By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मुइज्जू के बुलावे पर भारतीय टीम मदद के लिए पहुंच गई मालदीव, सेना आ रही वापस…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > मुइज्जू के बुलावे पर भारतीय टीम मदद के लिए पहुंच गई मालदीव, सेना आ रही वापस…
विदेश

मुइज्जू के बुलावे पर भारतीय टीम मदद के लिए पहुंच गई मालदीव, सेना आ रही वापस…

Last updated: 2024/03/01 at 10:51 AM
Share
3 Min Read
मुइज्जू के बुलावे पर भारतीय टीम मदद के लिए पहुंच गई मालदीव, सेना आ रही वापस…
SHARE

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने सरकार गठन के साथ ही ऐलान कर दिया था कि भारतीय सेना 10 मार्च के भीतर उनका देश छोड़कर निकल जाएंगे।

हालांकि भारतीय सेना के मालदीव छोड़कर जाने से मुइज्जू सरकार की मुश्किल बढ़ने वाली है, इसलिए मुइज्जू ने मालदीव की मदद के लिए भारत से स्पेशल टीम मांगी थी, जो सेना की जगह लेगी।

भारत ने गुरुवार को जानकारी दी कि तकनीकी विशेषज्ञों की पहली टीम मालदीव पहुंच चुकी है। 

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने अपने देश से भारतीय सैन्य कर्मियों के पहले समूह की वापसी के लिए 10 मार्च की समय सीमा तय की थी।

विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने अपने साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में जानकारी दी कि, “उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर को संचालित करने के लिए तकनीकी कर्मियों की पहली टीम मालदीव पहुंच गई है। यह उन मौजूदा सैन्य कर्मियों की जगह लेगी जो इन हेलीकॉप्टरों का संचालन कर रहे थे।”

भारतीय सैन्य कर्मियों की वापसी के मुद्दे को संबोधित करने के लिए गठित उच्च स्तरीय कोर समूह की दूसरी बैठक के बाद, मालदीव के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि भारत 10 मई तक दो चरणों में अपने सभी सैन्य कर्मियों को बदल देगा। कोर ग्रुप की दूसरी बैठक दो फरवरी को दिल्ली में हुई थी।

गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में दुबई में COP28 शिखर सम्मेलन के मौके पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और मोहम्मद मुइज़ू के बीच एक बैठक के बाद दोनों पक्षों ने कोर ग्रुप स्थापित करने का निर्णय लिया था।

वर्तमान में, लगभग 80 भारतीय सैन्यकर्मी मालदीव में हैं, जो मालदीव में मुख्य रूप से दो हेलीकॉप्टर और एक विमान का संचालन करते हैं। मालदीव में रहते हुए भारतीय सेना ने सैकड़ों चिकित्सा निकासी और मानवीय मिशनों को अंजाम दिया है।

मुइज्जू के आने के बाद भारत-मालदीव में टेंशन
हालांकि पिछले साल नवंबर में मुइज्जू के सत्ता में आने के बाद से दोनों देशों के बीच संबंधों में कुछ तनाव आ गया था।

चीन समर्थक नेता माने जाने वाले मुइज्जू ने राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभालने के बाद कहा कि वह भारतीय सैन्य कर्मियों को अपने देश से बाहर निकालने के अपने चुनावी वादे को निभाएंगे।

45 वर्षीय मुइज्जू ने पिछले साल सितंबर में हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव में भारतीय समर्थक इब्राहिम मोहम्मद सोलिह को हराया था।

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

March 1, 2024 March 1, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article BJP का 50% सीटों पर तैयार है प्लान, जल्द हो सकता है ऐलान; पहली लिस्ट में पीएम मोदी भी… BJP का 50% सीटों पर तैयार है प्लान, जल्द हो सकता है ऐलान; पहली लिस्ट में पीएम मोदी भी…
Next Article होटल मैनेजमेंट के कोर्स से गैंगस्टर तक; कौन है UK में बसा कपिल सांगवान, जिसने नफे सिंह राठी को मरवा डाला?… होटल मैनेजमेंट के कोर्स से गैंगस्टर तक; कौन है UK में बसा कपिल सांगवान, जिसने नफे सिंह राठी को मरवा डाला?…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रदेशवासियों को मिलेगा बेहतर, तेज और सुरक्षित आवागमन, बारिश के बाद 672 करोड़ से अधिक के 24 सड़क-पुल निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को एक ही मंच पर मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ, वन मंत्री केदार कश्यप ने हितग्राहियों को सौंपी आवास की चाबी, वनाधिकार पत्र और योजना सहायता….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नशामुक्त छत्तीसगढ़ से ही संभव होगा ‘विकसित भारत 2047’ का सपना: मंत्री टंक राम वर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता और सेवा का संदेश…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - hindkeraja.in@gmail.com
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?