By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कवर्धा : छत्तीसगढ़ सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए प्रतिबद्ध-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > कवर्धा : छत्तीसगढ़ सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए प्रतिबद्ध-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
छत्तीसगढ़राज्य

कवर्धा : छत्तीसगढ़ सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए प्रतिबद्ध-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

News Desk
Last updated: 2025/04/28 at 7:38 PM
News Desk
Share
3 Min Read
कवर्धा : छत्तीसगढ़ सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए प्रतिबद्ध-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
SHARE

कवर्धा
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज लोहारा विकासखंड के ग्राम नवागांव में आयोजित महरा (झारिया) समाज के भव्य सामाजिक सम्मेलन में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए महरा समाज के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि महरा समाज की एकता, मेहनत और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराएं समूचे प्रदेश के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि छत्तीसगढ़ सरकार समाज के हर वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
     उप मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार समाज के हर वर्ग को समान अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी ढांचे के विकास के क्षेत्र में कई प्रभावी योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जनजातीय न्याय महाअभियान (पीएम जनमन), युवाओं के लिए स्वरोजगार योजनाएं और महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों का विस्तार से उल्लेख करते हुए बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र व्यक्ति इन योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
      उप मुख्यमंत्री ने महरा समाज के सदस्यों से शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज को जागरूक, सशक्त और आत्मनिर्भर बना सकती है। शिक्षित समाज ही अपने अधिकारों के प्रति सजग होता है और विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकता है।
उन्होंने युवाओं को सरकारी कौशल विकास कार्यक्रमों से जुड़कर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ उठाकर युवा आत्मनिर्भर बन सकते हैं। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने महरा समाज की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने और अगली पीढ़ी तक उसे पहुंचाने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता, सहयोग और सकारात्मक सोच के साथ हम छत्तीसगढ़ को एक मजबूत और समृद्ध राज्य बना सकते हैं। कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, युवा और महिलाएं उपस्थित थीं।

You Might Also Like

आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ को भारत सरकार से मिली 130 करोड़ रूपए की अतिरिक्त राशि….

श्रम मंत्री देवांगन ने श्रमवीरों को दी भगवान विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दी….

रजत जयंती महोत्सव व विश्व पर्यटन दिवस पर टूर दे बलौदा साइक्लोथॉन का आयोजन 28 सितंबर को….

भारत ने एशिया कप 2025 में लगातार 3 मैच जीतकर बनाया इतिहास…

महिला सशक्तिकरण और बाल विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही राज्य सरकारः मंत्री लखनलाल देवांगन…

News Desk April 28, 2025 April 28, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article दंतेवाड़ा : जिला स्तरीय बाल समागम 2025 में बच्चों की प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन, विधायक ने मलखम्ब प्रतिभागियों को किया सम्मानित दंतेवाड़ा : जिला स्तरीय बाल समागम 2025 में बच्चों की प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन, विधायक ने मलखम्ब प्रतिभागियों को किया सम्मानित
Next Article एमसीबी : जिला निर्वाचन कार्यालय ने सहायक अधीक्षक एवं लेखापाल सह-उच्च श्रेणी लिपिक के पदों पर आवेदन आमंत्रित एमसीबी : जिला निर्वाचन कार्यालय ने सहायक अधीक्षक एवं लेखापाल सह-उच्च श्रेणी लिपिक के पदों पर आवेदन आमंत्रित
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ को भारत सरकार से मिली 130 करोड़ रूपए की अतिरिक्त राशि….
आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ को भारत सरकार से मिली 130 करोड़ रूपए की अतिरिक्त राशि….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
श्रम मंत्री देवांगन ने श्रमवीरों को दी भगवान विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दी….
श्रम मंत्री देवांगन ने श्रमवीरों को दी भगवान विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रजत जयंती महोत्सव व विश्व पर्यटन दिवस पर टूर दे बलौदा साइक्लोथॉन का आयोजन 28 सितंबर को….
रजत जयंती महोत्सव व विश्व पर्यटन दिवस पर टूर दे बलौदा साइक्लोथॉन का आयोजन 28 सितंबर को….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
भारत ने एशिया कप 2025 में लगातार 3 मैच जीतकर बनाया इतिहास…
भारत ने एशिया कप 2025 में लगातार 3 मैच जीतकर बनाया इतिहास…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
September 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?