By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 50 साल से शरद पवार को ढो रहा महाराष्ट्र, अमित शाह ने 5 साल का ही मांगा हिसाब-किताब…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > देश > 50 साल से शरद पवार को ढो रहा महाराष्ट्र, अमित शाह ने 5 साल का ही मांगा हिसाब-किताब…
देश

50 साल से शरद पवार को ढो रहा महाराष्ट्र, अमित शाह ने 5 साल का ही मांगा हिसाब-किताब…

Last updated: 2024/03/06 at 11:08 AM
Share
4 Min Read
50 साल से शरद पवार को ढो रहा महाराष्ट्र, अमित शाह ने 5 साल का ही मांगा हिसाब-किताब…
SHARE

केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह ने मंगलवार को एनसीपी संस्थापक शरद पवार पर तीखा हमला बोला और कहा कि पिछले 50 साल से महाराष्ट्र की जनता उनको ढो रही है और बर्दाश्त कर रही है।

जलगांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी पिछले 10 साल से केंद्र की सरकार चला रहे हैं, जो उपलब्धियों से भरी है लेकिन शरद पवार को पिछले 50 सालों से महाराष्ट्र की जनता बर्दाश्त कर रही है। शाह ने कहा कि 50 साल छोड़िए, आप सिर्फ पांच साल का हिसाब दे दीजिए।

शाह ने महाविकास अघाड़ी में शामिल उद्धव ठाकरे पर भी निशाना साधा और कहा कि आज वह उनकी गोदी में जा बैठे हैं, जो हमेशा बालासाहब ठाकरे और उनकी नीतियों का विरोध करते थे।

इसके साथ ही शाह ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) में शामिल दलों पर ‘वंशवाद को बढ़ावा देने’ का आरोप लगाया और युवाओं से उन लोगों को वोट देने का आग्रह किया जो लोकतंत्र को मजबूत करेंगे। उन्होंने पूछा कि जो दल अपने संगठनों के भीतर “परिवारवाद” को बढ़ावा देते हैं, वे देश के लोकतंत्र को कैसे मजबूत कर सकते हैं। 

शाह ने कहा कि भाजपा को एक वोट देने का मतलब ‘भारत के लिए’ और नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट देना है। उन्होंने कहा कि भाजपा को वोट देने का मतलब युवाओं के शानदार भविष्य के लिए मतदान करना है।

शाह ने कहा, ‘‘(प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी एक व्यक्ति को चंद्रमा पर भेजने की कोशिश कर रहे हैं, और सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल को 20वीं बार लॉन्च करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने 19 बार कोशिश की, लेकिन वह कभी उन्हें गंतव्य तक पहुंचाने में सफल नहीं हुईं।”

उन्होंने कहा. “सोनिया, राहुल को प्रधानमंत्री बनाने की कोशिश कर रही हैं, उद्धव ठाकरे अपने बेटे आदित्य ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, शरद पवार अपनी बेटी को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, ममता दीदी अपने भतीजे को मुख्यमंत्री बनाना चाहती हैं, और एमके स्टालिन अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं।’’ शाह ने आरोप लगाया कि मोदी का विरोध करने वाले ‘इंडिया’ के सहयोगी दल वंशवाद की राजनीति को बढ़ावा देते हैं।

शाह ने शरद पवार और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे को पिछली महा विकास अघाड़ी सरकार के कार्यकाल का हिसाब देने की चुनौती दी और आरोप लगाया कि 2004 से 2014 तक यूपीए शासन के दौरान महाराष्ट्र को केवल 1,91,000 हजार करोड़ रुपये मिले।

दूसरी ओर, जब 2014 में एनडीए सरकार केंद्र में सत्ता में आई, तब से आज तक राज्य को 7,15,890 हजार करोड़ रुपये मिले हैं। उन्होंने बताया।कि राज्य में 8,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं चल रही हैं।

उन्होंने पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई कई कल्याणकारी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला और दावा किया कि मोदी सरकार ने पिछली सरकारों की तुलना में बहुत काम किया है।

You Might Also Like

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

March 6, 2024 March 6, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रूस घूमने गए पंजाब के 7 युवकों को जबरन रूसी सेना में डाला, लड़ने भेज दिया यूक्रेन; मांग रहे मदद… रूस घूमने गए पंजाब के 7 युवकों को जबरन रूसी सेना में डाला, लड़ने भेज दिया यूक्रेन; मांग रहे मदद…
Next Article कोरोना महामारी के कारण, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, और अन्य 4 राज्यों में स्थिति गंभीर हो रही है, जिससे राजस्थान के मुख्यमंत्री भी संक्रमित हो गए हैं… कोरोना महामारी के कारण, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, और अन्य 4 राज्यों में स्थिति गंभीर हो रही है, जिससे राजस्थान के मुख्यमंत्री भी संक्रमित हो गए हैं…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रदेशवासियों को मिलेगा बेहतर, तेज और सुरक्षित आवागमन, बारिश के बाद 672 करोड़ से अधिक के 24 सड़क-पुल निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को एक ही मंच पर मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ, वन मंत्री केदार कश्यप ने हितग्राहियों को सौंपी आवास की चाबी, वनाधिकार पत्र और योजना सहायता….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नशामुक्त छत्तीसगढ़ से ही संभव होगा ‘विकसित भारत 2047’ का सपना: मंत्री टंक राम वर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता और सेवा का संदेश…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - hindkeraja.in@gmail.com
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?