By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: दलित युवकों को निर्वस्त्र कर करंट लगाया, फिर जमकर पीटा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > दलित युवकों को निर्वस्त्र कर करंट लगाया, फिर जमकर पीटा
छत्तीसगढ़राज्य

दलित युवकों को निर्वस्त्र कर करंट लगाया, फिर जमकर पीटा

News Desk
Last updated: 2025/04/19 at 10:35 PM
News Desk
Share
3 Min Read
दलित युवकों को निर्वस्त्र कर करंट लगाया, फिर जमकर पीटा
SHARE

कोरबा

राजस्थान के भीलवाड़ा से छत्तीसगढ़ के कोरबा लाए गए दो दलित मजदूर युवकों के साथ अमानवीय अत्याचार और मारपीट का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पीड़ित अभिषेक भांबी और विनोद कुमार भांबी का आरोप है कि छोटू और मुकेश शर्मा द्वारा उन्हें आइसक्रीम फैक्ट्री में काम के लिए लाया गया था, लेकिन वेतन की मांग करने पर उन्हें न केवल बेरहमी से पीटा गया, बल्कि करंट लगाकर प्रताड़ित भी किया गया। मामला संज्ञान में आने के बाद कोरबा पुलिस ने पांच संदेहियों को हिरासत में लिया है और उनके आइसक्रीम गोदाम को सील कर दिया गया है।

बता दें कि आरोपियों ने पीड़ितों पर चोरी का झूठा आरोप लगाकर उन्हें करंट प्रवाहित तारों से छुआया और प्लायर (पेंचिस) से नाखून दबाए। इस दौरान दोनों युवक हाथ जोड़कर अपनी जान की भीख मांगते नजर आ रहे हैं, लेकिन आरोपियों की क्रूरता रुकने का नाम नहीं लेती। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, घटना का वीडियो 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती का है, जिसे आरोपियों ने खुद बनाया है। पीड़ितों का आरोप है कि यह प्रताड़ना चोरी के झूठे आरोप के बहाने दी गई, जबकि उन्होंने सिर्फ अपने वेतन की मांग की थी। घटना के बाद दोनों युवक जैसे-तैसे गांव लौटे और परिजनों को आपबीती सुनाई। अभिषेक की हालत इतनी खराब थी कि वह चल-फिर भी नहीं पा रहा था। गुलाबपुरा थाना प्रभारी हनुमान चौधरी ने बताया कि यह मामला दूसरे राज्य का होने के कारण 0 एफआईआर दर्ज करने के बाद रिपोर्ट को कोरबा पुलिस को भेज दिया गया है।

पुलिस ने 5 आरोपियों को हिरासत में लिया, आइसक्रीम गोदाम किया गया सील

कोरबा सीएसपी भूषण ने मामले की पुष्टी करते हुए बताया कि गुलाबपुरा थाना पुलिस द्वारा भेजे गए मेमो के आधार पर कोरबा पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ितों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है और उनके बयान दर्ज किए जा चुके हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच को प्राथमिकता दी जा रही है। अब तक 5 आरोपियों को हमने हिरासत में लिया है, जबकि आरोपियों की खपराभट्ठा स्थित आइसक्रीम गोदाम को नगर निगम की टीम ने सील कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो में दिख रहे अन्य लोगों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

You Might Also Like

कर्म ही सच्ची पूजा का संदेश देता है श्रीमद्भागवत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज…..

केमिकल और औद्योगिक आपदा के लिए सचेत रहने की जरूरत, राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाईज की जायेगी….

खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने टूर्नामेंट आवश्यक : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

आंगनबाड़ी केवल पोषण नहीं, बल्कि संस्कार निर्माण की पाठशाला बने : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….

News Desk April 19, 2025 April 19, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article प्राइवेट स्कूलों में पुस्तकों के मूल्य निर्धारण के लिए मुख्यमंत्री को पूर्व विधायक उपाध्याय ने लिखा पत्र प्राइवेट स्कूलों में पुस्तकों के मूल्य निर्धारण के लिए मुख्यमंत्री को पूर्व विधायक उपाध्याय ने लिखा पत्र
Next Article पत्नी की दूसरी शादी होने तक देना होगा गुजारा भत्ता :  हाईकोर्ट का फैसला पत्नी की दूसरी शादी होने तक देना होगा गुजारा भत्ता : हाईकोर्ट का फैसला
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

कर्म ही सच्ची पूजा का संदेश देता है श्रीमद्भागवत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….
कर्म ही सच्ची पूजा का संदेश देता है श्रीमद्भागवत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज…..
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
केमिकल और औद्योगिक आपदा के लिए सचेत रहने की जरूरत, राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाईज की जायेगी….
केमिकल और औद्योगिक आपदा के लिए सचेत रहने की जरूरत, राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाईज की जायेगी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने टूर्नामेंट आवश्यक : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….
खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने टूर्नामेंट आवश्यक : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?