्री ली। लंदन के मंदिर में काम करने के दौरान ही उनकी मुलाकात मेरिल लिंच नाम के शख्स से हुई जिसने इन्वेस्टमेंट बैंकिंग इंडस्ट्री में जोर आजमाने की सलाह दी थी।

इसके बाद से वह अपने करियर की ऊंचाइयों की ओर बढ़ने लगे। अब उन्होंने करोड़ों की नौकरी को छोड़कर फिर से अध्यात्म की ओर रुख करने का  फैसला कर लिया है। 

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

February 27, 2024 February 27, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article अगले सप्ताह रुकने वाला है हमास-इजरायल का युद्ध, गाजा पट्टी में सीजफायर को लेकर जो बाइडेन का बड़ा दावा… अगले सप्ताह रुकने वाला है हमास-इजरायल का युद्ध, गाजा पट्टी में सीजफायर को लेकर जो बाइडेन का बड़ा दावा…
Next Article 1000 वीडियो रथ, 6000 बॉक्स; चुनाव से पहले ही 1 करोड़ लोगों तक पहुंचने का BJP ने क्यों शुरू किया महा-अभियान… 1000 वीडियो रथ, 6000 बॉक्स; चुनाव से पहले ही 1 करोड़ लोगों तक पहुंचने का BJP ने क्यों शुरू किया महा-अभियान…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

कर्तव्यनिष्ठ होकर जनसेवा एवं सुशासन के लिए जमीनी स्तर पर करें बेहतर कार्य: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय……
कर्तव्यनिष्ठ होकर जनसेवा एवं सुशासन के लिए जमीनी स्तर पर करें बेहतर कार्य: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ….
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित,चयनित कलाकारों को मिलेंगे प्रतिवर्ष 12 से 24 हजार रुपये तक प्रोत्साहन राशि…
मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित,चयनित कलाकारों को मिलेंगे प्रतिवर्ष 12 से 24 हजार रुपये तक प्रोत्साहन राशि…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?