By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ग्रीष्म ऋतु में जल संकट की आशंका पर कबीरधाम जिला जलाभाव ग्रस्त घोषित, कलेक्टर का आदेश लागू बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > ग्रीष्म ऋतु में जल संकट की आशंका पर कबीरधाम जिला जलाभाव ग्रस्त घोषित, कलेक्टर का आदेश लागू बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

ग्रीष्म ऋतु में जल संकट की आशंका पर कबीरधाम जिला जलाभाव ग्रस्त घोषित, कलेक्टर का आदेश लागू बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

News Desk
Last updated: 2025/04/09 at 9:04 PM
News Desk
Share
3 Min Read
ग्रीष्म ऋतु में जल संकट की आशंका पर कबीरधाम जिला जलाभाव ग्रस्त घोषित, कलेक्टर का आदेश लागू

बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई
SHARE

कवर्धा/गर्मी के मौसम में पेयजल की संभावित कमी को ध्यान में रखते हुए कबीरधाम जिला प्रशासन ने ठोस पहल करते हुए पूरे जिले को जलाभाव ग्रस्त क्षेत्र घोषित किया है। कलेक्टर गोपाल वर्मा (आई.ए.एस.) ने छत्तीसगढ़ पेयजल परीक्षण अधिनियम 1986 (कमांक-3) 1987 की धारा 03 के अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किया, जो 10 अप्रैल 2025 से 30 जून 2025 तक प्रभावशील रहेगा।

अनुमति के बिना नलकूप खनन प्रतिबंधित

इस आदेश के तहत, उक्त अवधि में सक्षम प्राधिकृत अधिकारी की पूर्वानुमति के बिना कोई भी व्यक्ति या संस्था नलकूप खनन नहीं कर सकेगी, चाहे वह पेयजल के लिए हो या किसी अन्य प्रयोजन के लिए। यह प्रतिबंध जिले के समस्त नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लागू होगा।

शासकीय एजेंसियों को आंशिक छूट

हालांकि, शासकीय एजेंसियों जैसे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को जिले के किसी भी हिस्से में पेयजल प्रयोजन के लिए नलकूप खनन के लिए अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी। इसी तरह, नगर पालिका परिषद कवर्धा एवं जिले की समस्त नगर पंचायतों को अपने-अपने सीमा क्षेत्र में केवल पेयजल आपूर्ति हेतु नलकूप खनन की अनुमति से छूट दी गई है। किंतु इन एजेंसियों को इस अवधि में कराए गए नलकूप खनन की जानकारी संबंधित प्राधिकृत अधिकारी को अनिवार्य रूप से देनी होगी।

अन्य सभी मामलों में अनुविभागीय अधिकारी से लेनी होगी अनुमति

निजी व्यक्ति, संस्था या अन्य किसी एजेंसी द्वारा नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नलकूप खनन के लिए संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) से लिखित अनुमति लेना अनिवार्य होगा। बिना अनुमति खनन करने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

इन अधिकारियों को दी गई है अनुमति प्रदान करने की जिम्मेदारी

कलेक्टर वर्मा ने जिले में नलकूप खनन की अनुमति प्रदान करने हेतु निम्नलिखित प्राधिकृत अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, कबीरधाम – नगर पालिका परिषद कवर्धा एवं जिले की समस्त नगर पंचायतों के क्षेत्र में।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), कवर्धा – राजस्व उपविभाग कवर्धा के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), सहसपुर लोहारा – स.लोहारा उपविभाग के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), पंडरिया – पंडरिया उपविभाग के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बोड़ला – बोड़ला उपविभाग के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में।

ये अधिकारी छत्तीसगढ़ पेयजल परीक्षण अधिनियम में वर्णित प्रावधानों के अनुसार अपने-अपने क्षेत्र में पेयजल संकट की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए नलकूप खनन की अनुमति प्रदान करेंगे।

उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने आदेश में स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति या एजेंसी उक्त अधिनियम का उल्लंघन कर बिना अनुमति के नलकूप खनन करता है, तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी। ऐसे मामलों में दण्डात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।

You Might Also Like

एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई….

मलपुरीकला समाधान शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, 165 आवेदनों का मौके पर समाधान, सैकड़ों हितग्राही हुए लाभान्वित….

प्रधानमंत्री आवास से बदली सरस्वती की जिंदगीए पक्के घर ने दिया बुढ़ापे को सहारा….

केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की…..

महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं, ग्रामीण महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, परिवार की जिम्मेदारियों में निभा रहीं सक्रिय भागीदारी….

News Desk April 9, 2025 April 9, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article नौ संकल्प नई ऊर्जा का बनेंगे स्त्रोत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव नौ संकल्प नई ऊर्जा का बनेंगे स्त्रोत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Next Article ग्रीष्म ऋतु में जल संकट की आशंका पर कबीरधाम जिला जलाभाव ग्रस्त घोषित, कलेक्टर का आदेश लागू

बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई ग्रीष्म ऋतु में जल संकट की आशंका पर कबीरधाम जिला जलाभाव ग्रस्त घोषित, कलेक्टर का आदेश लागू बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई….
एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मलपुरीकला समाधान शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, 165 आवेदनों का मौके पर समाधान, सैकड़ों हितग्राही हुए लाभान्वित….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रधानमंत्री आवास से बदली सरस्वती की जिंदगीए पक्के घर ने दिया बुढ़ापे को सहारा….
प्रधानमंत्री आवास से बदली सरस्वती की जिंदगीए पक्के घर ने दिया बुढ़ापे को सहारा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की…..
केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?