By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
छत्तीसगढ़राज्य

सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

News Desk
Last updated: 2025/04/15 at 12:36 PM
News Desk
Share
4 Min Read
सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
SHARE

सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

ग्राम पंचायतों में खुलेंगे अटल डिजिटल सुविधा केंद्र

कॉमन सर्विस सेंटर के सेवा प्रदाता ओर सरपंचों के बीच हुआ एमओयू

मोर दुआर साय सरकार महाअभियान की शुरूआत

बिलासपुर
बिलासपुर सहित पूरे प्रदेश में  बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया गया।  जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित किया गया। सभी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के संबोधन को सुना।
        जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तखतपुर विधायक श्री धर्मजीत सिंह, विधायक कोटा श्री अटल श्रीवास्तव, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता संतोष कश्यप, जिला पंचायत सदस्यगण, प्रभारी कलेक्टर श्री अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल, जनपद पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, समाज प्रमुख श्री महेश चंद्रिकपुरे , श्री बसंत अंचल मौजूद थे। कार्यकम की शुरूआत भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया ।
     कार्यक्रम में हर विकासखण्ड से चयनित 10 ग्राम पंचायतों के सरपंचों और सीएससी-वीएलई सेवा प्रदाताओं के मध्य एमओयू (सहमति पत्र) पर हस्ताक्षर किए गए। डिजिटल सुविधा केन्द्र का उद्देश्य ग्राम पंचायत कार्यालयों को डिजिटल सुविधा केन्द्र के तौर पर विकसित करना है। इन सुविधा केन्द्र में ग्रामीणों को अब बहुत सारी सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिल सकेंगी। वे अपने खाते से पैसे आसानी से निकाल सकेंगे, अपने खाते से किसी अन्य के खाते में पैसे भेज सकेंगे, बिजली पानी बिल का भुगतान कर सकेंगे, तथा पेंशन बीमा जैसी अनेक सुविधाओं का लाभ अपने पंचायत में ही ले सकेंगे। 24 अप्रैल को पंचायत राज दिवस के अवसर पर डिजिटल सुविधा केन्द्र का शुभारंभ किया जाएगा।
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री धर्मजीत सिंह ने कहा कि बाबा साहब का संपूर्ण जीवन संघर्ष का अनुपम मिसाल है। उन्होंने हमें एक ऐसा संविधान दिया जो भारत को लोकतंत्र, समानता और न्याय की मजबूत नींव प्रदान करता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा जनहितैषी अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। केंद्र और राज्य सरकार सुशासन के लिए वचनबद्ध हैं। कार्यक्रम को कोटा विधायक श्री अटल श्रीवास्तव और महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने भी संबोधित किया।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत पंचायत एंबेसडर की भूमिका को और प्रभावी बनाने हेतु कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई । उन्हें कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। जहाँ एंबेसडर नियुक्त नहीं हैं, वहाँ उपयुक्त प्रतिनिधि का चयन कर उन्हें नियुक्त किया जाएगा।
*मोर दुआर साय सरकार महाअभियान की शुरूआत*15 से 30 अप्रैल तक चलने वाले विशेष पखवाड़ा के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत चल रहे सर्वेक्षण कार्य की  जानकारी लाभार्थियों तक पहुँचाने और योजना की पात्रता संबंधी जानकारी देने महाअभियान की शुरूआत की गई। भूजल संरक्षण हेतु जनजागरूकता बढ़ाने और जल संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।  विधायक श्री धर्मजीत सिंह ने जल संचयन को बढ़ावा देने के लिए वाटर हार्वेस्टिंग अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के स्थाई प्रतीक्षा सूची एवं आवास प्लस सूची में छूटे हुए ग्रामीण परिवारों को लाभान्वित करने हेतु इनकी पहचान के लिए सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। प्रत्येक ग्राम पंचायत हेतु पीएम आवास एंबेसडर नियुक्त किया जाएगा।

You Might Also Like

संस्कृति विभाग द्वारा मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए 31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित, चयनित कलाकारों को मिलेंगे प्रतिवर्ष 12 से 24 हजार रुपये तक प्रोत्साहन राशि….

विकास योजनाओं को मिले गति, निर्माण कार्य समय-सीमा में हों पूर्ण : केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू…..

युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

धमतरी की बेटियों के लिए उच्च शिक्षा का सुनहरा अवसर, अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति से मिलेगा आर्थिक संबल….

डिजिटल क्रांति से सुदृढ़ होता राजस्व प्रशासन- सुशासन और पारदर्शिता की नई सुबह…..

News Desk April 15, 2025 April 15, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article जिले में डॉ. अंबेडकर जयंती पर सामाजिक समरसता और डिजिटल पंचायत की दिशा को लेकर बैठक हुई सम्पन्न जिले में डॉ. अंबेडकर जयंती पर सामाजिक समरसता और डिजिटल पंचायत की दिशा को लेकर बैठक हुई सम्पन्न
Next Article भाजपा सरकार के सुशासन और डबल इंजिन की सरकार को मार्कफेड तथा नान की वजह से लग रहा पलीता भाजपा सरकार के सुशासन और डबल इंजिन की सरकार को मार्कफेड तथा नान की वजह से लग रहा पलीता
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

विकास योजनाओं को मिले गति, निर्माण कार्य समय-सीमा में हों पूर्ण : केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
संस्कृति विभाग द्वारा मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए 31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित, चयनित कलाकारों को मिलेंगे प्रतिवर्ष 12 से 24 हजार रुपये तक प्रोत्साहन राशि….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
धमतरी की बेटियों के लिए उच्च शिक्षा का सुनहरा अवसर, अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति से मिलेगा आर्थिक संबल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?