By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG- प्रेमी प्रेमिका और वो…शादी टूटने से दुखी होकर युवती ने कुंए में कूद कर की आत्महत्या…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > CG- प्रेमी प्रेमिका और वो…शादी टूटने से दुखी होकर युवती ने कुंए में कूद कर की आत्महत्या…
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

CG- प्रेमी प्रेमिका और वो…शादी टूटने से दुखी होकर युवती ने कुंए में कूद कर की आत्महत्या…

News Desk
Last updated: 2025/04/28 at 7:07 PM
News Desk
Share
4 Min Read
CG- प्रेमी प्रेमिका और वो…शादी टूटने से दुखी होकर युवती ने कुंए में कूद कर की आत्महत्या…
SHARE

बलरामपुर: प्रेमी के द्वारा अपने प्रेमिका की शादी लगने पर क्षुब्ध होकर अपने साथ खींची गई फोटो प्रेमिका के मंगेतर को भेज दी। फोटो देखकर मंगेतर ने शादी तोड़ दी। शादी टूटने से दुखी होकर युवती ने कुंए में कूद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच के बाद मामले में युवती के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। मामला वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र का है।

वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र के ग्राम पनसरा में 3 अप्रैल 2025 की सुबह गांव के राजेश्वर पटेल के खेत में बने कुंए में एक युवती का शव देखा गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुंए से निकाल शिनाख्त करवाया। शव की शिनाख्त गांव के ही आनंद कन्नौजिया की 22 वर्षीया बेटी संगीता कन्नौजिया के रूप में हुई। पोस्टमार्टम में पानी में डूब कर मौत होने का उल्लेख मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान जानकारी लगी थी संगीता का कॉलेज की पढ़ाई के दौरान बसंतपुर के आशीष कुशवाहा के साथ प्रेम संबंध था। दोनों एक ही कॉलेज में एक साथ पढ़ाई कर रहे थे इस दौरान दोनों के बीच अफेयर हो गया। पढ़ाई खत्म होने के बाद घर वालों ने संगीता की शादी चलगली गांव के रहने वाले राजेश कुमार रजक से तय कर दी।

दोनों के घर वाले शादी की तैयारियों में जुटे थे,जल्दी ही दोनों की शादी होने वाली थी।। संगीता भी अपने पुराने रिश्ते को भूल घरवालों की मर्जी से शादी करने वाली थी। जांच में बयानों के दौरान यह जानकारी मिली कि संगीता के पूर्व प्रेमी आशीष कुशवाहा को संगीता के कहीं और शादी होने के बाद से आपत्ति थी और वह अपना साथ छोड़कर कहीं और संगीता की शादी नहीं होने देना चाहता था।

इसलिए उसने एक साथ रहने के दौरान अपने और संगीता की साथ ली गई फोटो व्हाट्सएप के माध्यम से संगीता के प्रेमी राजेश कुमार रजक को भेज दी। जब संगीता के मंगेतर ने यह फोटो देखी तो उसने संगीता से रिश्ते से इनकार कर दिया और शादी टूट गई। शादी टूटने से समाज में बदनामी होने से संगीता डिप्रेशन में थी।

वही संगीता के पिता आनंद और उसके नाना को शादी टूटने का कारण पता चलने पर उन्होंने संगीता को डांटा। डांट से नाराज होकर संगीता गुस्से में घर से बाहर चली गई। संगीता को मनाने पीछे– पीछे उसकी नानी भी गई पर संगीता ने कुंए में कूद कर अपनी जान दे दी। पुलिस की जांच में संगीता के परिजनों और मंगेतर का बयान दर्ज किया गया। संगीता के परिजनों ने कहा कि आशीष के द्वारा उसके मंगेतर को फोटो भेज कर शादी तुड़वाए जाने से आहत होकर ही संगीता ने अपनी जान दी है।

संगीता के मंगेतर ने भी अपने बयान में बताया कि उक्त फोटो को देखकर उसने शादी तोड़ी है। शादी टूटने की वजह से ही संगीता ने दुखी होकर आत्महत्या की थी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी आशीष कुशवाहा के खिलाफ धारा 108 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा है।

You Might Also Like

प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉस्पिटल में हफ्तेभर में हुई दूसरी चोरी

कार्यालय के दरवाजे पर PUSH-PULL लिखा देख भड़की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, अफसरों को लगाई फटकार

नियमितीकरण की मांग को लेकर फिर सड़क पर उतरे चतुर्थ वर्ग कर्मचारी, कोंडागांव से 300 किमी की पदयात्रा कर पहुंचेंगे राजधानी

तालाब में डूबने से 2 बच्चों की मौत

CG News- Axiom-4 मिशन की सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय गगनयात्री शुभांशु शुक्ला को दी बधाई…

News Desk April 28, 2025 April 28, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article कवर्धा : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : 101 जोड़े बुधवार 30 अप्रैल को लेंगे सात फेरे कवर्धा : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : 101 जोड़े बुधवार 30 अप्रैल को लेंगे सात फेरे
Next Article CG Crime- “सारनाथ एक्सप्रेस में नशे में धुत फर्जी TTE गिरफ्तार: यात्रियों से वसूली कर बर्थ दिला रहा था, RPF ने रंगे हाथों पकड़ा”… CG Crime- “सारनाथ एक्सप्रेस में नशे में धुत फर्जी TTE गिरफ्तार: यात्रियों से वसूली कर बर्थ दिला रहा था, RPF ने रंगे हाथों पकड़ा”…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

MP News: वर्षाकाल से जुड़ी दिक्कतों का समाधान तत्परता पूर्वक करें: मुख्यमंत्री डॉ. यादव…
MP News: वर्षाकाल से जुड़ी दिक्कतों का समाधान तत्परता पूर्वक करें: मुख्यमंत्री डॉ. यादव…
मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश जनसंपर्क
MP News- प्राकृतिक और रासायनिक फसलों के उपार्जन के लिए मंडियों में होगी पृथक व्‍यवस्‍था : मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
MP News- प्राकृतिक और रासायनिक फसलों के उपार्जन के लिए मंडियों में होगी पृथक व्‍यवस्‍था : मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश जनसंपर्क
MP News: ग्वालियर-चंबल बनेगा उद्योग और रोजगार का नया हब, ग्वालियर से बैंगलोर नई ट्रेन सेवा का वर्चुअल शुभारंभ: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
MP News: ग्वालियर-चंबल बनेगा उद्योग और रोजगार का नया हब, ग्वालियर से बैंगलोर नई ट्रेन सेवा का वर्चुअल शुभारंभ: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश जनसंपर्क
MP NEWS: लोकतंत्र हमारी संस्कृति की आत्मा, लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष का प्रतिफल है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….
MP NEWS: लोकतंत्र हमारी संस्कृति की आत्मा, लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष का प्रतिफल है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….
मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?