By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ईद-उल-फितर के बाद एक और शहर को मरघट बनाने की तैयारी, इजरायल ने कर ली प्लानिंग…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > ईद-उल-फितर के बाद एक और शहर को मरघट बनाने की तैयारी, इजरायल ने कर ली प्लानिंग…
विदेश

ईद-उल-फितर के बाद एक और शहर को मरघट बनाने की तैयारी, इजरायल ने कर ली प्लानिंग…

Last updated: 2024/03/28 at 10:25 AM
Share
4 Min Read
ईद-उल-फितर के बाद एक और शहर को मरघट बनाने की तैयारी, इजरायल ने कर ली प्लानिंग…
SHARE

इजरायल और हमास के बीच खतरनाक युद्ध का यूएनएससी में पास हुए संघर्षविराम प्रस्ताव का कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है।

अमेरिका का कहना है कि इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम की वार्ता में गतिरोध अवश्य आया है लेकिन, बंधकों की रिहाई को लेकर वार्ता चल रही है।

इस बीच लेबनानी समाचार पत्र ने बुधवार को खुलासा किया कि कतर में नवीनतम दौर की वार्ता की विफलता के बाद इजरायली सेना हमास पर कोई भी रियायत देने के मूड में नहीं है और उसने अपने अगले लक्ष्य के रूप में राफा शहर पर जमीनी अभियान की तैयारी तेज कर दी है।

हिज़्बुल्लाह समर्थक अल-अख़बार ने मिस्र के सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि वे इज़रायल रक्षा बलों के अधिकारियों के संपर्क में थे।

उन्होंने बताया कि इजरायल का नया और बड़ा हमला ईद-उल-फितर के बाद होगा। 12 अप्रैल या अधिक से अधिक मई की शुरुआत में इजरायल राफा शहर पर जमीनी हमला शुरू कर सकता है।

अखबार ने आशंका जताई है कि इजरायली सेना गाजा शहर की तरह राफा को भी मरघट बनाने की तैयारी कर रही है।

फिर कत्लेआम मचाएगी इजरायली सेना!
सूत्रों ने कहा है कि गाजा पट्टी में हमास के आखिरी गढ़ के अंदर जमीनी घुसपैठ चार से आठ सप्ताह तक चल सकती है। बता दें कि राफा शहर में इस वक्त 1.5 मिलियन की आबादी शरण लिए हुए है। ये वे लोग हैं, जो गाजा पट्टी में इजरायली सेना के कहर से खुद को बचाते हुए भाग गए थे।

अब इन लोगों पर जीवन का खतरा मंडरा रहा है। टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट है कि इजरायली सेना का शुरुआती हमला राफा में हमास के ठिकानों को बर्बाद करना होगा।

साथ ही आम नागरिकों का रेस्क्यू करना होगा। इजरायली सेना बीते कुछ दिनों से राफा शहर में आम लोगों से सुरक्षित स्थान चले जाने का आह्वान कर रही है।

गाज़ा में आम लोगों को टारगेट न करे इजरायल
उधर, अमेरिका ने इजरायल से आग्रह किया है कि वे गाजा शहर में आम नागरिकों को टारगेट न करे बल्कि, उनकी रक्षा करे। अमेरिकी रक्षा क्षेत्र के अधिकारियों ने इज़रायल के अपने समकक्षों से कहा कि दक्षिणी शहर रफा में कोई भी सैन्य अभियान आम नागरिकों की सुरक्षा और सहायता वितरण को ध्यान में रखते हुए चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।

पेंटागन ने बताया कि इजरायल के रक्षा मंत्री ने अमेरिकी अधिकारियों की बात पर गौर जरूर किया है लेकिन, यह साफ नहीं है कि इस बैठक का गाजा में इजरायली सेना द्वारा चलाए जा रहे जमीनी अभियान पर कितना असर देखने को मिलेगा।

राफा में इजरायली हमले को लेकर अमेरिका भी चिंतित 
अमेरिकी नेता राफा शहर में जमीनी हमले के खिलाफ लगातार इजरायल को चेता रहे हैं लेकिन, इजरायल पर अमेरिका की चेतावनी का कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है।

अमेरिका और इजरायल के बीच खटपट की खबरों की तब पुष्टि हुई जब यूएनएसी बैठक में बहुमत के साथ गाजा में संघर्षविराम का प्रस्ताव पास हुआ।

इस प्रस्ताव में सिर्फ अमेरिका ने वोटिंग नहीं की लेकिन, इजरायल का आरोप है कि उसका दोस्त होने के नाते अमेरिका को इस प्रस्ताव के खिलाफ वीटो शक्ति का इस्तेमाल करना चाहिए था।

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

March 28, 2024 March 28, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article LAC पर समझौता कर भारत कभी नहीं करेगा चीन से बात; जयशकंर का दो टूक जवाब… LAC पर समझौता कर भारत कभी नहीं करेगा चीन से बात; जयशकंर का दो टूक जवाब…
Next Article पाकिस्तान में लगा झटका तो श्रीलंका पर चीन फिर मेहरबान, अब कोलंबो एयरपोर्ट पर नजर; भारत को घेरने का क्या प्लान… पाकिस्तान में लगा झटका तो श्रीलंका पर चीन फिर मेहरबान, अब कोलंबो एयरपोर्ट पर नजर; भारत को घेरने का क्या प्लान…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी….
अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
साय सरकार की पहल से उच्च शिक्षा का सपना होगा साकार, हजारों विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया शुरू….
साय सरकार की पहल से उच्च शिक्षा का सपना होगा साकार, हजारों विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया शुरू….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
राज्य डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती: डिजिटल गवर्नेंस को सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने पर जोर, देशभर के विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव…..
राज्य डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती: डिजिटल गवर्नेंस को सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने पर जोर, देशभर के विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा सेतु – अब 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर….
सेवा सेतु – अब 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?