By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जम्मू-कश्मीर से शुरू करें ‘एक देश, एक चुनाव’: BJP के एजेंडे की तरफदारी क्यों कर रहीं विरोधी पार्टियां…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > देश > जम्मू-कश्मीर से शुरू करें ‘एक देश, एक चुनाव’: BJP के एजेंडे की तरफदारी क्यों कर रहीं विरोधी पार्टियां…
देश

जम्मू-कश्मीर से शुरू करें ‘एक देश, एक चुनाव’: BJP के एजेंडे की तरफदारी क्यों कर रहीं विरोधी पार्टियां…

Last updated: 2024/03/13 at 11:42 AM
Share
4 Min Read
जम्मू-कश्मीर से शुरू करें ‘एक देश, एक चुनाव’: BJP के एजेंडे की तरफदारी क्यों कर रहीं विरोधी पार्टियां…
SHARE

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की अगुवाई में चुनाव आयोग का एक प्रतिनिधिमंडल इन दिनों जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर है।

केंद्र शासित प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोग के अधिकारियों ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक दलों के साथ दो दिवसीय परामर्श शुरू किया।

इस दौरान भाजपा समेत कई राजनीतिक दलों ने आयोग से जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव कराने का आग्रह किया।

भाजपा ने भी लोकसभा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिए एक साथ चुनाव कराने पर सहमति जताई है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार से मुलाकात करने वालों में नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के नेता भी शामिल हैं।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे पार्टी नेता और पूर्व मंत्री नासिर असलम वानी ने कहा कि उन्होंने निर्वाचन आयोग को लोकसभा चुनावों के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने की भी मांग की है।

चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद वानी ने कहा, “यहां के लोगों को करीब एक दशक से अपनी सरकार चुनने का अधिकार नहीं मिल सका है।

इसलिए हमने सुझाव दिया कि लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी कराए जाने चाहिए।” उन्होंने कहा, “अगर प्रधानमंत्री मोदी ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ लागू करना चाहते हैं, तो इसकी शुरुआत जम्मू-कश्मीर से करें।”

उन्होंने यह भी कहा कि दो बार अलग-अलग चुनाव कराने से जम्मू-कश्मीर में आर्थिक गतिविधि, खासकर पर्यटन बाधित होगा।

दूसरी तरफ, पीडीपी नेता गुलाम नबी लोन हंजुरा ने कहा कि उनकी पार्टी ने भी विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ कराने की वकालत की। बैठक के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘इस पर अब निर्वाचन आयोग को फैसला करना है।’’

भाजपा नेता आरएस पठानिया ने कहा कि पार्टी एक साथ चुनाव के लिए तैयार है। उन्होंने आरोप लगाया कि नेशनल कॉन्फ्रेन्स, पीडीपी और कांग्रेस धोखेबाज है जिन्होंने जम्मू-कश्मीर के लोगों को मूर्ख बनाने के लिए आधे-अधूरे सच के नाम पर झूठ फैलाया है।

भाजपा नेता ने मांग की कि केंद्र शासित प्रदेश के बाहर उन स्थानों पर मतदान केंद्र स्थापित किए जाएं, जहां कश्मीरी पंडित समुदाय के सदस्य रह रहे हैं ताकि उन्हें मतदान करने में आसानी हो।

अधिकारियों ने बताया कि राजनीतिक दलों के साथ बैठक के बाद निर्वाचन आयोग जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ चुनावी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करेगा।  

बुधवार शाम को निर्वाचन आयोग के अधिकारी जम्मू-कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पीके पोल और राज्य पुलिस के नोडल अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में पिछला विधानसभा चुनाव 2014 में हुआ था। चुनाव बाद राज्य में पीडीपी और बीजेपी की गठबंधन सरकार बनी थी।

हालांकि, 2018 के जून में गठबंधन सरकार गिर गई और तब से वहां कोई चुनी हुई सरकार नहीं है। अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 हटाने के साथ ही केंद्र सरकार ने राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांट दिया था।

पिछले साल दिसंबर 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर 2024 तक विधानसभा चुनाव कराने का आदेश दिया है।

You Might Also Like

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

March 13, 2024 March 13, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article जरदारी नहीं लेंगे सैलरी, पाकिस्तान के राष्ट्रपति का बड़ा फैसला; देश के आर्थिक संकट का दिया हवाला… जरदारी नहीं लेंगे सैलरी, पाकिस्तान के राष्ट्रपति का बड़ा फैसला; देश के आर्थिक संकट का दिया हवाला…
Next Article मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कृषक उन्नति योजना खरीफ के तहत छत्तीसगढ़ के 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानो को 13 हजार 320 करोड़ रूपये आदान सहायता राशि का किसानों के बैंक खाते में किया अंतरण… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कृषक उन्नति योजना खरीफ के तहत छत्तीसगढ़ के 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानो को 13 हजार 320 करोड़ रूपये आदान सहायता राशि का किसानों के बैंक खाते में किया अंतरण…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी, एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन….
सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी, एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़….
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..
जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
विश्व स्तनपान सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, छत्तीसगढ़ के प्रथम “मातृ दूध कोष (Mother Milk Bank)” की घोषणा……
विश्व स्तनपान सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, छत्तीसगढ़ के प्रथम “मातृ दूध कोष (Mother Milk Bank)” की घोषणा……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?