By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: MP News: होली भाईचारे का पर्व है, यह हमें एकता और सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > मध्यप्रदेश जनसंपर्क > MP News: होली भाईचारे का पर्व है, यह हमें एकता और सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
मध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

MP News: होली भाईचारे का पर्व है, यह हमें एकता और सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

News Desk
Last updated: 2025/03/14 at 4:22 PM
News Desk
Share
3 Min Read
MP News: होली भाईचारे का पर्व है, यह हमें एकता और सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
SHARE

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होली मिलन समारोह में प्रदेशवासियों को होली पर्व की हार्दिक बधाई और मंगलकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमारे त्यौहार सबका मंगल लेकर आते हैं, इसीलिए ऐसे पर्वों पर बधाई और मंगलकामनाएं दीं जाती हैं। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि ये आनंद मनाने का पर्व है। खुश होकर, आनंद लेकर ही मनाये। उन्होंने सभी से आत्मीयता और सौहार्द के साथ सभी त्यौहार मनाने का आह्वान किया।

समारोह में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, सांसद खजुराहो श्री वी.डी.शर्मा, समाजसेवी श्री हितानंद शर्मा, सांसद भोपाल श्री आलोक शर्मा, सांसद नर्मदापुरम श्री दर्शन सिंह चौधरी, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, विधायक श्री भगवान दास सबनानी, श्री रविन्द्र यति, गणमान्य नागरिक, पत्रकार, अधिकारी और कलाकारों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ होली मनाई। सभी ने बड़े हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की मंगलकामनाएं दीं।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति के रूप में सुघड़ कलाकारों ने ब्रज, बरसाने और महाकाल की होली का भव्य एवं मनोरम मंचन किया गया। पारम्परिक गीत-संगीत, नृत्य और रंगों की इस अनुपम छटा ने सभी को अभिभूत कर दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि होली भाईचारे, प्रेम और समरसता का प्रतीक है। यह पर्व हमें सामाजिक एकता और सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वे पर्यावरण का संवेदनशीलतापूर्वक ध्यान रखते हुए होली मनाएं और जल संरक्षण का भी संदेश जन-जन तक पहुंचाएं। उल्लास और उमंग से सराबोर इस होली मिलन समारोह में सभी ने शालीनता के साथ पर्व का आनंद लिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंच पर प्रस्तुती दे रहे कलाकारों और अतिथियों के साथ रंग बरसे भीगे….., होली के दिन दिल खिल-खिल…..,, दमादम मस्त कलंदर, भोले खेलें होली… जैसे होली गीतों का सस्वर गायन कर सभी के उल्लास को दोगुना कर दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास पधारे सभी आगंतुकों पर पुष्प-वर्षा के साथ गुलाल उड़ाकर मेजबान के रूप में सबका स्वागत किया।

You Might Also Like

MP News- सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की प्रतीक थीं लोकमाता अहिल्या बाई: मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

प्रधानमंत्री श्री मोदी 31 मई को भोपाल में महिला सम्मेलन को करेंगे संबोधित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

MP NEWS: कर्मयोगी हैं प्रदेश के कर्मचारी, कर्मयोगियों की निष्ठा से चमका मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव….

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य संग्रहालय में इमर्सिव एक्सपीरियन्स सेंटर का किया लोकार्पण…

MP News: ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हुए स्वामी रामभद्राचार्य, डॉ. यादव ने दी बधाई, कहा – मध्यप्रदेश को गर्व….

News Desk March 14, 2025 March 14, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article MP News: होली के रंग में डूबे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, सीएम आवास में कार्यकर्ताओं संग मनाई होली, ‘बम लहरी’ गाना गाकर बांधा समा… MP News: होली के रंग में डूबे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, सीएम आवास में कार्यकर्ताओं संग मनाई होली, ‘बम लहरी’ गाना गाकर बांधा समा…
Next Article गंगालूर एरिया कमेटी अन्तर्गत सक्रिय 17 माओवादियों ने माओवादी विचारधारा से तौबा कर किया पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण… गंगालूर एरिया कमेटी अन्तर्गत सक्रिय 17 माओवादियों ने माओवादी विचारधारा से तौबा कर किया पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री साय ने किया मुंगेली में नवनिर्मित जिला परिवहन कार्यालय का लोकार्पण
मुख्यमंत्री साय ने किया मुंगेली में नवनिर्मित जिला परिवहन कार्यालय का लोकार्पण
छत्तीसगढ़ राज्य
CG News: सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सख्ती, लापरवाह अधिकारी निलंबित…
CG News: सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सख्ती, लापरवाह अधिकारी निलंबित…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
MP News- सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की प्रतीक थीं लोकमाता अहिल्या बाई: मुख्यमंत्री डॉ. यादव…
MP News- सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की प्रतीक थीं लोकमाता अहिल्या बाई: मुख्यमंत्री डॉ. यादव…
मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश जनसंपर्क
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया 1.72 करोड़ की लागत से बने परिवहन कार्यालय भवन का लोकार्पण, जनता को मिलेगी बड़ी राहत, खत्म होगी परिवहन से जुड़ी समस्या…
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया 1.72 करोड़ की लागत से बने परिवहन कार्यालय भवन का लोकार्पण, जनता को मिलेगी बड़ी राहत, खत्म होगी परिवहन से जुड़ी समस्या…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?