By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: देख रहे थे CM से PM का ख्वाब, एक गिरफ्तारी से पलट गया पासा; 4 माह में कैसे रसातल में पहुंच गई दबंग पार्टी?…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > देश > देख रहे थे CM से PM का ख्वाब, एक गिरफ्तारी से पलट गया पासा; 4 माह में कैसे रसातल में पहुंच गई दबंग पार्टी?…
देश

देख रहे थे CM से PM का ख्वाब, एक गिरफ्तारी से पलट गया पासा; 4 माह में कैसे रसातल में पहुंच गई दबंग पार्टी?…

Last updated: 2024/03/29 at 9:42 AM
Share
4 Min Read
देख रहे थे CM से PM का ख्वाब, एक गिरफ्तारी से पलट गया पासा; 4 माह में कैसे रसातल में पहुंच गई दबंग पार्टी?…
SHARE

मौजूदा समय में BRS तीसरे नंबर पर चली गई है, जबकि 30 नवंबर, 2023 को हुए विधानसभा चुनावों में वह 37.35 फीसदी वोट शेयर के साथ दूसरे नंबर पर थी और कांग्रेस 39.40 फीसदी वोट शेयर के साथ पहले स्थान पर आ गई थी।

भाजपा को असेंबली इलेक्शन्स में 13.90 फीसदी वोट ही मिले थे लेकिन जब से KCR की विधायक बेटी के कविता की दिल्ली शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तारी हुई है, तब से पार्टी की लोकप्रियता में तेजी से गिरावट देखी गई है। 

2019 के लोकसभा चुनावों में राज्य की कुल 17 सीटों में से 9 पर BRS (उस समय TRS- तेलंगाना राष्ट्र समिति) ने जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा ने चार, कांग्रेस ने तीन सीटें जीती थीं।

AIMIM चीफ ओवैसी ने अपनी हैदराबाद सीट पर जीत दर्ज कर उसे बरकरार रखा था लेकिन पांच साल बाद यानी 2024 के लोकसभा चुनाव में चुनावी गणित और समीकरण उलट-पुलट हो चुका है।

मौजूदा समय में तेलंगाना में भाजपा के आधे से अधिक उम्मीदवार बीआरएस से आए हुए हैं और इनमें से अधिकांश ने इसी महीने पाला बदला है।

बता दें कि इसी महीने 15 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता को ईडी ने गिरफ्तार किया है। राज्य में 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले BRS के नेताओं ने सिर्फ भाजपा का दामन नहीं थामा है।

कई ने कांग्रेस का हाथ भी थामा है। इनमें सबसे बड़ा नाम बीआरएस के चेवेल्ला सांसद रंजीत रेड्डी का है, जिन्हें कांग्रेस ने फिर से उसी लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है।

इसी तरह हैदराबाद के खैरताबाद विधानसभा सीट से BRS के विधायक दनम नागेंदर भी दल-बदल करते हुए कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार बन  गए हैं।

उन्हें पार्टी ने सिकंदराबाद लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी के खिलाफ उतारा है। इतना ही नहीं, विकाराबाद जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष और पूर्व बीआरएस नेता सुनीता महेंद्र रेड्डी अब मल्काजगिरी से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।

बीआरएस के पेद्दापल्ली सांसद वेंकटेश नेता कांग्रेस में चले गए हैं और अपनी उम्मीदवारी की औपचारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। वारंगल के BRS सांसद पसुनुरी दयाकर ने भी लोकसभा टिकट से इनकार किए जाने के बाद पार्टी छोड़ दी है।

बता दें कि 2022 और 2023 के कुछ महीनों तक के चंद्रशेखर राव विपक्षी दलों को एकजुट करने और खुद को CM से PM तक प्रोन्नत करने की मुहिम में जुटे हुए थे। इसी मंशा से उन्होंने अपनी पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति को भारत राष्ट्र समिति बनाया ताकि उसे राष्ट्रीय स्वरूप और दर्जा देने की कवायद रंग ला सके।

इसके अलावा उन्होंने गैर भाजपायी और गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों से मिलकर एक तीसरा मोर्चा बनाने की कवायद भी की थी और प्रधानमंत्री मोदी पर लगातार तीखे हमले बोले थे लेकिन सब बेकार रही।

You Might Also Like

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

March 29, 2024 March 29, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article हिजाब को लेकर प्रिंसिपल पर लगाया झूठा आरोप, खुद प्रधानमंत्री ने संभाला मोर्चा; मुस्लिम छात्रा पर होगा केस… हिजाब को लेकर प्रिंसिपल पर लगाया झूठा आरोप, खुद प्रधानमंत्री ने संभाला मोर्चा; मुस्लिम छात्रा पर होगा केस…
Next Article पीने को पानी नहीं पर भारत की जासूसी करने चला मालदीव, जानें- दो मुस्लिम देशों का खुफिया प्लान… पीने को पानी नहीं पर भारत की जासूसी करने चला मालदीव, जानें- दो मुस्लिम देशों का खुफिया प्लान…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी, एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन….
सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी, एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़….
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..
जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
विश्व स्तनपान सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, छत्तीसगढ़ के प्रथम “मातृ दूध कोष (Mother Milk Bank)” की घोषणा……
विश्व स्तनपान सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, छत्तीसगढ़ के प्रथम “मातृ दूध कोष (Mother Milk Bank)” की घोषणा……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?