By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सरकार लोगों के गांव, घर तक पहुंचकर कर रही है समस्याओं का समाधान – टंकराम वर्मा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > सरकार लोगों के गांव, घर तक पहुंचकर कर रही है समस्याओं का समाधान – टंकराम वर्मा
छत्तीसगढ़राज्य

सरकार लोगों के गांव, घर तक पहुंचकर कर रही है समस्याओं का समाधान – टंकराम वर्मा

News Desk
Last updated: 2025/05/07 at 4:26 PM
News Desk
Share
3 Min Read
सरकार लोगों के गांव, घर तक पहुंचकर कर रही है समस्याओं का समाधान – टंकराम वर्मा
SHARE

बिलासपुर
छत्तीसगढ़ सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा आज सुशासन तिहार के अंतर्गत बोदरी नगर पालिका परिषद में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए। बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर में शामिल होकर अपने आवेदन के निराकरण की जानकारी ली। उन्हें केंद्र और राज्य शासन की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत लाभान्वित किया गया। शिविर को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री ने कहा कि संवाद से समाधान तक शिविर के उद्देश्य से आयोजित शिविर में जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

     राजस्व मंत्री ने आगे कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार वंचितो और अंतिम छोर के व्यक्तियों को शासन की प्रमुख योजनाओं से जागरूक कर उन्हें लाभान्वित कर रही है। उन्होंने सभी लोगों को  योजनाओं का लाभ उठाने की बात कही। उन्होंने हितग्राहियों को किसान किताब का वितरण किया। हितग्राहियों से चर्चा कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। यहां 1478 आवेदनों में से 1410 आवेदनों का निराकरण कर लिया गया है। शिविर में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, एसएसपी श्री रजनेश सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, एडीएम श्री शिव कुमार बनर्जी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

       शिविर में राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने विभागीय योजना स्टॉल का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने स्टॉल प्रभारी और हितग्राहियों से चर्चा कर योजना का लाभ देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकास को आगे बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सोच है कि लोगों के घर, गांव तक पहुंचकर सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, उज्ज्वला गैस योजना आदि का लाभ शत प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को दिलाने के लिए सरकार  लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी की गारंटी को शत प्रतिशत लागू किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विष्णु के सुशासन में जनता की हर समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब सरकार द्वारा नामांतरण की प्रक्रिया को भी आसान बना दिया गया है। रजिस्ट्री के साथ ही अब नामांतरण भी हो जाएगा। उन्होंने सभी से योजनाओं का लाभ पात्रतानुसार अवश्य उठाने की अपील की। कलेक्टर ने कहा कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य समस्या के निदान के लिए है। लोगों की  समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां विभागीय स्टॉल भी लगाए गए हैं,  योजनाओं की जानकारी लेकर लोग पात्रतानुसार लाभ उठा सकते है।      

                    शिविर में खाद्य, श्रम, आदिवासी विकास विभाग, स्वास्थ्य, परिवहन, महिला बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी और हितग्राहियों को लाभान्वित किया।

You Might Also Like

चूल्हे-चौके से बिजनेस तक गायत्री समूह की 12 महिलाओं ने टेंट हाउस के जरिए लिखी सफलता की नई दास्तां,आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की मिसाल बनी गायत्री महिला स्व-सहायता समूह….

जनजातीय योजनाओं की मॉनिटरिंग को मिली नई रफ्तार, मंत्री नेताम ने 8 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में आएगी तेजी…..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट…..

8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम पुलगांव दुर्ग में वृद्धजनो हेतु स्वास्थ्य जांच शिविर एवं सामूहिक भोजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

राज्यपाल रमेन डेका ने गोद ग्राम सोनपुरी के समग्र विकास के लिए दिए आवश्यक निर्देश…..

News Desk May 7, 2025 May 7, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम मुख्यमंत्री साय ने जारी छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम मुख्यमंत्री साय ने जारी
Next Article 12वीं में कांकेर के छात्र अखिल सेन ने 98.20 प्रतिशत अंक के साथ किया टॉप 12वीं में कांकेर के छात्र अखिल सेन ने 98.20 प्रतिशत अंक के साथ किया टॉप
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

चूल्हे-चौके से बिजनेस तक गायत्री समूह की 12 महिलाओं ने टेंट हाउस के जरिए लिखी सफलता की नई दास्तां,आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की मिसाल बनी गायत्री महिला स्व-सहायता समूह….
चूल्हे-चौके से बिजनेस तक गायत्री समूह की 12 महिलाओं ने टेंट हाउस के जरिए लिखी सफलता की नई दास्तां,आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की मिसाल बनी गायत्री महिला स्व-सहायता समूह….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जनजातीय योजनाओं की मॉनिटरिंग को मिली नई रफ्तार, मंत्री नेताम ने 8 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में आएगी तेजी…..
जनजातीय योजनाओं की मॉनिटरिंग को मिली नई रफ्तार, मंत्री नेताम ने 8 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में आएगी तेजी…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट…..
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम पुलगांव दुर्ग में वृद्धजनो हेतु स्वास्थ्य जांच शिविर एवं सामूहिक भोजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम पुलगांव दुर्ग में वृद्धजनो हेतु स्वास्थ्य जांच शिविर एवं सामूहिक भोजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?