By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पाई-पाई का मोहताज न हो जाए चीन का गुलाम, भारत को नाराज करते ही मालदीव की लग गई ‘लंका’…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > पाई-पाई का मोहताज न हो जाए चीन का गुलाम, भारत को नाराज करते ही मालदीव की लग गई ‘लंका’…
विदेश

पाई-पाई का मोहताज न हो जाए चीन का गुलाम, भारत को नाराज करते ही मालदीव की लग गई ‘लंका’…

Last updated: 2024/03/08 at 10:23 AM
Share
4 Min Read
पाई-पाई का मोहताज न हो जाए चीन का गुलाम, भारत को नाराज करते ही मालदीव की लग गई ‘लंका’…
SHARE

भारत और मालदीव के बीच पिछले साल तब तनाव शुरू हुआ, जब मोहम्मद मुइज्जू राष्ट्रपति बने। भारत के खिलाफ चुनावी अभियान चलाकर मुइज्जू सत्ता में आए और फिर चीन के ‘गुलाम’ बन गए।

इस साल की शुरुआत में पीएम मोदी ने लक्षद्वीप का दौरा किया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स द्वारा मालदीव के बजाए भारत के डेस्टिनेशन को ज्यादा तरजीह दिए जाने के पोस्ट किए जाने लगे।

अब इसका असर होता हुआ भी दिखाई दे रहा है। मालदीव पहुंचने वाले विदेशी पर्यटकों की लिस्ट में भारत के लोगों की संख्या लगातार कम होती जा रही है।

इसकी वजह से मालदीव टूरिज्म की टॉप 10 मार्केट्स वाली लिस्ट में भारत और नीचे गिरकर छठे पायदान पर पहुंच गया है। यानी कि भारत से मालदीव पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या और कम हो गई है।

भारतीय मालदीव जाकर काफी खर्च करते हैं, जिसकी वजह से उनकी अर्थव्यवस्था को भी फायदा होता है। अब जब पर्यटकों की संख्या घट रही है तो कहीं मालदीव भविष्य में पाई-पाई के लिए तरस न जाए। 

मालदीव के ‘अधाधू’ ने पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों के हवाले से बताया है कि मालदीव में जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में 33 फीसदी की गिरावट आ गई है।

पिछले साल चार मार्च तक 41054 भारतीय पर्यटकों ने मालदीव का दौरा किया था, लेकिन इस साल 2 मार्च तक यह संख्या घटकर 27,224 रह गई है। बीते तीन सालों में यानी कि 2021, 2022 और 2023 में हर साल दो लाख से ज्यादा पर्यटक मालदीव की यात्रा करते रहे हैं, लेकिन अब इसमें लगातार कमी आ रही है। 

टूरिज्म रैंकिंग पर छठे नंबर पर भारत
मालदीव के टूरिज्म मिनिस्ट्री द्वारा चार मार्च को एक लिस्ट जारी की गई। इसमें भारत का नंबर छठा है। मोहम्मद मुइज्जू के मालदीव का राष्ट्रपति बनने के बाद से ही भारत का नंबर इस रैंकिंग लिस्ट में नीचे जा रहा है। 

पिछले साल दिसंबर के आखिरी तक भारत की इस लिस्ट में काफी ऊपर था। 31 दिसंबर तक भारत का शेयर 11 फीसदी था। इसके बाद दो जनवरी के आसपास भारत की रैंकिंग 10वें पर आ गई थी। वहीं, फिर यह गिरते हुए 21 जनवरी को पांचवें पर पहुंच गई और फिर अब यह और गिरकर छठे पर पहुंच गई है।

10वें से पहले स्थान पर पहुंचा चीन
इस बीच, मालदीव को चीन की दोस्ती ने फायदा पहुंचाया है। चीन सीधे 10वें पायदान से पहले पायदान पर पहुंच गया है। अब मालदीव में पहुंचने वाले कुल पर्यटकों में चीन के 12 फीसदी टूरिस्ट हैं। इसके बाद रूस दूसरे पायदान पर, इटली तीसरे नंबर पर, ब्रिटेन चौथे और जर्मनी पांचवीं रैंक पर है।

भारत से तनाव के बीच मालदीव चीन के करीब आ गया है। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भी पिछले दिनों चीन की यात्रा की थी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करते हुए पर्यटन समेत 20 अहम समझौते किए थे।

माना जा रहा है कि इसी वजह से मालदीव में चीनी टूरिस्ट्स की संख्या में काफी इजाफा हुआ है।

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

March 8, 2024 March 8, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रूस के मुकाबले NATO हुआ और मजबूत, एक और देश स्वीडन की एंट्री; अब तक 32… रूस के मुकाबले NATO हुआ और मजबूत, एक और देश स्वीडन की एंट्री; अब तक 32…
Next Article इजरायली जेल में 21 साल से कैद बरगौटी बनेंगे फिलिस्तीनी राष्ट्रपति! रिहाई पर अड़ा है हमास… इजरायली जेल में 21 साल से कैद बरगौटी बनेंगे फिलिस्तीनी राष्ट्रपति! रिहाई पर अड़ा है हमास…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रदेशवासियों को मिलेगा बेहतर, तेज और सुरक्षित आवागमन, बारिश के बाद 672 करोड़ से अधिक के 24 सड़क-पुल निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को एक ही मंच पर मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ, वन मंत्री केदार कश्यप ने हितग्राहियों को सौंपी आवास की चाबी, वनाधिकार पत्र और योजना सहायता….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नशामुक्त छत्तीसगढ़ से ही संभव होगा ‘विकसित भारत 2047’ का सपना: मंत्री टंक राम वर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता और सेवा का संदेश…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - hindkeraja.in@gmail.com
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?