By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: टोपी, टी-शर्ट, टाइट ड्रेस पहनी तो नहीं मिलेगी एंट्री: अबू धाबी का हिन्दू मंदिर आमजन के लिए खुला: जानें- क्या-क्या बैन…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > टोपी, टी-शर्ट, टाइट ड्रेस पहनी तो नहीं मिलेगी एंट्री: अबू धाबी का हिन्दू मंदिर आमजन के लिए खुला: जानें- क्या-क्या बैन…
विदेश

टोपी, टी-शर्ट, टाइट ड्रेस पहनी तो नहीं मिलेगी एंट्री: अबू धाबी का हिन्दू मंदिर आमजन के लिए खुला: जानें- क्या-क्या बैन…

Last updated: 2024/03/02 at 11:07 AM
Share
3 Min Read
टोपी, टी-शर्ट, टाइट ड्रेस पहनी तो नहीं मिलेगी एंट्री: अबू धाबी का हिन्दू मंदिर आमजन के लिए खुला: जानें- क्या-क्या बैन…
SHARE

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर को शुक्रवार को आम जनता के लिए खोल दिया गया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 14 फरवरी को पत्थर से निर्मित अबू धाबी के इस पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया था।

मंदिर प्रबंधन ने अपनी वेबसाइट पर मंदिर में आने वाले भक्तों और श्रद्धालुओं के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें ड्रेस कोड से लेकर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के नियम बताए गए हैं।

मंदिर की वेबसाइट पर बताए गए दिशा-निर्देशों के मुताबिक, टी-शर्ट, टोपी और टाइट फिटिंग ड्रेस पहनकर आने वालों को मंदिर में एंट्री नहीं दी जाएगी।

गाइडलाइंस में कहा गया है कि श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश से पहले गर्दन, कोहनी और टखनों के बीच के शरीर के क्षेत्र को ढककर रखना होगा।

गाइडलाइंस में कहा गया है, “टोपी, टी-शर्ट और आपत्तिजनक डिजाइन वाले अन्य कपड़ों की अनुमति नहीं है। जालीदार या आर-पार दिखने वाले और टाइट-फिटिंग कपड़े न पहनें।”

गाइडलाइंस में मंदिर प्रांगण में पालतु पशुओं को भी प्रवेश नहीं देने की बात कही गई है। इसके अलावा मंदिर परिसर में बाहरी भोजन और पेय की अनुमति नहीं होगी। साथ ही, मंदिर परिसर के भीतर ड्रोन कैमरे या ड्रोन सख्त वर्जित हैं। गाइडलाइंस के मुताबिक मंगलवार से रविवार तक मंदिर सुबह 9 बजे से शाम 8 बजे तक खुले रहेंगे। हरेक सोमवार को मंदिर आगंतुकों के लिए बंद रहेगा।

यह मंदिर दुबई-अबू धाबी शेख जायद राजमार्ग पर अल राहबा के पास 27 एकड़ क्षेत्र में लगभग 700 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। मंदिर के लिए जमीन यूएई सरकार ने दान में दी है।

इस मंदिर का निर्माण नागर शैली में किया गया है। इसी तरह अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किया गया है।

मंदिर में स्वंयसेवक उमेश राजा के अनुसार, 20 हजार टन से अधिक चूना पत्थर के टुकड़ों को राजस्थान में तराशा गया और 700 कंटेनर में अबू धाबी लाया गया।

बोचासनवासी श्री अक्षर पुरूषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘प्रतीक्षा समाप्त हुई! अबू धाबी मंदिर को अब सभी आगंतुकों और श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है।’’

इसमें यह भी उल्लेख किया गया है कि मंदिर सोमवार को छोड़कर सभी दिन सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक खुला रहेगा।

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

March 2, 2024 March 2, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article लाश बनती जिंदगियां, 100 से ज्यादा लोगों को गोलियों से भूना; गाजा के कत्ल-ए-आम पर क्या बोला भारत… लाश बनती जिंदगियां, 100 से ज्यादा लोगों को गोलियों से भूना; गाजा के कत्ल-ए-आम पर क्या बोला भारत…
Next Article पाकिस्तान में भारत के एक और दुश्मन की मौत, 26/11 का मास्टरमाइंड था लश्कर आतंकी… पाकिस्तान में भारत के एक और दुश्मन की मौत, 26/11 का मास्टरमाइंड था लश्कर आतंकी…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रदेशवासियों को मिलेगा बेहतर, तेज और सुरक्षित आवागमन, बारिश के बाद 672 करोड़ से अधिक के 24 सड़क-पुल निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को एक ही मंच पर मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ, वन मंत्री केदार कश्यप ने हितग्राहियों को सौंपी आवास की चाबी, वनाधिकार पत्र और योजना सहायता….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नशामुक्त छत्तीसगढ़ से ही संभव होगा ‘विकसित भारत 2047’ का सपना: मंत्री टंक राम वर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता और सेवा का संदेश…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - hindkeraja.in@gmail.com
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?