By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: उन्होंने मेरे बेटे को सेफ जोन में नहीं जाने दिया, इजरायल पर भड़का भारतीय पिता…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > उन्होंने मेरे बेटे को सेफ जोन में नहीं जाने दिया, इजरायल पर भड़का भारतीय पिता…
विदेश

उन्होंने मेरे बेटे को सेफ जोन में नहीं जाने दिया, इजरायल पर भड़का भारतीय पिता…

Last updated: 2024/03/06 at 10:20 AM
Share
3 Min Read
उन्होंने मेरे बेटे को सेफ जोन में नहीं जाने दिया, इजरायल पर भड़का भारतीय पिता…
SHARE

इजरायल की उत्तरी सीमा पर स्थित मार्गलियॉट के समीप एक बाग में सोमवार को दिन में करीब 11 बजे लेबनान की ओर से दागी गई एंटी-टैंक मिसाइल की चपेट में आने से एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।

हमले में केरल में कोल्लम के रहने वाले पैटनिबिन मैक्सवेल की मौत हो गयी। घटना में बुश जोसेफ जॉर्ज और पॉल मेल्विन भी घायल हो गए और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अब पैटनिबिन मैक्सवेल के पिता ने इजरायल पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इजरायल ने उनके बेटे को सेफ जोन में जाने की इजाजत नहीं दी।

31 साल के पैटनिबिन उत्तरी इजरायल के गलील में काम कर रहे थे। एक दिन पहले उन्होंने अपने पिता को फोन पर बताया कि मार्गालियट में जिस मुर्गी फार्म में वह काम कर रहे हैं वो अब सेफ नहीं है।

इसके कुछ ही घंटे बाद मिसाइल हमले में उनकी मौत हो गई। पैटनिबिन के पिता ने खुलासा किया कि दो हफ्ते पहले उसी इलाके में इसी तरह का सीमा पार से हमला हुआ था और उन्होंने अपने बेटे को सुरक्षित क्षेत्र में जाने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा, “मेरा बेटा सेफ जोन में नहीं जा सका क्योंकि उसके स्पॉन्सर ने उसे जाने की इजाजत नहीं दी।”

मैक्सवेल के पिता ने कहा कि उनके बड़े बेटे ने उन्हें छोटे बेटे की मौत की खबर दी। पिता ने एक टीवी चैनल से कहा, “मेरे बड़े बेटे ने सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे मुझे फोन पर बताया कि मैक्सवेल हमले में घायल हो गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बाद में, देर रात लगभग पौने एक बजे उसने मुझे बताया कि मेरे छोटे बेटे की मौत हो गई है।” उन्होंने यह भी कहा कि मैक्सवेल की साढ़े चार साल की बेटी है और उसकी पत्नी गर्भवती है।

उन्होंने कहा, “मैक्सवेल पहले मस्कट और दुबई में था और फिर यहां लौट आया था। इसके बाद वह इजराइल चला गया। पहले, मेरा बड़ा बेटा वहां गया और एक हफ्ते बाद मेरा छोटा बेटा भी वहां चला गया।”

मैक्सवेल के पिता ने यह भी कहा कि उनके बड़े बेटे के अनुसार, मैक्सवेल का शव केरल लाने में चार दिन लगेंगे क्योंकि कुछ औपचारिकताएं और कागजी कार्रवाई पूरी की जानी हैं।

बचाव सेवा ‘मैगन डेविड एडोम’ (एमडीए) के प्रवक्ता जकी हेलर ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे इज़राइल के उत्तर में गैलील क्षेत्र में एक बागान पर मिसाइल से हमला किया गया।

माना जाता है कि यह हमला लेबनान के शिया हिज़्बुल्ला गुट ने किया जो गाजा पट्टी में जारी जंग के बीच हमास के समर्थन में आठ अक्टूबर से उत्तरी इज़राइल पर रॉकेट, मिसाइल व ड्रोन से हमले कर रहा है।

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

March 6, 2024 March 6, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article कांग्रेस सरकार आई तो मोदी को जान से मार दूंगा, मोहम्मद रसूल ने दी धमकी; तलाश में जुटी कर्नाटक पुलिस… कांग्रेस सरकार आई तो मोदी को जान से मार दूंगा, मोहम्मद रसूल ने दी धमकी; तलाश में जुटी कर्नाटक पुलिस…
Next Article 9/11 से भी खतरनाक तैयारी चल रही है, अमेरिका को खतरा; बाइडेन पर भड़के एलन मस्क… 9/11 से भी खतरनाक तैयारी चल रही है, अमेरिका को खतरा; बाइडेन पर भड़के एलन मस्क…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

बस्तर संभाग में रेशम विकास कार्यों की समीक्षा…..
बस्तर संभाग में रेशम विकास कार्यों की समीक्षा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पीएम-किसान की 20वीं किस्त कल होगी जारी, छत्तीसगढ़ के 24.52 लाख किसानों को मिलेंगे 490.54 करोड़ रुपये…..
पीएम-किसान की 20वीं किस्त कल होगी जारी, छत्तीसगढ़ के 24.52 लाख किसानों को मिलेंगे 490.54 करोड़ रुपये…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मोदी सरकार के 12 वर्ष- विकास, जनकल्याण और सुशासन की उपलब्धियों का भव्य प्रदर्शन….
मोदी सरकार के 12 वर्ष- विकास, जनकल्याण और सुशासन की उपलब्धियों का भव्य प्रदर्शन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
संकट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन, आंधी-तूफान प्रभावित 474 परिवारों को 69 लाख रुपये से अधिक की राहत सहायता….
संकट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन, आंधी-तूफान प्रभावित 474 परिवारों को 69 लाख रुपये से अधिक की राहत सहायता….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?