By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ताबड़तोड़ छापों के बाद रायपुर में सफेद रंग की इनोवा गाड़ी (23 BH886J) में भारी मात्रा में कैश बरामद
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > ताबड़तोड़ छापों के बाद रायपुर में सफेद रंग की इनोवा गाड़ी (23 BH886J) में भारी मात्रा में कैश बरामद
छत्तीसगढ़राज्य

ताबड़तोड़ छापों के बाद रायपुर में सफेद रंग की इनोवा गाड़ी (23 BH886J) में भारी मात्रा में कैश बरामद

News Desk
Last updated: 2025/03/12 at 9:06 PM
News Desk
Share
4 Min Read
ताबड़तोड़ छापों के बाद रायपुर में सफेद रंग की इनोवा गाड़ी (23 BH886J) में भारी मात्रा में कैश बरामद
SHARE

रायपुर
छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के बाद पुलिस ने कैश वाली एक कार बरामद की है। कार में 500, 200 और 100 के नोटों की गड्डियों को रखा गया था। भारी मात्रा में कैश देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। गिनती के बाद पता चला कि कार में पूरे 1.5 करोड़ रुपए की नकदी थी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह पैसा किसका था और कहां ले जाया जा रहा था।

मंगलवार रात रायपुर में सफेद रंग की इनोवा गाड़ी (23 BH886J) में भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया है। वाहनों की जांच के दौरान पुलिस ने कैश वाली गाड़ी पकड़ी। नोटों को एक सूटकेश और बैग में छिपाकर गाड़ी में रखा गया था। पुलिस ने अमानका चेक पॉइंट पर इस गाड़ी को पकड़ा। कैश की बात पता चलने पर गाड़ी को थाने लाकर जांच की गई। नोटों की गड्डियां देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। मीडिया के सामने कैश दिखाने के बाद मशीनों से गिनती की गई। बताया गया कि कुल 1.5 करोड़ रुपए बरामद किए गए हैं।

रायपुर से मुंबई ले जा रहे थे पैसे

पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। पैसा कहां से आया और कहां जा रहा था, इसकी जांच चल रही है। पुलिस को शक है कि यह हवाला का पैसा हो सकता है। कार में एक अलग से डेक बनाया गया था, जिसमें पैसे छिपाए गए थे। दोनों लोगों से पूछताछ की जा रही है।
नागपुर से गाड़ी बदलने को कहा

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार में बड़ी मात्रा में नकद ले जाया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने आमानाका में चेकिंग पॉइंट लगाया था। कार के पकड़े जाने के बाद कार चालक और उसके साथी से पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि उन्हें नागपुर के पास गाड़ी बदलने के लिए कहा गया था।
पुलिस प्रशासन का कहना

आजाद चौक सब डिवीजन के सीएसपी आईपीएस अमन झा ने बताया कि बड़ी मात्रा में नकद रकम बरामद की गई है। कार चालक और उसके सहयोगी ने रकम की कोई जानकारी नहीं दी है। उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल जब्ती की कार्रवाई कर आगे जांच की जा रही है।

एसपी अमन झा ने पीटीआई को बताया कि आज एक सफर रंद की इनोवा जांच के लिए रोकी गई। उसको जब चेक कर रहे थे तो पता चला कि उसमें कैश है। गाड़ी को जब थाने लगाया गया तो उसमें भारी मात्रा में कैश मिला। 500, 200 और 100 की गड्डियां थीं। अभी देखा जाएगा कि नकदी को वैध रूप से ले जाया जा रहा था या अवैद रूप से। पुलिस ने पूरे मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।

भारी मात्रा में नकदी की बरामदगी ऐसे समय पर हुई है जब हाल ही में ईडी ने छत्तीसगढ़ में कई हाई प्रोफाइल लोगों के खिलाफ छापेमारी की है। सफेद रंग की इनोवा में कैश मिलने की खूब चर्चा हो रही है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना….

आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण की समीक्षा….

वनौषधि परंपरा के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : वन मंत्री केदार कश्यप….

महतारी वंदन योजना : आर्थिक संबल से आत्मविश्वास तक, सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की महिलाएं….

News Desk March 12, 2025 March 12, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article आपात चिकित्सा सेवाओं को लेकर विशेष प्रबंध: होली के अवसर पर अम्बेडकर अस्पताल में 24 घंटे जारी रहेगी चिकित्सा सेवा, मेडिकल स्टाफ को विशेष निर्देश, सुरक्षा व्यवस्था होगी कड़ी… आपात चिकित्सा सेवाओं को लेकर विशेष प्रबंध: होली के अवसर पर अम्बेडकर अस्पताल में 24 घंटे जारी रहेगी चिकित्सा सेवा, मेडिकल स्टाफ को विशेष निर्देश, सुरक्षा व्यवस्था होगी कड़ी…
Next Article मुख्यमंत्री साय ने ‘बस्तर पंडुम 2025’ के प्रतीक चिन्ह का किया अनावरण,कहा- बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने की अनूठी पहल है बस्तर पंडुम… मुख्यमंत्री साय ने ‘बस्तर पंडुम 2025’ के प्रतीक चिन्ह का किया अनावरण,कहा- बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने की अनूठी पहल है बस्तर पंडुम…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना….
मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण की समीक्षा….
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण की समीक्षा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
वनौषधि परंपरा के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : वन मंत्री केदार कश्यप….
वनौषधि परंपरा के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : वन मंत्री केदार कश्यप….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?