By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: दुश्मन का दुश्मन दोस्त: चिराग पासवान को INDIA अलायंस से बड़ा ऑफर, दो राज्यों में 6+2+2 सीट की पेशकश…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > देश > दुश्मन का दुश्मन दोस्त: चिराग पासवान को INDIA अलायंस से बड़ा ऑफर, दो राज्यों में 6+2+2 सीट की पेशकश…
देश

दुश्मन का दुश्मन दोस्त: चिराग पासवान को INDIA अलायंस से बड़ा ऑफर, दो राज्यों में 6+2+2 सीट की पेशकश…

Last updated: 2024/03/07 at 10:45 AM
Share
3 Min Read
दुश्मन का दुश्मन दोस्त: चिराग पासवान को INDIA अलायंस से बड़ा ऑफर, दो राज्यों में 6+2+2 सीट की पेशकश…
SHARE

बिहार में NDA में सीट बंटवारे पर पेच फंसा हुआ है।

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हनुमान कहे जाने वाले लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और जमुई से सांसद चिराग पासवान को  INDIA अलायंस से बड़ा ऑफर मिला है।

एक रिपोर्ट में कहा गया है कि चिराग को 6+2+2 सीट देने की पेशकश की गई है। यानी बिहार में आठ और पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में दो सीट का ऑफर इंडिया गठबंधन की तरफ से दिया गया है।

सूत्रों ने बताया कि चिराग पासवान को ऑफर की गई बिहार की आठ सीटों में वे सभी छह लोकसभा सीटें शामिल हैं, जिस पर 2019 के चुनावों में अविभाजित लोजपा ने जीत दर्ज की थी। इसके अलावा राज्य में दो अतिरिक्त सीट देने की भी बात कही गई है। इस तरह उन्हें कुल आठ सीटें देने का प्रस्ताव रखा गया है।

इंडिया गठबंधन की तरफ से दिया गया ऑफर चिराग पासवान के लिए बेहद लुभावना है क्योंकि भाजपा की अगुवाई वाले NDA में उन्हें सिर्फ वही छह सीटें दी जा रही हैं, जो 2019 में पार्टी ने जीती थी। इनमें से पांच सीटें उनके चाचा पशुपति कुमार पारस के धड़े वाली राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के कब्जे में है, जिनसे उनका 36 का आंकड़ा है।

इस तरह एनडीए की तरफ से चिराग को सिर्फ सीटिंग जमुई सीट ही मिल रही है, जबकि वह पिता रामविलास पासवान की परंपरिक सीट हाजीपुर समेत छह सीटों पर अपना दावा ठोक रहे हैं।

बता दें कि रामविलास पासवान के निधन के बाद 2021 में पार्टी विभाजित हो गई थी। उनके चाचा पशुपति कुमार पारस ने पांच सांसदों के साथ विद्रोह करते हुए पार्टी पर कब्जा कर लिया था।

इस विद्रोह के कुछ दिनों बाद ही पारस को केंद्र सरकार में मंत्री बनाए जाने पर चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू नेता नीतीश कुमार पर हमला बोला था। हालाँकि, उन्होंने भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने से परहेज किया था। 

चिराग पासवान खुद को मोदी का हनुमान कहते रहे हैं, जबकि 2020 के विधानसभा चुनावों से ही नीतीश कुमार के घोर विरोधी रहे हैं।

अब इंडिया गठबंधन से नीतीश के निकलने के बाद उनके दुश्मन को दोस्त बनने का ऑफर दिया गया है। अगर चिराग ये ऑफर मान लेते हैं तो NDA को करीब 5 फीसदी वोट गंवाना पड़ सकता है।

राज्य में पासवानों का करीब 5.5 फीसदी वोट है, जिसे चिराग पासवान के साथ माना जाता है। पीएम मोदी की हालिया दो सभाओं में  चिराग पासवान शामिल नहीं हुए थे, जिससे उनके नाराज होने की चर्चा चल रही है।

You Might Also Like

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

March 7, 2024 March 7, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article चीनी जासूसी जहाज के निकलते ही मालदीव ने दिखाए तेवर, भारत से एक और रिश्ता तोड़ा… चीनी जासूसी जहाज के निकलते ही मालदीव ने दिखाए तेवर, भारत से एक और रिश्ता तोड़ा…
Next Article सद्गुरु के साथ महाशिवरात्रि उत्सव में जगमगाया टाइम्स स्क्वायर, न्यूयॉर्क में गूंजा हर-हर महादेव… सद्गुरु के साथ महाशिवरात्रि उत्सव में जगमगाया टाइम्स स्क्वायर, न्यूयॉर्क में गूंजा हर-हर महादेव…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया जनसंपर्क, ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश…..
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया जनसंपर्क, ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
विश्व रक्तदाता दिवस 2026: बेमेतरा में 14 जून को विशाल रक्तदान शिविर, “Give Blood, Give Hope” थीम पर होगा आयोजन*
विश्व रक्तदाता दिवस 2026: बेमेतरा में 14 जून को विशाल रक्तदान शिविर, “Give Blood, Give Hope” थीम पर होगा आयोजन*
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महक नरवासे को वर्चुअल कॉल पर दी बधाई….
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महक नरवासे को वर्चुअल कॉल पर दी बधाई….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
धौरपुर में 4.49 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा नवीन शासकीय महाविद्यालय भवन, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास….
धौरपुर में 4.49 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा नवीन शासकीय महाविद्यालय भवन, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?