By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पब्लिक लीडरशिप प्रोग्राम: मुख्यमंत्री साय IIM रायपुर में आयोजित 2 दिवसीय पब्लिक लीडरशिप प्रोग्राम में हुए शामिल…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > पब्लिक लीडरशिप प्रोग्राम: मुख्यमंत्री साय IIM रायपुर में आयोजित 2 दिवसीय पब्लिक लीडरशिप प्रोग्राम में हुए शामिल…
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

पब्लिक लीडरशिप प्रोग्राम: मुख्यमंत्री साय IIM रायपुर में आयोजित 2 दिवसीय पब्लिक लीडरशिप प्रोग्राम में हुए शामिल…

News Desk
Last updated: 2025/03/22 at 3:57 PM
News Desk
Share
5 Min Read
पब्लिक लीडरशिप प्रोग्राम: मुख्यमंत्री साय IIM रायपुर में आयोजित 2 दिवसीय पब्लिक लीडरशिप प्रोग्राम में हुए शामिल…
SHARE

रायपुर. सीएम साय आज IIM रायपुर में आयोजित 2 दिवसीय पब्लिक लीडरशिप प्रोग्राम में शामिल होने पहुंचे. इस कार्यक्रम में नीति निर्माता, शिक्षाविद द्वारा विधायकों को मैनेजमेंट की ट्रेनिंग दी जाएगी. आयोजन के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल भी यहां मंत्रियों के लिए चिंतन शिविर आयोजित किया गया था, और इस साल विधायकगण भी 2 दिन तक यहां प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे. उन्होंने बताया कि कांग्रेस हो या भाजपा, सभी का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के विकास के लिए काम करना है. इस कार्यक्रम में AI तकनीक के उपयोग पर भी विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जाएगी.

Contents
सीएम साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का किया जिक्र :-सीएम साय ने साझा की अविभाजित मध्यप्रदेश की यादें :-पब्लिक लीडरशिप प्रोग्राम को लेकर सीएम साय का बयान :-विधायकों के लिए पब्लिक लीडरशिप प्रोग्राम :-सीएम साय ने मीडिया और सुशासन पर भी बात की :-योगा से मिलती है फुर्ती: सीएम साय :-मुख्यमंत्री का भुवनेश्वर दौरा :-बिहार स्थापना दिवस पर सीएम साय का बयान :-

सीएम साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का किया जिक्र :-

सीएम साय ने अपने उद्बोधन में सबसे पहले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि डॉक्टर साहब पार्षद से विधायक बने. हम सरपंच से विधायक बने. डॉक्टर साहब का सरल स्वभाव है.

हम आज तक उन्हें कठोर होते नहीं देखे हैं. अब भी वे काम कर रहे हैं. 15 साल वो सीएम के रूप में काम करते हैं. कभी-कभी वे क्रोधित होते हैं, लेकिन शांत हो जाते हैं. उन्होंने 15 वर्ष में छत्तीसगढ़ का विकास किया है. छत्तीसगढ़ से भूख को भगाया है. PDS की अच्छी व्यवस्था दी, जिसके चलते भूख भागी है.

सीएम साय ने साझा की अविभाजित मध्यप्रदेश की यादें :-

इसके बाद उन्होंने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत का जिक्र करते हुए अविभाजित मध्यप्रदेश की यादें साझा की. उन्होंने कहा कि चरणदास महंत के साथ लंबी राजनीति करने का अनुभव हुआ है.

आप विपक्ष के विधायक है. और हम पक्छ में लेकिन हमेशा सम्मान दिया है. कई बार अविभाजित मध्य प्रदेश में हम लोग बाथ रूम जाते थे. तो वे गुड़ाखू घसते रहते थे. पता नहीं अभी घसते है या नहीं.. पिछले साल भी हमने विधायकों के लिए यह कार्यक्रम किया था. विकास के लिए नीति निर्धारण का काम हमने किया है.

पब्लिक लीडरशिप प्रोग्राम को लेकर सीएम साय का बयान :-

मुख्यमंत्री ने कहा कि पब्लिक लीडरशिप प्रोग्राम का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के विकास में योगदान देने के लिए विधायकों को सक्षम बनाना है. उन्होंने यह भी कहा कि सुब्रमण्यम का छत्तीसगढ़ के बजट निर्माण में बड़ा योगदान है और विकास की दिशा में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है.

विधायकों के लिए पब्लिक लीडरशिप प्रोग्राम :-

इस कार्यक्रम में विधायकों के अनुभव पर भी चर्चा हुई. मुख्यमंत्री ने पुन्नू लाल जी का उदाहरण देते हुए कहा कि वह सरपंच से विधायक बनने तक की यात्रा पर हैं और उनके पास 33 कोटि देवी देवताओं की मूर्तियों के साथ बाइबल और कुरान भी रखी होती हैं. सीएम साय ने कहा कि चाहे भाजपा हो या कांग्रेस, सभी का उद्देश्य छत्तीसगढ़ का विकास करना है.

सीएम साय ने मीडिया और सुशासन पर भी बात की :-

मुख्यमंत्री ने मीडिया के महत्व को बताया और कहा कि मीडिया एक बड़ा माध्यम है, जिसके जरिए हम अपने कार्यों को जनता तक पहुंचाते हैं. इसके साथ ही, उन्होंने छत्तीसगढ़ के सुशासन मॉडल की चर्चा की, जिसमें सभी सरकारी दफ्तरों को ऑनलाइन किया जा रहा है और जल्द ही मंत्रालय भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करेंगे.

योगा से मिलती है फुर्ती: सीएम साय :-

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान योगा के महत्व को भी बताया और कहा कि जो लोग योग करते हैं, उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से फुर्ती मिलती है. उन्होंने विधायकगण से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आग्रह किया.

मुख्यमंत्री का भुवनेश्वर दौरा :-

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि वह भुवनेश्वर जा रहे हैं, ताकि संवेदना व्यक्त कर सकें.

बिहार स्थापना दिवस पर सीएम साय का बयान :-

सीएम साय ने आज बिहार के स्थापना दिवस पर भी अपनी शुभकामनाएं दी और “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम के तहत स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संदेश को साझा करते हुए इस कार्यक्रम की अहमियत पर जोर दिया.

You Might Also Like

तिरंगा सिर्फ एक कपड़ा नहीं, हमारी संप्रभुता का प्रतीक, शहीदों के बलिदान को रखें अमर- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….

हर घर तिरंगा अभियान: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा…..

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में सूरजपुर जिले में निकलीं भव्य तिरंगा यात्राएं….

हमारी माताएं-बहनें जितनी सशक्त होंगी, छत्तीसगढ़ उतना ही समृद्ध और मजबूत बनेगा – मंत्री राजेश अग्रवाल….

करीब 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए शामिल….

News Desk March 22, 2025 March 22, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article एनटीपीसी के विभागीय चिकित्सालय में घुसा चीतल एनटीपीसी के विभागीय चिकित्सालय में घुसा चीतल
Next Article MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व जल दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, कहा- जल संरक्षण का संकल्प लें… MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व जल दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, कहा- जल संरक्षण का संकल्प लें…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

तिरंगा सिर्फ एक कपड़ा नहीं, हमारी संप्रभुता का प्रतीक, शहीदों के बलिदान को रखें अमर- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….
तिरंगा सिर्फ एक कपड़ा नहीं, हमारी संप्रभुता का प्रतीक, शहीदों के बलिदान को रखें अमर- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
हर घर तिरंगा अभियान: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा…..
हर घर तिरंगा अभियान: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में सूरजपुर जिले में निकलीं भव्य तिरंगा यात्राएं….
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में सूरजपुर जिले में निकलीं भव्य तिरंगा यात्राएं….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
हमारी माताएं-बहनें जितनी सशक्त होंगी, छत्तीसगढ़ उतना ही समृद्ध और मजबूत बनेगा – मंत्री राजेश अग्रवाल….
हमारी माताएं-बहनें जितनी सशक्त होंगी, छत्तीसगढ़ उतना ही समृद्ध और मजबूत बनेगा – मंत्री राजेश अग्रवाल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?