By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: इंद्रावती नेशनल पार्क के जंगल में बुलाई थी बैठक, 100 KM पैदल चलकर जवानों ने ढेर किए 31 नक्सली
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > इंद्रावती नेशनल पार्क के जंगल में बुलाई थी बैठक, 100 KM पैदल चलकर जवानों ने ढेर किए 31 नक्सली
छत्तीसगढ़राज्य

इंद्रावती नेशनल पार्क के जंगल में बुलाई थी बैठक, 100 KM पैदल चलकर जवानों ने ढेर किए 31 नक्सली

News Desk
Last updated: 2025/02/11 at 5:46 PM
News Desk
Share
4 Min Read
इंद्रावती नेशनल पार्क के जंगल में बुलाई थी बैठक, 100 KM पैदल चलकर जवानों ने ढेर किए 31 नक्सली
SHARE

नई दिल्ली
छत्तीसगढ़ पुलिस ने बीजापुर में एक साथ 31 नक्सलियों को मार गिराया। पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र से लॉन्च किए गए इस ऑपरेशन से नक्सली हक्का-बक्का रह गए। दोनों ओर से हुई भीषण गोलीबारी में दो जवान भी शहीद हो गए, जबकि दो जख्मी हो गए। रविवार को इंद्रावती नेशनल पार्क एरिया में एक जंगली पहाड़ी पर हुई इस मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में कई बेहद खूंखार और 11 महिलाएं भी शामिल हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'हमें नक्सलियों के तेलंगाना स्टेट कमिटी, वेस्ट बस्तर डिवीजन और नेशल पार्क एरियार कमिटी के कैडर की मौजूदगी की सूचना मिली थी। टेक्टिकल काउंटर ऑफेंसिव कैंपेन (TCOC) से पहले इंद्रावती नेशनल पार्क के जंगल में उन्होंने एक बैठक बुलाई थी।' नक्सली मार्च से जून के बीच TCOC करते हैं, जिस दौरान वे अपनी गतिविधियों को बढ़ाते हैं।

अधिकारी ने बताया कि 7 फरवरी को छत्तीसगढ़ पुलिस की कॉम्बैट यूनिट्स, डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG), स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और बस्तर फाइटर्स को अलग-अलग दिशाओं एरिया में बुलाया गया था। उन्होंने कहा, 'सरप्राइज एलिमेंट को रणनीति के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए, कुछ टीमों को इंद्रावती नेशनल पार्क में महाराष्ट्र पुलिस के लॉन्चिंग पैड्स से बुलाया गया।'

रविवार सुबह पट्रोलिंग टीमें पहाड़ी तक पहुंची, जहां नक्सलियों को देखा गया था। पहाड़ी को घेरते हुए सुरक्षाकर्मी आगे बढ़ते रहे और सुबह 8 बजे गोलीबारी शुरू हुई। अधिकारी ने बताया, 'गोलीबारी के बीच नक्सली दो समूहों में बंट गए। एक समूह जिसमें तेलंगाना कमिटी के कैडर थे, पीछे हटने लगा, जबकि दूसरा समूह फायरिंग में जुटा रहा।' महाराष्ट्र की तरफ से घुसी टीम को देख नक्सली हैरान रह गए, क्योंकि उन्होंने इस दिशा से इतनी बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों के आने की उम्मीद नहीं की थी। शाम चार बजे तक रुक-रुककर फायरिंग होती रही। अधिकारी ने बताया कि रूट में बदलाव की रणनीति ने एक बड़ी सफलता को पाने में मदद की, जिसमें 31 नक्सली ढेर हो गए।

मुठभेड़ स्थल बीजापुर जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर और महाराष्ट्र सीमा से 40 किलोमीटर दूर है। तीन दिन के ऑपरेशन सुरक्षाबल करीब 100 किलोमीटर तक पैदल चलकर वहां पहुंचे थे। मारे गए नक्सलियों, शहीद जवानों के शव और घायलों को एयरलिफ्ट किया गया। कुछ जवानों, जिनमें अधिकतर महिला कमांडो थीं, डिहाइड्रेशन का शिकार हो चुकी थीं। सभी को एयरलिफ्ट करके बीजापुर लाया गया।

मुठभेड़ स्थल से 24 हथियार, बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए। मारे गए 31 नक्सलियों में से 5 की पहचान बेहद खूंकार कैडर के रूप में हुई जिन पर कुल 25 लाख रुपए का इनाम था। पश्चिम बस्तर डिवीजन के डिवीजनल कमिटी मेंबर हंगा करमा पर 8 लाख रुपए का इना घोषित था। इस साल छत्तीसगढ़ में 81 नक्सली मारे जा चुके हैं, जिनमें से 65 बस्तर में ढेर हुए हैं। पिछले साल 219 नक्सली मारे गए थे।

You Might Also Like

बनमुंडा-लकराघरा सड़क निर्माण से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, शिक्षा-स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच हुई आसान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

रायगढ़ में विकास कार्यों की सौगात : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने ओपन जिम और आंगनबाड़ी भवन का किया शिलान्यास, सामुदायिक भवन का लोकार्पण….

राज्यपाल रमेन डेका ने गांधी जयंती पर की साफ-सफाई…..

राज्यपाल रमेन डेका ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किए….

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने स्कूलों में साईंश्योर न्यूट्रिशन पायलट प्रोजेक्ट का किया शुभारंभ, तीन शासकीय विद्यालयों के लगभग 500 बच्चों को मिलेगा निःशुल्क पोषण सहयोग…..

News Desk February 11, 2025 February 11, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 : राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग रायपुर : नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 : राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग
Next Article मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति ने की सौजन्य मुलाकात
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

बनमुंडा-लकराघरा सड़क निर्माण से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, शिक्षा-स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच हुई आसान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रायगढ़ में विकास कार्यों की सौगात : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने ओपन जिम और आंगनबाड़ी भवन का किया शिलान्यास, सामुदायिक भवन का लोकार्पण….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
राज्यपाल रमेन डेका ने गांधी जयंती पर की साफ-सफाई…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
राज्यपाल रमेन डेका ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किए….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - hindkeraja.in@gmail.com
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?