By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 3 करोड़ भरो और माफी मांगो; पाकिस्तान से मुश्किलें बढ़ा रहा सीमा हैदर का पहला पति, सचिन को भी लपेटा…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > देश > 3 करोड़ भरो और माफी मांगो; पाकिस्तान से मुश्किलें बढ़ा रहा सीमा हैदर का पहला पति, सचिन को भी लपेटा…
देश

3 करोड़ भरो और माफी मांगो; पाकिस्तान से मुश्किलें बढ़ा रहा सीमा हैदर का पहला पति, सचिन को भी लपेटा…

Last updated: 2024/03/05 at 2:46 AM
Share
5 Min Read
3 करोड़ भरो और माफी मांगो; पाकिस्तान से मुश्किलें बढ़ा रहा सीमा हैदर का पहला पति, सचिन को भी लपेटा…
SHARE

अपने प्रेमी सचिन मीणा के साथ रहने के लिए 2023 में चार बच्चों के साथ अवैध रूप से भारत आने वाली पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर की मुश्किलें बढ़ने वाली हैे।

सीमा हैदर के पहले पति ने सीमा के साथ-साथ सचिन को तीन-तीन करोड़ रुपये का नोटिस भेजा है। कथित तौर पर सीमा हैदर के पहले पति गुलाम हैदर ने अपने बच्चों की कस्टडी वापस पाने के लिए एक भारतीय वकील को नियुक्त किया है।

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, गुलाम हैदर ने सीमा हैदर के भाई होने का दावा करने वाले डॉ. एपी सिंह को 5 करोड़ रुपये का नोटिस भी भेजा।

सीमा और सचिन को गुलाम हैदर ने एक महीने की मोहलत दी है। इस दौरान दोनों को गुलाम से माफी मांगनी होगी और जुर्माना भरना होगा। ऐसा न करने पर दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बच्चों की कस्टडी चाहता है सीमा का पहला पति
इससे पहले अपने बच्चों कस्टडी पाने के लिए गुलाम हैदर ने एक भारतीय वकील को नियुक्त किया था।

सिंध प्रांत के जैकोबाबाद की रहने वाली सीमा हैदर पिछले साल मई में अपने बच्चों को लेकर नेपाल के रास्ते भारत जाने के लिए कराची स्थित अपने घर से निकल गई।

सीमा जुलाई में तब चर्चा में आई जब अधिकारियों को उसके उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा इलाके में भारतीय नागरिक (अब उनके पति) सचिन मीणा के साथ रहने की जानकारी मिली। ऐसा कहा जा रहा है कि सीमा मीणा के बच्चे की मां बनने वाली है।

पाकिस्तान के चोटी के वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता अंसार बर्नी ने कहा कि सीमा के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने अपने चार बच्चों का संरक्षण पाने में मदद के लिए उनसे संपर्क किया है।

बर्नी ने कहा, “उचित प्रक्रिया के बाद, हमने एक भारतीय वकील अली मोमिन की सेवा ली है और भारतीय अदालतों में कानूनी कार्यवाही शुरू करने के लिए पावर ऑफ अटॉर्नी भेज दी है।”

पबजी खेलने के दौरान हुआ था सीमा-सचिन को इश्क 
बर्नी अपने नाम से एक ट्रस्ट भी चलाते हैं, जो लापता और अपहृत बच्चों की बरामदगी के लिए काम करता है। उन्होंने पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय कैदियों का भी प्रतिनिधित्व किया है।

सीमा तब चर्चा में आ गई जब उसने कहा कि मोबाइल गेम पबजी खेलते हुए सचिन मीणा से प्यार हो गया और उसने सचिन के पास जाने का फैसला किया। जब सीमा संयुक्त अरब अमीरात और नेपाल के रास्ते भारत आई तब उसका पहला पति सऊदी अरब में काम करता था।

बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में सीमा ने कहा कि उसने हिंदू धर्म अपना लिया है और पाकिस्तान लौटने से इनकार कर दिया। सीमा का दावा है कि उसके बच्चों ने भी हिंदू धर्म अपना लिया है।

बर्नी ने कहा कि गुलाम हैदर का मामला मजबूत है और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के अनुसार, कम उम्र के बच्चों का धर्म परिवर्तन निषिद्ध है। उन्होंने कहा, “यह मामला बिल्कुल स्पष्ट है क्योंकि भले ही सीमा अब वहां बस गई हो, उनके बच्चे पाकिस्तानी नागरिक हैं और कम उम्र के हैं, पिता को उन पर पूरा अधिकार है।”

बर्नी ने कहा कि गुलाम हैदर अपनी पत्नी से कुछ नहीं चाहते बल्कि केवल अपने बच्चों को पाकिस्तान वापस लाना चाहते हैं।

भारत में, सीमा हैदर और सचिन मीणा के कानूनी प्रतिनिधि, वकील एपी सिंह ने बताया, “हमें ऐसे किसी भी घटनाक्रम की जानकारी नहीं है। जब हमें आधिकारिक तौर पर इसके बारे में पता चलेगा, तो हम जवाब देंगे।”

पुलिस कर रही मामले की जांच
सीमा और मीणा के मामले की जांच वर्तमान में उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद-रोधी दस्ते द्वारा की जा रही है, जिसने नोएडा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के कुछ सप्ताह बाद जुलाई 2023 में दंपति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।

सीमा मई में अपने चार बच्चों के साथ आई थी और गुप्त रूप से रबूपुरा इलाके में किराए के मकान में रहती थी। सभी बच्चों की उम्र सात से कम थी।

सीमा और मीणा को पिछले साल चार जुलाई को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन एक स्थानीय अदालत ने सात जुलाई को उन्हें जमानत दे दी।

You Might Also Like

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

March 5, 2024 March 5, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article डोनाल्ड ट्रंप अब लड़ सकेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव, सुप्रीम कोर्ट ने हटाया प्रतिबंध… डोनाल्ड ट्रंप अब लड़ सकेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव, सुप्रीम कोर्ट ने हटाया प्रतिबंध…
Next Article चौक का नाम भगत सिंह पर क्यों नहीं, पाकिस्तान में सख्त हुई अदालत; सरकार को भेज दिया नोटिस… चौक का नाम भगत सिंह पर क्यों नहीं, पाकिस्तान में सख्त हुई अदालत; सरकार को भेज दिया नोटिस…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी, एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन….
सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी, एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़….
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..
जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
विश्व स्तनपान सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, छत्तीसगढ़ के प्रथम “मातृ दूध कोष (Mother Milk Bank)” की घोषणा……
विश्व स्तनपान सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, छत्तीसगढ़ के प्रथम “मातृ दूध कोष (Mother Milk Bank)” की घोषणा……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?