By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पाकिस्तान के ग्वादर पोर्ट पर बड़ा आतंकी हमला, सभी सातों हमलावर ढेर; यहीं चल रहा चीन का ड्रीम प्रोजेक्ट…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > पाकिस्तान के ग्वादर पोर्ट पर बड़ा आतंकी हमला, सभी सातों हमलावर ढेर; यहीं चल रहा चीन का ड्रीम प्रोजेक्ट…
विदेश

पाकिस्तान के ग्वादर पोर्ट पर बड़ा आतंकी हमला, सभी सातों हमलावर ढेर; यहीं चल रहा चीन का ड्रीम प्रोजेक्ट…

Last updated: 2024/03/21 at 10:14 AM
Share
3 Min Read
पाकिस्तान के ग्वादर पोर्ट पर बड़ा आतंकी हमला, सभी सातों हमलावर ढेर; यहीं चल रहा चीन का ड्रीम प्रोजेक्ट…
SHARE

बलूचिस्तान के ग्वादर पोर्ट पर बुधवार को आतंकी हमला हुआ।

सात बंदूकधारियों को पुलिस और सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। ये सभी हमलावर ग्वादर पोर्ट अथॉरिटी कॉम्प्लेक्स में जबरन घुस गए और गोलीबारी करने लगे।

इस दौरान इलाके में विस्फोट की भी आवाजें सुनी गईं। ग्वादर पोर्ट चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) के लिए महत्वपूर्ण है, जिसमें अरबों डॉलर की सड़कें और ऊर्जा परियोजनाएं शामिल हैं और यह चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) का भी हिस्सा है।

ग्वादर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कैप्टन (सेवानिवृत्त) जोहैब मोहसिन ने पाकिस्तानी मीडिया हाउस डॉन.कॉम को बताया कि आठ सशस्त्र हमलावरों को मार गिराया गया, लेकिन बाद में गिनती को संशोधित कर सात कर दिया गया।

हमले की स्थिति के बारे में उन्होंने कहा कि गोलीबारी पूरी तरह बंद हो गई है। मकरान डिवीजन के आयुक्त सईद अहमद उमरानी ने हमले की पुष्टि की और कहा कि हमलावर ग्वादर पत्तन परिसर में घुस गए थे।

सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों की एक बड़ी टुकड़ी ने हमले का जवाब दिया और हमलावरों के परिसर में प्रवेश करने के प्रयास को विफल कर दिया। जब अभियान चल रहा था, स्थानीय पुलिस ने इलाके के चारों ओर घेराबंदी कर दी थी।

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) की मजीद ब्रिगेड ने हमले की जिम्मेदारी ली है। बता दें कि प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान द्वारा नवंबर 2022 में सरकार के साथ अपना संघर्ष विराम समाप्त करने के बाद पाकिस्तान में पिछले वर्ष, विशेष रूप से खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों में वृद्धि देखी गई है।

नवंबर में ग्वादर में सुरक्षा बलों के दो वाहनों पर आतंकवादियों के हमले में पाकिस्तानी सेना के 14 जवानों की मौत हो गई थी। तटीय जिले में पसनी से ओरमारा की ओर जाते समय सैन्य वाहनों पर हमला हुआ।

पिछले महीने सेंटर फॉर रिसर्च एंड सिक्योरिटी स्टडीज द्वारा जारी एक सुरक्षा रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में फरवरी में 97 आतंकवादी हमले हुए, जिसके परिणामस्वरूप 87 मौतें हुईं और 118 घायल हुए।

गौरतलब है कि जनवरी में, सुरक्षा बलों ने बलूचिस्तान के माच और कोलपुर इलाकों में आतंकवादी हमलों को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया था जिसमें 10 से अधिक बीएलए हमलावर मारे गए थे।

सेना की मीडिया शाखा, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने बताया था कि आत्मघाती हमलावरों सहित कई आतंकवादियों ने बलूचिस्तान में माच और कोलपुर परिसरों पर हमले किए।

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

March 21, 2024 March 21, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article अब ‘हम 2 हमारे दो’ से भी बच रहे लोग, 2050 तक भारत में घटने लगेगी आबादी; कितना बड़ा संकट… अब ‘हम 2 हमारे दो’ से भी बच रहे लोग, 2050 तक भारत में घटने लगेगी आबादी; कितना बड़ा संकट…
Next Article 73 साल से तो यही हो रहा था… SC में बोली केंद्र सरकार, आखिर किस बात पर हो रही तकरार?… 73 साल से तो यही हो रहा था… SC में बोली केंद्र सरकार, आखिर किस बात पर हो रही तकरार?…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू  सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….
योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……
रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….
बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न…..
एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?