By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रायपुर में युवतियों के गैंग ने अपनी ही सहेली के घर जाकर किया हमला
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > रायपुर में युवतियों के गैंग ने अपनी ही सहेली के घर जाकर किया हमला
छत्तीसगढ़राज्य

रायपुर में युवतियों के गैंग ने अपनी ही सहेली के घर जाकर किया हमला

News Desk
Last updated: 2025/04/05 at 2:25 PM
News Desk
Share
3 Min Read
रायपुर में युवतियों के गैंग ने अपनी ही सहेली के घर जाकर किया हमला
SHARE

रायपुर

राजधानी रायपुर में युवकों का गैंगवॉर तो आम बात है. लेकिन अब राजधानी रायपुर में युवतियों के एक गैंग ने अपनी ही सहेली के घर जाकर उसके साथ जमकर मारपीट की और पीड़िता का दावा है कि उसे पंच (मुक्का) भी मारा. इस पूरे मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

दरअसल राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत भावना नगर में एक फैशन डिजाइनर युवती के साथ घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है. घटना 3 अप्रैल को शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है, जब पीड़िता अपने घर पर नहाने गई थी.

पीड़िता, जो मूलतः ओडिशा के बोलांगीर जिले की रहने वाली है और पिछले सात वर्षों से रायपुर में रहकर फैशन डिजाइनिंग का कार्य कर रही है, ने खम्हारडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उसने बताया कि पिछले एक माह से वह ईशा जांगड़े के मकान में किराए पर रह रही है.

शिकायत के अनुसार, घटना के दिन पीड़िता की सहेली कोमल जैन ने फोन कर कपड़े लेने की बात कही. उस समय पीड़िता पार्लर में थी, इसलिए उसने कोमल को घर आने से मना कर दिया और शाम करीब 6 बजे वह घर लौटी. नहाने से पहले उसने अपनी पांच सोने की अंगूठियां टी-टेबल पर रख दी थीं. इसी दौरान उसकी एक अन्य सहेली चंचल आहूजा घर पर मौजूद थी.

नहाने के दौरान अचानक दरवाजे पर दस्तक हुई. चंचल ने दरवाजा खोला, तो अलिशा राजपूत, अलिशा मेहता, दिव्या धुरेजा, मंजू द्विवेदी, कोमल जैन और रानी साहू घर में घुस आईं. पूछताछ के बाद दिव्या धुरेजा ने बाथरूम का दरवाजा लात मारकर खोल दिया और पीड़िता से उसकी एक अन्य सहेली आएशा राव के बारे में सवाल करने लगी. इसी बीच आरोपितों ने पीड़िता का मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिया और उसके बाल खींचते हुए बाथरूम से बाहर लाकर मारपीट शुरू कर दी.

मारपीट के दौरान पीड़िता की गले की सोने की चैन गिर गई और शरीर पर चोट के निशान आए. चंचल आहूजा द्वारा विरोध करने पर उसे भी धक्का दिया गया. पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद जब उसने घर का जायजा लिया तो उसकी पांच अंगूठियां, एक सोने की चैन, दराज में रखे 30,000 रुपए नकद और एक iPhone भी गायब मिला.

You Might Also Like

एक जनवरी से राज्य के सभी अस्पतालों को डिजिटल करने का लक्ष्य लेकर करें काम: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल…..

परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न, नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, कार्यालय भवन निर्माण सहित सड़क परियोजनाओं के प्रस्तावों पर हुआ विचार-विमर्श…..

फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट मामले की सुनवाई के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड, त्वरित जांच कर दी जाएगी रिपोर्ट,समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ली संयुक्त बैठक….

श्रमिक परिवारों को मिले शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ : श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन…..

उपराष्ट्रपति के 2 सितंबर को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों की मुख्य सचिव विकासशील ने की समीक्षा…..

News Desk April 5, 2025 April 5, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article गुमास्ता लाइसेंस पंजीयन के नाम पर रिश्वतखोरी का बड़ा मामला, दो कर्मचारी बर्खास्त, निरीक्षक निलंबित गुमास्ता लाइसेंस पंजीयन के नाम पर रिश्वतखोरी का बड़ा मामला, दो कर्मचारी बर्खास्त, निरीक्षक निलंबित
Next Article केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के साथ मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना की केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के साथ मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना की
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

एक जनवरी से राज्य के सभी अस्पतालों को डिजिटल करने का लक्ष्य लेकर करें काम: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न, नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, कार्यालय भवन निर्माण सहित सड़क परियोजनाओं के प्रस्तावों पर हुआ विचार-विमर्श…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट मामले की सुनवाई के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड, त्वरित जांच कर दी जाएगी रिपोर्ट,समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ली संयुक्त बैठक….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
श्रमिक परिवारों को मिले शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ : श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?