By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पश्चिमी घाट की रेकी, पुणे में आतंक फैलाने की थी योजना; ISIS मॉड्यूल केस में NIA का बड़ा खुलासा…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > देश > पश्चिमी घाट की रेकी, पुणे में आतंक फैलाने की थी योजना; ISIS मॉड्यूल केस में NIA का बड़ा खुलासा…
देश

पश्चिमी घाट की रेकी, पुणे में आतंक फैलाने की थी योजना; ISIS मॉड्यूल केस में NIA का बड़ा खुलासा…

Last updated: 2024/03/15 at 11:09 AM
Share
4 Min Read
पश्चिमी घाट की रेकी, पुणे में आतंक फैलाने की थी योजना; ISIS मॉड्यूल केस में NIA का बड़ा खुलासा…
SHARE

पुणे ISIS मॉड्यूल केस में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को एक पूरक आरोपपत्र दायर किया।

इसमें हथियार, विस्फोटक, केमिकल और आईएसआईएस से संबंधित दस्तावेजों की जब्ती से संबंधित पुणे आईएसआईएस मॉड्यूल मामले में चार और आरोपियों का नाम शामिल है।

इसके साथ, मामले में आरोपियों की कुल संख्या 11 हो गई है। एनआईए ने कहा है कि आरोपियों ने संभावित ठिकानों के लिए पश्चिमी घाट के इलाकों की रेकी की थी और पुणे और उसके आसपास आतंक फैलाने की योजना बनाई थी।

बता दें कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पुणे आईएसआईएस हथियार और विस्फोटक जब्ती मामले में चार और आरोपियों को नामित करते हुए अपना पहला पूरक आरोप-पत्र दाखिल किया है।

बयान के मुताबिक इसके साथ हथियारों, विस्फोटकों, रसायनों और आईएसआईएस से संबंधित साहित्य की जब्ती से संबंधित जुलाई 2023 के मामले में अब तक एनआईए द्वारा कुल 11 आरोपियों के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल किया जा चुका है।

एनआईए ने एक बयान में कहा कि चारों आरोपियों की पहचान मोहम्मद शाहनवाज आलम, रिजवान अली, अब्दुल्ला शेख और तल्हा लियाकत खान के रूप में की गई है। पूरक आरोप-पत्र बुधवार को दाखिल किया गया।

एनआईए ने बयान में कहा, ‘‘शमिल नाचन के खिलाफ अतिरिक्त आरोप लगाए गए हैं, उसका नाम आतंकवाद निरोधक एजेंसी द्वारा पहले दाखिल किए गए आरोप-पत्र में सात आरोपियों में से एक था।’’

मोहम्मद शाहनवाज आलम, जो पुणे के कोथरुड इलाके में मोटरसाइकिल चोरी के दौरान पकड़े जाने के बाद हिरासत से भाग गया था, उसे एनआईए ने आईएसआईएस मामले में गिरफ्तार और फरार आरोपियों के साथ संबंध के सिलसिले में पिछले साल दो नवंबर को गिरफ्तार कर लिया था। एनआईए ने एक बयान में कहा, ‘‘उसे हिरासत में ले लिया गया और उसके डीएनए का मिलान एजेंसी द्वारा पहले जब्त किए गए कपड़ों से लिए गए डीएनए नमूनों से किया गया।’’

पुणे आईएसआईएस मॉड्यूल मामले को जिसे एनआईए द्वारा पुणे आईएसआईएस हथियार और विस्फोटक जब्ती मामला भी कहा जाता है। यह मामला पिछले साल सामने आया था जब जुलाई में पुणे सिटी पुलिस की एक गश्ती टीम ने वाहन चोरी के संदेह में तीन संदिग्धों को पकड़ा था।

एक जांच से पता चला कि उनमें से दो (मोहम्मद यूसुफ खान और मोहम्मद यूनुस मोहम्मद याकूब साकी) दोनों मध्य प्रदेश के रतलाम से थे। वे आईएसआईएस से जुड़े होने के कारण 2022 में राजस्थान से एनआईए विस्फोटक बरामदगी मामले की मोस्ट वांटेड सूची में थे। 

तीसरा संदिग्ध, झारखंड का मोहम्मद शाहनवाज आलम उर्फ शफी, उस समय पुणे पुलिस की हिरासत से भाग गया था। जांच शुरू में महाराष्ट्र एटीएस और बाद में एनआईए ने संभाली, जिसमें कहा गया कि सभी आरोपी एक अलग ‘पुणे आईएसआईएस मॉड्यूल’ का हिस्सा थे।

पिछले साल नवंबर में एनआईए ने पुणे आईएसआईएस मॉड्यूल मामले में सात आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था, जिनकी पहचान मोहम्मद इमरान, मोहम्मद यूनुस साकी, कादिर दस्तगीर पठान, सीमाब काजी, जुल्फिकार अली बड़ौदावाला और अकीफ नाचन और शमिल नाचन के रूप में हुई थी। काजी और पठान पुणे के रहने वाले हैं।

You Might Also Like

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

March 15, 2024 March 15, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article बड़े-बडे़ कारोबारी पीछे छूटे, इन 10 कंपनियों ने खरीदे सबसे ज्यादा इलेक्टोरल बॉन्ड… बड़े-बडे़ कारोबारी पीछे छूटे, इन 10 कंपनियों ने खरीदे सबसे ज्यादा इलेक्टोरल बॉन्ड…
Next Article ED, इनकम टैक्स की रडार पर थीं ये कंपनियां, खूब खरीदे इलेक्टोरल बॉन्ड; टॉप 3 डोनर्स की कहानी… ED, इनकम टैक्स की रडार पर थीं ये कंपनियां, खूब खरीदे इलेक्टोरल बॉन्ड; टॉप 3 डोनर्स की कहानी…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ पहुंचना शुरू…
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ पहुंचना शुरू…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 : 9,800 से अधिक धावकों के साथ रचा इतिहास, वैश्विक मंच पर चमका बस्तर….
बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 : 9,800 से अधिक धावकों के साथ रचा इतिहास, वैश्विक मंच पर चमका बस्तर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना….
मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?