By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: MP News- प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में जारी विकास प्रक्रिया से बदल रहा है प्रदेश का परिदृश्य: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > मध्यप्रदेश जनसंपर्क > MP News- प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में जारी विकास प्रक्रिया से बदल रहा है प्रदेश का परिदृश्य: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….
मध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

MP News- प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में जारी विकास प्रक्रिया से बदल रहा है प्रदेश का परिदृश्य: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….

News Desk
Last updated: 2025/04/21 at 9:15 AM
News Desk
Share
7 Min Read
MP News- प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में जारी विकास प्रक्रिया से बदल रहा है प्रदेश का परिदृश्य: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….
SHARE

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में जारी विकास प्रक्रिया से मध्यप्रदेश का परिदृश्य निरंतर बदल रहा है। स्कूल शिक्षा हो, पर्यटन हो या औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार सभी क्षेत्रों में प्रदेश प्रगति पथ पर अग्रसर है। सभी जिलों में विकास और जनकल्याण गतिविधियों के लिए अनुकूल वातावरण विद्यमान है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव नीमच जिले के रामपुरा में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नीमच-मंदसौर क्षेत्र राजस्थान का द्वार है और रामपुरा का प्राकृतिक सौंदर्य अभिभूत करने वाला है। औषधीय वनस्पति की राजधानी नीमच- मंदसौर को चीता प्रोजेक्ट और औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार से नई पहचान मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की पहल पर मध्यप्रदेश में चीतों का पुनर्वास आरंभ हुआ।

गांधी सागर क्षेत्र में चीतों के आने से मंदसौर-नीमच क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों का विस्तार होगा और रोजगार के नए अवसर निर्मित होंगे, गांवों में होमस्टे जैसी सुविधाएं विकसित होंगी। स्थानीय व्यंजनों की पहचान वैश्विक स्तर पर बनेगी। इन सब गतिविधियों की ओर विश्व, आशा और जिज्ञासा से देख रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीमच और मानसा में छोटे ट्रैक्टरों को स्वच्छता रथ के रूप में विकसित करने की पहल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि औषधीय वनस्पतियों की खेती के लिए मंदसौर, नीमच राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध है, इसके लिए यहां के किसान अभिनंदनीय हैं।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों से 2600 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा जा रहा है।

यह किसानों की बेहतरी के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता की अभिव्यक्ति है। प्रदेश निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है, इसी का परिणाम है कि वर्तमान में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 1,53,280 रुपए है। यह प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में “सबका साथ-सबका विकास” की भावना से चलने का परिणाम है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गांधी सागर डैम का निर्माण 1960 में हुआ। जिसके कारण कई गांव डूबे, लेकिन डैम के आसपास के गांव को न तो पानी लेने की सुविधा दी गई और न ही सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई गई। राज्य सरकार ने गांधी सागर डैम के जल से सब ओर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। जनता की बेहतरी के हर संभव प्रयास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार और रोजगार के अवसर निर्मित करने के लिए संभाग स्तर पर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। सरकार के प्रयासों से 12 प्रतिशत की तेज गति से औद्योगिक विकास दर चल रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामपुरा में सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र के नवीन भवन निर्माण एवं रामपुरा नगर की सभी आंतरिक सड़कों के निर्माण की घोषणा भी की।

औषधीय वनस्पति की राजधानी नीमच- मंदसौर को चीता प्रोजेक्ट और औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार से मिलेगी नई पहचान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उन्होंने कहा कि रामपुरा में रेस्ट हाउस भी बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा विकास के बदलते दौर में अब प्रदेश में जंगल भी आबाद हो रहे हैं। जियो और जीने दो की भावना विकसित हो रही है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश मे चीता प्रोजेक्ट सफल हो रहे हैं।

दुनिया में सबसे अधिक टाइगर देश में है और देश में भी सबसे ज्यादा मध्यप्रदेश में है। गांधी सागर अभयारण्य में आज दो चीते आजाद किये जा रहे हैं। अगले महीने चार चीते और लाकर छोड़ें जाएंगे। चीतों की बढ़ती संख्या के साथ ही क्षेत्र के पर्यटन में भी अभूतपूर्व वृद्धि होगी। क्षेत्र के युवाओं और लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

स्वराज शूटिंग की वस्त्र निर्माण इकाई का लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेसर्स स्वराज शूटिंग द्वारा नीमच में 150 करोड़ की लागत से स्थापित वस्त्र निर्माण इकाई का लोकार्पण किया। प्रथम चरण में इस वस्त्र निर्माण इकाई में 750 महिलाओं को रोजगार मिल रहा है।

3 साल में 32 लाख किसानों को सोलर पंप देंगे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार द्वारा आगामी 3 साल में प्रदेश के 32 लाख किसानों को सिंचाई सुविधा के लिए सोलर पंप दिए जाएंगे। किसानों को 5 रूपये में बिजली कनेक्शन भी देंगें। आयुष्मान योजना के तहत कार्डधारी परिवारों को पीएमश्री एअर एंबुलेंस की सुविधा भी प्रदान की जा रही है।

प्रदेश में हो रहे हैं रोजगार परक उद्योग स्थापित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में रोजगार परक उद्योग स्थापित हो रहे हैं। इसमें वस्त्र निर्माण, धागा निर्माण उद्योगों में प्रति श्रमिक 5 हजार रूपये प्रतिमाह सरकार संबंधित उद्योगों को देगी। इससे महिलाओं के लिए रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रामपुरा का प्राकृतिक सौंदर्य देखकर हर किसी की की आखें चौंधिया जाती है। मुख्यमंत्री ने स्वच्छता के लिए ग्राम पंचायतों को स्वच्छता रथ प्रदान करने की सराहना भी की।

साथ ही ग्राम पंचायतों के सरपंचों को स्वच्छता रथ की चाबियां प्रदान की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न हितग्राही मूलक स्वरोजगार योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। मुख्यमंत्री के रामपुरा आगमन पर लोकनृत्य कलाकारों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम स्थल पर लगी विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सत्यनारायण जटिया ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर सांसद श्री सुधीर गुप्ता, विधायक श्री अनिरुद्ध मारू, श्री दिलीप सिंह परिहार, श्री हरदीप सिंह डंग, पूर्व विधायक मंदसौर श्री यशपालसिंह सिसोदिया, घुमक्कड़ अर्ध घुमक्कड़ विकास अभिकरण के अध्यक्ष श्री बाबूलाल बंजारा सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

You Might Also Like

TEXMAS मुख्यालय पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, कपड़ा व्यापारियों से व्यापार और निवेश को लेकर की अहम चर्चा…

सीएम डॉ. मोहन यादव की शेख अहमद बिन सईद अल मकतूम से मुलाकात, एमिरेट्स एयरलाइंस संग एविएशन सहयोग पर हुई चर्चा….

JITO प्रतिनिधियों से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव, निवेश व तकनीकी सहयोग को लेकर साझा किया मध्यप्रदेश का विजन….

MP NEWS: मध्यप्रदेश बना देश का सर्वाधिक प्रगतिशील राज्य, CM डॉ. मोहन यादव ने निवेशकों से किया भरोसेमंद निवेश का आह्वान….

MP NEWS- सरकार प्रवासी उद्यमियों को निवेश के लिये अनुकूल माहौल देगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

News Desk April 21, 2025 April 21, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 785 करोड़ लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमि-पूजन…. MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 785 करोड़ लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमि-पूजन….
Next Article MP News: सीएम यादव ने कूनो के बाद मालवा क्षेत्र के मंदसौर में गाँधी सागर अभयारण्य की भूमि पर प्रभास और पावक चीतों को बाड़े में छोड़ा… MP News: सीएम यादव ने कूनो के बाद मालवा क्षेत्र के मंदसौर में गाँधी सागर अभयारण्य की भूमि पर प्रभास और पावक चीतों को बाड़े में छोड़ा…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

बेटियों की शिक्षा से पीढ़ियाँ होती हैं शिक्षित : मुख्यमंत्री साय
बेटियों की शिक्षा से पीढ़ियाँ होती हैं शिक्षित : मुख्यमंत्री साय
छत्तीसगढ़ राज्य
सीएम के दौरे से पहले जिले में गोलीकांड: कोरबा में सीएएफ जवान ने दो लोगों को मारी गोली, जानें वजह
सीएम के दौरे से पहले जिले में गोलीकांड: कोरबा में सीएएफ जवान ने दो लोगों को मारी गोली, जानें वजह
छत्तीसगढ़ राज्य
लोक रंग पर्व 2025 : राजधानी रायपुर में 9 से 13 सितम्बर तक होगा आयोजन…..
लोक रंग पर्व 2025 : राजधानी रायपुर में 9 से 13 सितम्बर तक होगा आयोजन…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
अब रेलवे स्टेशनों पर भी मिलेगा ब्रांडेड शॉपिंग का मज़ा, खुलेंगे Adidas-Nike से लेकर शिल्पकला तक सब मिलेगा
अब रेलवे स्टेशनों पर भी मिलेगा ब्रांडेड शॉपिंग का मज़ा, खुलेंगे Adidas-Nike से लेकर शिल्पकला तक सब मिलेगा
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
September 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?