By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: यूपी के लोगों की हो गई बल्ले-बल्ले, एक साथ मिल गईं तीन वंदे भारत ट्रेनें; जान लें डिटेल्स…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > देश > यूपी के लोगों की हो गई बल्ले-बल्ले, एक साथ मिल गईं तीन वंदे भारत ट्रेनें; जान लें डिटेल्स…
देश

यूपी के लोगों की हो गई बल्ले-बल्ले, एक साथ मिल गईं तीन वंदे भारत ट्रेनें; जान लें डिटेल्स…

Last updated: 2024/03/13 at 10:52 AM
Share
3 Min Read
यूपी के लोगों की हो गई बल्ले-बल्ले, एक साथ मिल गईं तीन वंदे भारत ट्रेनें; जान लें डिटेल्स…
SHARE

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देशवासियों को बड़ी सौगात दी।

पीएम मोदी ने एक साथ 10 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इसमें से तीन वंदे भारत ट्रेनें उत्तर प्रदेश को भी मिली हैं। ये ट्रेनें लखनऊ-देहरादून, पटना-लखनऊ और रांची-वाराणसी के बीच चलेगी।

तीन नई वंदे भारत मिलने से यूपी के लोगों की बल्ले-बल्ले हो गई है। मालूम हो कि पिछले साल के आखिर में भी पीएम मोदी ने अयोध्या से छह नई वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत की थी, जिसमें एक ट्रेन दिल्ली से अयोध्या के बीच भी थी।

यूपी की जनता के लिए तीन नई वंदे भारत ट्रेनों को शुरू किए जाने के अलावा गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत को प्रयागराज तक विस्तार दिया गया है।

लखनऊ-देहरादून वंदे भारत डिटेल्स
लखनऊ से देहरादून के बीच वंदे भारत चलने की वजह से जो लोग पहाड़ों की सैर करना चाहते हैं, उनके लिए काफी आसान हो जाएगा। हरिद्वार, देहरादून, मसूरी समेत पहाड़ी की यात्रा अब पहले के मुकाबले काफी आसान हो जाएगी।

यह ट्रेन आठ घंटे 20 मिनट में अपनी दूरी पूरी कर लेगी। अन्य ट्रेनों की अपेक्षा इससे दो से तीन घंटे का समय कम लेगा। यह ट्रेन हफ्ते में छह दिन चलेगी, जबकि एक दिन इसके रख-रखाव के लिए दिया गया है।

यह ट्रेन लखनऊ से सुबह 5.15 पर रवाना होगी और फिर दोपहर 1.35 पर देहरादून पहुंच जाएगी। वापसी में यह 2.25 पर देहरादून से चलेगी और फिर देर रात 10.40 पर लखनऊ पहुंचेगी। यह ट्रेन लखनऊ, आलमनगर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, हरिद्वार और देहरादून में रुकेगी।

पटना-लखनऊ वंदे भारत डिटेल्स
पटना-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन शुक्रवार को छोड़कर हफ्ते में छह दिन चलने वाली है। यह ट्रेन अयोध्या होकर चलेगी, जिससे अयोध्या की यात्रा भी की जा सकेगी। ट्रेन पटना से सुबह 6.5 मिनट पर चलेगी और फिर दोपहर ढाई बजे लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पहुंच जाएगी।

वापसी में यह ट्रेन 3.20 पर गोमतीनगर से चलते हुए देर रात 11.45 पर पटना जंक्शन पहुंचेगी। अयोध्या में हाल ही में राम मंदिर का उद्घाटन हुआ है और ऐसे में इस ट्रेन से बड़ी संख्या में भगवान राम के भक्त यात्रा कर सकते हैं।

यह ट्रेन पटना से चलने के बाद दोपहर सवा 12 पर अयोध्या पहुंचेगी, जबकि लखनऊ से वापसी करते हुए यह 5.15 पर अयोध्या धाम जंक्शन पर रुकेगी।

रांची-वाराणसी वंदे भारत डिटेल्स
यूपी में जो तीसरी वंदे भारत ट्रेन शुरू की गई है, वह रांची से वाराणसी के बीच चलेगी। यह ट्रेन भी हफ्ते में छह दिन चलेगी। गुरुवार को यह ट्रेन नहीं चलेगी।

रांची से सुबह 5.10 पर चलने वाली वंदे भारत वाराणसी दोपहर एक बजे पहुंच जाएगी। वहीं, वापसी की बात करें तो यह चार बजे चलेगी और फिर देर रात 11.55 पर वापस रांची पहुंचेगी।

You Might Also Like

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

March 13, 2024 March 13, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article यू्क्रेन में अब अपनी सेना नहीं भेजेगा यह NATO देश, पुतिन के परमाणु बम वाली धमकी से सहमा… यू्क्रेन में अब अपनी सेना नहीं भेजेगा यह NATO देश, पुतिन के परमाणु बम वाली धमकी से सहमा…
Next Article हमास ने इजरालियों को मारकर शव गाजा में रखे हैं, सीजफायर की खबरों के बीच IDF के आरोप… हमास ने इजरालियों को मारकर शव गाजा में रखे हैं, सीजफायर की खबरों के बीच IDF के आरोप…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

महलोई गांव में 104 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना से 205 महिलाओं को मिल रहा लाभ: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…
महलोई गांव में 104 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना से 205 महिलाओं को मिल रहा लाभ: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उदंती-सीतानदी में शुरू हुआ स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम -एआई तकनीक से वन और वन्यजीवों की 24X7 निगरानी….
उदंती-सीतानदी में शुरू हुआ स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम -एआई तकनीक से वन और वन्यजीवों की 24X7 निगरानी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’देवलसुर्रा में विकास कार्यों को मिली नई गति, आंगनबाड़ी भवन और सांस्कृतिक मंच का हुआ भूमिपूजन’: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….
’देवलसुर्रा में विकास कार्यों को मिली नई गति, आंगनबाड़ी भवन और सांस्कृतिक मंच का हुआ भूमिपूजन’: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?