By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: खुद को संभाल नहीं पाओगे; पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान में घुसकर मारा, भड़क गया तालिबान…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > खुद को संभाल नहीं पाओगे; पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान में घुसकर मारा, भड़क गया तालिबान…
विदेश

खुद को संभाल नहीं पाओगे; पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान में घुसकर मारा, भड़क गया तालिबान…

Last updated: 2024/03/19 at 11:04 AM
Share
4 Min Read
खुद को संभाल नहीं पाओगे; पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान में घुसकर मारा, भड़क गया तालिबान…
SHARE

पाकिस्तान और अफगानिस्तान में युद्ध जैसे हालात पैदा हो गए हैं।

पाकिस्तान के अशांत शहरों पर हाल ही में हुए आतंकवादी हमलों के बाद तालिबान सरकार और शहबाज शरीफ की सरकार के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई थी।

अब पाकिस्तान ने सोमवार को अफगानिस्तान में घुसकर एयर स्ट्राइक की है। आम नागरिकों के इलाकों पर हवाई हमले के दौरान पाकिस्तानी सेना ने तीन बच्चों सहित आठ अफगान नागरिकों की हत्या कर दी।

तालिबान पाकिस्तान की इस हरकत को लेकर भड़का हुआ है। उसने पाकिस्तानी दूतावास को तलब किया। चेतावनी दी कि अपनी खुद की समस्याओं और हिंसक घटनाओं पर काबू नहीं कर पा रहे हो तो तालिबान को जिम्मेदार ठहराना बंद करो। ऐसे परिणाम भुगतने होंगे कि पाकिस्तान खुद को संभाल नहीं पाएगा।

अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को हमलों की पुष्टि करते हुए कहा कि पाकिस्तान की सीमा से लगे देश के पक्तिका और खोस्त प्रांतों के इलाकों को निशाना बनाया गया। पाकिस्तान की ओर से इस पर कड़ी प्रतिक्रिया भी आई है।

अफगानिस्तान में घुसकर आम नागरिकों के इलाकों पर हवाई हमला करके तीन बच्चों समेत आठ लोगों को मौत की नींद सुलाने के बाद पाकिस्तानी सेना ने बयान दिया है कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के एक कबायली जिले में एक अभियान में एक वांछित आतंकवादी कमांडर सहित आठ आतंकवादियों को सेना ने ‘‘जहन्नुम भेज दिया’’ है।

तालिबान भड़का, कहा- खुद को संभाल नहीं पाएगा पाकिस्तान
‘डॉन’ अखबार ने काबुल से अपनी खबर में बताया कि अफगानिस्तान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने एक बयान में पाकिस्तानी विमानों द्वारा हमले किए जाने का आरोप लगाया।

मुजाहिद ने कहा, ‘‘ सुबह तड़के करीब तीन बजे पाकिस्तानी विमानों ने खोस्त और पक्तिका प्रांतों में लोगों के घरों पर बमबारी की।’’ उन्होंने दावा कि इसमें महिलाएं और बच्चे समेत आठ लोगों की मौत हो गई है। प्रवक्ता ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे अंगभीर कृत्य और अफगान की सीमा का उल्लंघन करार दिया। मुजाहिद ने पाकिस्तान से कहा कि वह अपनी समस्याओं और हिंसक घटनाओं पर काबू पाने में विफलता के लिए अफगानिस्तान को जिम्मेदार ठहराना बंद करे। उन्होंने चेतावनी दी, ‘‘ऐसे कृत्यों के गंभीर परिणाम होंगे जिसे पाकिस्तान भी संभाल नहीं पाएगा।’’

इससे पहले अफगान अंतरिम सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने कहा, “तड़के 3 बजे, पाकिस्तानी विमानों ने सीमा के पास खोस्त और पक्तिका प्रांतों में नागरिक घरों पर बमबारी की।”

पक्तिका प्रांत पाकिस्तान के दक्षिण वजीरिस्तान जिले के पास स्थित है जबकि खोस्त उत्तरी वजीरिस्तान के पास स्थित है। 

पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई बताया
इससे पहले पाकिस्तान के वजीरिस्तान में सुरक्षा बलों की चौकी पर आतंकवादी हमले में दो अधिकारियों सहित सात सैनिकों की मौत हो गई थी।

जिस पर रविवार को राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने जवाबी कार्रवाई का संकल्प लिया था। इसके एक दिन बाद ही अफगानिस्तान में ये हमले हुए हैं। जरदारी ने रविवार को कहा था कि शहीदों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी और देश इन मौतों का बदला लेगा।

राष्ट्रपति ने कहा था कि अगर सीमा पर या उसकी सीमा के अंदर किसी ने हमला किया तो पाकिस्तान जवाबी हमला करने से नहीं हिचकेगा।

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

March 19, 2024 March 19, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रूस की सरकार में फिर बंपर वापसी को तैयार पुतिन, मिले 88 फीसदी वोट… रूस की सरकार में फिर बंपर वापसी को तैयार पुतिन, मिले 88 फीसदी वोट…
Next Article दक्षिण से होकर निकलता है 400 पार का रास्ता! 3 महीने में 20 दौरे कर चुके हैं पीएम मोदी… दक्षिण से होकर निकलता है 400 पार का रास्ता! 3 महीने में 20 दौरे कर चुके हैं पीएम मोदी…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रदेशवासियों को मिलेगा बेहतर, तेज और सुरक्षित आवागमन, बारिश के बाद 672 करोड़ से अधिक के 24 सड़क-पुल निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को एक ही मंच पर मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ, वन मंत्री केदार कश्यप ने हितग्राहियों को सौंपी आवास की चाबी, वनाधिकार पत्र और योजना सहायता….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नशामुक्त छत्तीसगढ़ से ही संभव होगा ‘विकसित भारत 2047’ का सपना: मंत्री टंक राम वर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता और सेवा का संदेश…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - hindkeraja.in@gmail.com
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?