By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG Crime News- इलाज में लापरवाही से गई दो ज़िंदगियां: सात माह की गर्भवती महिला की मौत, परिजनों का हंगामा, अस्पताल प्रशासन पर उठे सवाल…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > CG Crime News- इलाज में लापरवाही से गई दो ज़िंदगियां: सात माह की गर्भवती महिला की मौत, परिजनों का हंगामा, अस्पताल प्रशासन पर उठे सवाल…
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

CG Crime News- इलाज में लापरवाही से गई दो ज़िंदगियां: सात माह की गर्भवती महिला की मौत, परिजनों का हंगामा, अस्पताल प्रशासन पर उठे सवाल…

News Desk
Last updated: 2025/04/28 at 4:23 PM
News Desk
Share
2 Min Read
CG Crime News- इलाज में लापरवाही से गई दो ज़िंदगियां: सात माह की गर्भवती महिला की मौत, परिजनों का हंगामा, अस्पताल प्रशासन पर उठे सवाल…
SHARE

गरियाबंद: छुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही का गंभीर आरोप लगा है. ग्राम खैरझिटी की एक सात माह की गर्भवती महिला की इलाज में देरी और एंबुलेंस सेवा की लापरवाही के चलते मौत हो गई. इस घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. वहीं मृतिका के गुस्साए परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

परिजनों के अनुसार, विकासखंड छुरा के ग्राम खैरझिटी निवासी ममता गोंड (उम्र 27 वर्ष) को शुक्रवार सुबह पेट में तेज दर्द हुआ. सुबह 9 बजे के करीब परिजनों ने तत्काल महतारी एक्सप्रेस 102 सेवा पर कई बार कॉल किया, लेकिन घंटी बजने के बावजूद कॉल रिसीव नहीं हुआ. करीब दो घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची, तब जाकर ममता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा लाया गया.

अस्पताल पहुंचने के बाद भी ममता को तत्काल इलाज नहीं मिल सका. परिजनों ने आरोप लगाया कि ममता अस्पताल पहुंचने के बाद भी जीवित थी और परिजनों से बातचीत कर रही थी, लेकिन आधे घंटे तक कोई डॉक्टर इलाज के लिए नहीं पहुंचा, जिससे उसकी हालत और गंभीर हो गई.

इस संबंध में डॉक्टर डी.एस. निषाद ने बताया कि वे उस समय ओपीडी में मरीजों का इलाज कर रहे थे. जैसे ही इमरजेंसी मरीज की सूचना मिली, वे तत्काल मौके पर पहुंचे. लेकिन जांच के दौरान महिला मृत पाई गई.

परिजनों ने एंबुलेंस सेवा और चिकित्सकों की लापरवाही को ममता की मौत का कारण बताते हुए उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. इस घटना के बाद स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को लेकर क्षेत्र में कई सवाल उठ रहे हैं.

You Might Also Like

मेहनत की चमक और सरकारी संबल : श्रमिक की बेटी डिंपल कश्यप संवार रही अपना भविष्य….

बस्तर के युवाओं के लिए नवाचार की अपार संभावना, नवाचार से करें क्षेत्र का विकास : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…..

इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

इनोवेशन महाकुंभ 1.0 में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने युवाओं के साथ किया सहभोज, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा….

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 9.96 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन, विकसित कृषि संकल्प अभियान के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना….

News Desk April 28, 2025 April 28, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article CG News- संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत , शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस… CG News- संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत , शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस…
Next Article भारत-पाकिस्तान के युद्ध में भारत की हार सुनिश्चित है: कांग्रेस नेता यूडी मिंज भारत-पाकिस्तान के युद्ध में भारत की हार सुनिश्चित है: कांग्रेस नेता यूडी मिंज
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मेहनत की चमक और सरकारी संबल : श्रमिक की बेटी डिंपल कश्यप संवार रही अपना भविष्य….
मेहनत की चमक और सरकारी संबल : श्रमिक की बेटी डिंपल कश्यप संवार रही अपना भविष्य….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बस्तर के युवाओं के लिए नवाचार की अपार संभावना, नवाचार से करें क्षेत्र का विकास : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…..
बस्तर के युवाओं के लिए नवाचार की अपार संभावना, नवाचार से करें क्षेत्र का विकास : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
इनोवेशन महाकुंभ 1.0 में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने युवाओं के साथ किया सहभोज, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा….
इनोवेशन महाकुंभ 1.0 में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने युवाओं के साथ किया सहभोज, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?