By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भाजपा नेता की कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिसकी वजह से उस पर सवार स्थानीय कांग्रेस नेता की मौत
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > भाजपा नेता की कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिसकी वजह से उस पर सवार स्थानीय कांग्रेस नेता की मौत
छत्तीसगढ़राज्य

भाजपा नेता की कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिसकी वजह से उस पर सवार स्थानीय कांग्रेस नेता की मौत

News Desk
Last updated: 2025/04/19 at 7:16 PM
News Desk
Share
4 Min Read
भाजपा नेता की कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिसकी वजह से उस पर सवार स्थानीय कांग्रेस नेता की मौत
SHARE

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले में स्थानीय भाजपा नेता की कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिसकी वजह से उस पर सवार स्थानीय कांग्रेस नेता की मौत हो गई, जबकि उनकी एक रिश्तेदार घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार शाम डोगरी गुडा गांव के पास हुई, जिसमें कांग्रेस नेता हेमंत भोयर की मौत हो गई, जबकि उनकी भाभी घायल हो गईं। भाजपा के जिस नेता की कार से यह हादसा हुआ, उसने सरपंच पद का चुनाव लड़ा था, लेकिन वह कांग्रेस नेता की भाभी से हार गया था। मृतक के परिवार का आरोप है कि पंचायत चुनाव में मिली हार के बाद रंजिश के चलते भाजपा नेता ने भोयर की हत्या कर दी। हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता पुरेंद्र कौशिक को हिरासत में ले लिया है।

हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि हेमंत भोयर और उनकी भाभी चंपी देवी बाइक से स्थानीय बाजार जा रहे थे, तभी भाजपा कार्यकर्ता पुरेंद्र कौशिक ने अपनी कार से उनके वाहन में टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 साल के भोयर युवा कांग्रेस के नेता थे और वह मुलमुला गांव पंचायत के पंच थे। वहीं उसके साथ बाइक पर बैठीं उनकी भाभी चंपी देवी सरपंच थीं। भाजपा के जिस नेता ने अपनी कार से बाइक को टक्कर मारी उस पुरेंद्र कौशिक ने मुलमुला गांव के सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ा था, लेकिन वह चंपी से चुनाव हार गया था।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान भोयर की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता को हिरासत में ले लिया, लेकिन कोई मामला दर्ज नहीं किया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल जांच चल रही है। इस हादसे को लेकर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मृतक हेमंत भोयर का शव सड़क पर रखकर चक्काजाम किया। वे आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग कर रहे थे। मृतक के भाई ने आरोप लगाते हुए कहा, 'पुरेंद्र कौशिक उससे बदला लेना चाहता था और पंचायत चुनाव में हार के बाद उसने भोयर को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। जिसके बाद शुक्रवार को मौका मिलते ही कौशिक ने उसकी हत्या कर दी।'

घटना के विरोध में भोयर के परिवार और कांग्रेस कार्यकर्तायों ने शुक्रवार रात पुलिस थाने में इकट्ठा होकर कौशिक की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल और राष्ट्रीय राजमार्ग के सामने धरना भी दिया और आरोप लगाया कि भोयर की हत्या पूर्व नियोजित थी। पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने आरोप लगाया कि कौशिक ने भोयर की हत्या की और गांव के सरपंच को घायल कर दिया। स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के तीव्र विरोध के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

You Might Also Like

धमतरी की बेटियों के लिए उच्च शिक्षा का सुनहरा अवसर, अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति से मिलेगा आर्थिक संबल….

डिजिटल क्रांति से सुदृढ़ होता राजस्व प्रशासन- सुशासन और पारदर्शिता की नई सुबह…..

बरसते पानी में नहीं रुके शिवभक्तों के कदम, जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में बोल बम के जयघोष के साथ पाटन से टोलाघाट तक निकली भव्य कांवर यात्रा…

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर डीकेएस अस्पताल रायपुर में हुआ सफल उपचार….

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से बदल रही तस्वीर : शुभम राठौर का परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भरता का उदाहरण….

News Desk April 19, 2025 April 19, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article खड़े वाहन से टकराए बाइक सवार तीन युवक, दो लोगों की हुई मौत और एक घायल खड़े वाहन से टकराए बाइक सवार तीन युवक, दो लोगों की हुई मौत और एक घायल
Next Article सुशासन तिहारः जनता से सरोकार, बहने लगी खुशियों की बयार सुशासन तिहारः जनता से सरोकार, बहने लगी खुशियों की बयार
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

धमतरी की बेटियों के लिए उच्च शिक्षा का सुनहरा अवसर, अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति से मिलेगा आर्थिक संबल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
डिजिटल क्रांति से सुदृढ़ होता राजस्व प्रशासन- सुशासन और पारदर्शिता की नई सुबह…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बरसते पानी में नहीं रुके शिवभक्तों के कदम, जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में बोल बम के जयघोष के साथ पाटन से टोलाघाट तक निकली भव्य कांवर यात्रा…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर डीकेएस अस्पताल रायपुर में हुआ सफल उपचार….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?