By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रूस-अमेरिका कट्टर दुश्मन, फिर भी व्हाइट हाउस ने निभाई दोस्ती; कैसे मात खा गए पुतिन?…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > रूस-अमेरिका कट्टर दुश्मन, फिर भी व्हाइट हाउस ने निभाई दोस्ती; कैसे मात खा गए पुतिन?…
विदेश

रूस-अमेरिका कट्टर दुश्मन, फिर भी व्हाइट हाउस ने निभाई दोस्ती; कैसे मात खा गए पुतिन?…

Last updated: 2024/03/23 at 11:35 AM
Share
3 Min Read
रूस-अमेरिका कट्टर दुश्मन, फिर भी व्हाइट हाउस ने निभाई दोस्ती; कैसे मात खा गए पुतिन?…
SHARE

रूस की राजधानी मॉस्को के एक कन्सर्ट हॉल में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने अंधाधुंध गोलीबारी और बमबारी की है, जिसमें 60 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है, जबकि 145 लोग घायल हैं।

रूस के कट्टर दुश्मन अमेरिका ने कहा है कि उसने इस बारे में पहले ही रूस को आगाह कर दिया था कि आतंकी संगठन रूस में बड़ी सभाओं को निशाना बना सकते हैं।

मास्को के क्रोकस सिटी हॉल में हुई गोलाबारी की घटना के बाद व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने मार्च की शुरुआत में ही रूसी अधिकारियों को मॉस्को में “बड़ी सभाओं” को लक्षित करने वाले आतंकवादी हमले के बारे में चेतावनी दी थी।

राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की प्रवक्ता एड्रिएन वॉटसन ने कहा, “इस महीने की शुरुआत में, अमेरिकी सरकार को मॉस्को में एक योजनाबद्ध आतंकवादी हमले के बारे में जानकारी मिली थी – जिसमें बड़े समारोहों को निशाना बनाने की आशंका थी। इनमें म्यूजिक कन्सर्ट भी शामिल थे।”

वॉटसन ने कहा, “वाशिंगटन ने रूसी अधिकारियों के साथ यह जानकारी साझा की थी।” बता दें कि रूस और अमेरिका के रिश्ते सामान्य नहीं रहे हैं। 2022 में यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद से दोनों देशों के रिश्ते बेहद खराब हो चुके हैं। बावजूद, व्हाइट हाउस ने खुफिया जानकारी रूस से साझा की थी ताकि बड़े पैमाने पर मौतों को टाला जा सके।

इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि रूस ने अमेरिका से प्राप्त इस जानकारी पर क्या ऐक्शन लिया लेकिन अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट सच साबित हुई है।

इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने शुक्रवार की शाम मास्के को बाहरी क्षेत्र में स्थित एक सभास्थल पर आयोजित संगीत समारोह में घुसकर ना सिर्फ अंधाधुंध फायरिंग की बल्कि वहां बम धमाके भी किए। इस घटना में अब तक 60 लोगों की मौत हो चुकी है।

AFP के मुताबिक, क्रॉस सिटी हॉल में कन्सर्ट शुरू होने से पहले ही आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी थी। इस दौरान कई लोगों ने कुर्सियों के नीचे छिपकर जान बचाई तो कुछ भागकर बचने में कामयाब रहे।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रूसी सुरक्षा एजेंसी ने 2 से पांच आतंकियों के इस घटना में शामिल होने का दावा किया है। इस बीच दो हमलावरों के स्केच जारी किए गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर विदेशी भाषा में बातचीत कर रहे थे और सैन्य वर्दी पहने हुए थे।

उनके मुताबिक, आतंकियों के सामने जो कोई भी आया, उसे उन लोगों ने भून दिया। जिस  समय हमला हुआ, उस समय सोवियत काल के प्रसिद्ध म्यूजिक बैंड ‘पिकनिक’ का प्रोग्राम शुरू होने वाला था। हॉल में करीब 6000 लोग मौजूद थे।

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

March 23, 2024 March 23, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article ED-CBI की जांच का सामना कर रही 41 कंपनियों ने BJP को दिए 2471 करोड़, याचिकाकर्ता का दावा… ED-CBI की जांच का सामना कर रही 41 कंपनियों ने BJP को दिए 2471 करोड़, याचिकाकर्ता का दावा…
Next Article कांग्रेस की अब तक चार लिस्ट, देखें- लोकसभा चुनाव में किसे कहां से उतारा… कांग्रेस की अब तक चार लिस्ट, देखें- लोकसभा चुनाव में किसे कहां से उतारा…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू  सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….
योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……
रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….
बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न…..
एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?