By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी ने ‘जय जोहार’ के साथ किया अभिवादन, नवरात्रि की शुभकामनाएं
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी ने ‘जय जोहार’ के साथ किया अभिवादन, नवरात्रि की शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी ने ‘जय जोहार’ के साथ किया अभिवादन, नवरात्रि की शुभकामनाएं

News Desk
Last updated: 2025/03/30 at 7:06 PM
News Desk
Share
6 Min Read
छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी ने ‘जय जोहार’ के साथ किया अभिवादन, नवरात्रि की शुभकामनाएं
SHARE

बिलासपुर
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहली बार घरों तक पाइपलाइन के जरिए कुकिंग गैस की सप्लाई शुरू होने वाली है. इस सुविधा के तहत हर घर में मीटर लगाया जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को उतनी ही कीमत चुकानी होगी, जितनी गैस वे इस्तेमाल करेंगे. यह गैस एलपीजी से सस्ती होगी, जिससे लोगों को आर्थिक रूप से भी फायदा होगा. 1 लाख घरों में इसी तैयारी पूरी कर ली गई है और पीएम मोदी ने अपने भाषण में इसे 2 लाख घरों तक पहुंचाने के लक्ष्य के बारे में बताया है।
 गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट को 2025 में शुरू किया जाएगा और पहले चरण में 1 लाख घरों को इसका लाभ मिलेगा। पाइपलाइन सीधे घरों में चूल्हों से जोड़ी जाएगी, जिससे कुकिंग गैस की सप्लाई सुनिश्चित होगी। इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए गेल इंडिया लिमिटेड और हरियाणा गैस एजेंसी के अधिकारियों ने कुछ महीने पहले ही मीटिंग भी की थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के रायपुर से बिलासपुर के मोहभट्‌टा ग्राउंड पहुंचे गए हैं। उन्होंने 33,700 करोड़ रुपये के कई प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इन परियोजनाओं में बिजली, तेल, गैस, रेल, सड़क, शिक्षा और आवास जैसी अहम योजनाएं शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की प्रगति को एक बड़ा बढ़ावा मिलेगा। सभा में केंद्रीय मंत्री मोहनलाल खट्टर, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी समेत कई प्रमुख नेता भी मौजूद हैं।
 
3 लाख परिवारों को मिला पक्का घर- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में 3 लाख गरीब परिवारों को पक्के घरों के गृहप्रवेश पर कहा कि यह उनके जीवन का एक नया अध्याय है। मोदी ने तीन लाभार्थियों से मुलाकात के दौरान उनके चेहरों पर खुशी देखी और कहा कि उनकी मां का आनंद रोक नहीं पा रही थी। मोदी ने छत्तीसगढ़ की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि 3 लाख परिवारों को पक्की छत देना मोदी की गारंटी का परिणाम है, जिसे आपने पूरा किया। मोदी ने बताया कि पहले की सरकार ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना फाइलों में दफन कर दिया था, लेकिन उनकी सरकार ने गारंटी दी थी कि यह सपना पूरा होगा। विष्णुदेव साय की सरकार ने पहली कैबिनेट में 18 लाख घर बनाने का निर्णय लिया। इनमें से 3 लाख घर अब तैयार हो चुके हैं, खासतौर पर बस्तर और सरगुजा जैसे आदिवासी इलाकों में ये घर बनाए गए हैं।

सारे प्रोजेक्ट्स लोगों को सुविधा देने वाले- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि थोड़ी देर पहले 33,700 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। इसमें गरीबों के घर, स्कूल, रोड, रेल, बिजली, गैस की पाइपलाइन… ये सारे प्रोजेक्ट्स छत्तीसगढ़ के लोगों को सुविधाएं देने वाली है। आप सभी को इस विकास कार्य के लिए बहुत-बहुत बधाई।"

नवरात्रि के पहले दिन छत्तीसगढ़ आना मेरा सौभाग्य- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज पहला नवरात्रि है और छत्तीसगढ़ तो माता महामाया की धरती है। यह माता कौशल्या का मायका भी है। ऐसे में मातृशक्ति को समर्पित ये नौ दिन छत्तीसगढ़ के लिए बहुत विशेष रहते हैं। मेरा सौभाग्य है कि नवरात्रि के पहले दिन ही मैं यहां पहुंचा हूं।

पीएम मोदी के आह्वान पर बनी भाजपा की सरकार- सीएम साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ को 33,700 करोड़ रुपये की विकास योजनाएं मिलेंगी, जिनमें ऊर्जा, रेलवे, सड़क, आवास और शिक्षा सेक्टर शामिल हैं। यह योजनाएं प्रदेश के विकास को नई गति देंगी। साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सौभाग्यशाली है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से उसे यह अवसर मिला है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर कांग्रेस की भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम छत्तीसगढ़ की जनता ने किया। मोदी की गारंटी और विश्वास पर जनता ने भरोसा जताया, जिसके कारण विधानसभा और लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक सफलता मिली और डबल इंजन की सरकार बन पाई। साय ने यह भी कहा कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए सरकार ने पूरी मेहनत की, जिस कारण त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में पार्टी को भारी विजय मिली।

छत्तीसगढ़ के इतिहास की सबसे बड़ी सभा- खट्टर
केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आयोजित जनसभा में कहा कि यह राज्य के इतिहास की सबसे बड़ी जनसभा है। खट्टर ने लोगों को जय जोहार कहा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने के आह्वान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को एक सशक्त राष्ट्र के रूप में पहचान मिली होगी।

You Might Also Like

सुशासन तिहार : घुटनों के बल चलने की मजबूरी थमी, ट्राइसाइकिल से मिली जीवन लाल के सपनों को नई रफ़्तार….

सुशासन तिहार 2026 ने बदली मोनिका तिर्की की जिंदगी, अब टपकती छत नहीं बल्कि पक्के घर का मिला सुकून….

अब कोई भी गाँव पहुँचविहीन नहीं रहेगा- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….

चिरमिरी को मिलेगी ‘रोशनी की आज़ादी’ — 75 साल बाद पहली बार पहुंचेगी शहर के सभी वार्डो में सरकारी बिजली….

सुशासन तिहार 2026: 16 मई को जामटोली और कुनकुरी में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर….

News Desk March 30, 2025 March 30, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article जनजातीय कला की समृद्ध विरासत का सम्मान – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को भेंट किया “उसुड़” वाद्ययंत्र का मोमेंटो जनजातीय कला की समृद्ध विरासत का सम्मान – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को भेंट किया “उसुड़” वाद्ययंत्र का मोमेंटो
Next Article छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक भेंट : मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट किया बिलासा देवी केवट का मोमेंटो… छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक भेंट : मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट किया बिलासा देवी केवट का मोमेंटो…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सुशासन तिहार : घुटनों के बल चलने की मजबूरी थमी, ट्राइसाइकिल से मिली जीवन लाल के सपनों को नई रफ़्तार….
सुशासन तिहार : घुटनों के बल चलने की मजबूरी थमी, ट्राइसाइकिल से मिली जीवन लाल के सपनों को नई रफ़्तार….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुशासन तिहार 2026 ने बदली मोनिका तिर्की की जिंदगी, अब टपकती छत नहीं बल्कि पक्के घर का मिला सुकून….
सुशासन तिहार 2026 ने बदली मोनिका तिर्की की जिंदगी, अब टपकती छत नहीं बल्कि पक्के घर का मिला सुकून….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
अब कोई भी गाँव पहुँचविहीन नहीं रहेगा- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….
अब कोई भी गाँव पहुँचविहीन नहीं रहेगा- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
चिरमिरी को मिलेगी ‘रोशनी की आज़ादी’ — 75 साल बाद पहली बार पहुंचेगी शहर के सभी वार्डो में सरकारी बिजली….
चिरमिरी को मिलेगी ‘रोशनी की आज़ादी’ — 75 साल बाद पहली बार पहुंचेगी शहर के सभी वार्डो में सरकारी बिजली….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?