By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़ में सूरज के तेवर से जल रहा प्रदेश, कई जिलों में लू का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा अगले तीन दिनों का मौसम
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ में सूरज के तेवर से जल रहा प्रदेश, कई जिलों में लू का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा अगले तीन दिनों का मौसम
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़ में सूरज के तेवर से जल रहा प्रदेश, कई जिलों में लू का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा अगले तीन दिनों का मौसम

News Desk
Last updated: 2025/04/26 at 3:26 PM
News Desk
Share
3 Min Read
छत्तीसगढ़ में सूरज के तेवर से जल रहा प्रदेश, कई जिलों में लू का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा अगले तीन दिनों का मौसम
SHARE

रायपुर
 छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। दोपहर के समय ज्यादातर शहरों की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। वहीं, दूसरी तरफ मौसम विभाग ने 11 से ज्यादा जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। राज्य सरकार ने धूप से लोगों को बचने की सलाह दी है। भीषण गर्मी को देखते हुए प्रदेश में 25 अप्रैल से सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर सहित कई जिलों में तेज गर्मी पड़ेगी और लू चलने की संभावना है। इससे पहले शुक्रवार को दुर्ग और बिलासपुर सबसे गर्म रहे। दुर्ग में पारा 44 डिग्री और बिलासपुर में 43 डिग्री के पार पहुंच गया है।

इन जिलों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, दुर्ग, बिलासपुर, बलौदाबाजार, बेमेतरा, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, कबीरधाम, मुंगेली, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़ जिले में लू चल सकती है। वहीं, विभाग ने कहा कि आने वाले दो से तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

रायपुर में पारा 44 डिग्री के करीब

राजधानी रायपुर में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। रायपुर में दिन का तापमान 43.2 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। दिन में तेज धूप हो रही है। जिस कारण से लोगों को बाहर निकलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कई अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी गर्मी के कारण बढ़ गई है। राजधानी रायपुर में दोपहर को भीड़ वाली सड़कों पर भी ट्रैफिक कम होता जा रहा है। वहीं, रात में भी गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर रही है। रात का तापमान 29 डिग्री के पास पास रिकॉर्ड किया गया।

बिलासपुर में भी भीषण गर्मी

बिलासपुर में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। यहां दिन का तापमान 43.7 डिग्री रहा जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक था, वहीं रात का तापमान 25.4 डिग्री रहा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री रहा।

You Might Also Like

नागपुर मंडल के विभिन्न आरक्षण केंद्रों पर RPF की छापेमारी, अवैध तत्काल टिकिट बेचने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

CG News: अधिवक्ता विवेक सारस्वत की पुस्तक ‘जीएसटी लॉ मैनुअल 2025’ का मुख्यमंत्री साय ने किया लोकार्पण….

अहमदाबाद विमान हादसा : रायपुर से अहमदाबाद की फ्लाइट रद्द

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में ई-गवर्नेंस की ओर बड़ा कदम: अब कर्मचारियों की ‘कुंडली’ मोबाइल एप पर

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुजरात में हुई विमान दुर्घटना पर जताया गहरा शोक

News Desk April 26, 2025 April 26, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ रह रहे पाकिस्तानी हिन्दुओं ने गृहमंत्री विजय शर्मा से लगाई गुहार…. वापस न भेजें छत्तीसगढ़ रह रहे पाकिस्तानी हिन्दुओं ने गृहमंत्री विजय शर्मा से लगाई गुहार…. वापस न भेजें
Next Article CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वरा प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ किया, संचालक को दी शुभकामनाएं… CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वरा प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ किया, संचालक को दी शुभकामनाएं…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

नागपुर मंडल के विभिन्न आरक्षण केंद्रों पर RPF की छापेमारी, अवैध तत्काल टिकिट बेचने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
नागपुर मंडल के विभिन्न आरक्षण केंद्रों पर RPF की छापेमारी, अवैध तत्काल टिकिट बेचने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ राज्य
CG News: अधिवक्ता विवेक सारस्वत की पुस्तक ‘जीएसटी लॉ मैनुअल 2025’ का मुख्यमंत्री साय ने किया लोकार्पण….
CG News: अधिवक्ता विवेक सारस्वत की पुस्तक ‘जीएसटी लॉ मैनुअल 2025’ का मुख्यमंत्री साय ने किया लोकार्पण….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
अहमदाबाद विमान हादसा : रायपुर से अहमदाबाद की फ्लाइट रद्द
अहमदाबाद विमान हादसा : रायपुर से अहमदाबाद की फ्लाइट रद्द
छत्तीसगढ़ राज्य
मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में ई-गवर्नेंस की ओर बड़ा कदम: अब कर्मचारियों की ‘कुंडली’ मोबाइल एप पर
मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में ई-गवर्नेंस की ओर बड़ा कदम: अब कर्मचारियों की ‘कुंडली’ मोबाइल एप पर
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?