By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: WAVES 2025: युवाओं ने रचा कीर्तिमान, रेत पर नहीं, रंगों में रचा सपना, भारत को मिला गोल्ड और सिल्वर मेडल….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > WAVES 2025: युवाओं ने रचा कीर्तिमान, रेत पर नहीं, रंगों में रचा सपना, भारत को मिला गोल्ड और सिल्वर मेडल….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

WAVES 2025: युवाओं ने रचा कीर्तिमान, रेत पर नहीं, रंगों में रचा सपना, भारत को मिला गोल्ड और सिल्वर मेडल….

News Desk
Last updated: 2025/05/09 at 9:11 PM
News Desk
Share
3 Min Read
WAVES 2025: युवाओं ने रचा कीर्तिमान, रेत पर नहीं, रंगों में रचा सपना, भारत को मिला गोल्ड और सिल्वर मेडल….
SHARE

रायपुर: रायपुर के युवाओं ने अपने हुनर और रचनात्मकता से दुनिया को दिखा दिया कि सपने रेत पर नहीं, रंगों में रचे जाते हैं। ‘एंटैंगल्ड स्टूडियो’ के बैनर तले काम करने वाली इस टीम ने वर्ल्ड ऑडियो विज़ुअल एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) 2025 में भारत के लिए ऐनिमी एनीमेशन श्रेणी में गोल्ड मेडल और वेबटून श्रेणी में सिल्वर मेडल जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।

Contents
टीम में शामिल ये सितारेवेबटून में भी छत्तीसगढ़ के विजयी रंगसपनों की यह उड़ान नागपुर से शुरू हुईनज़रे अब टोक्यो परयुवा सपनों का भविष्य है ऐनिमी

यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय आयोजन पहली बार भारत में हुआ। मुंबई में आयोजित चार दिवसीय समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इस आयोजन में 90 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों और 10 हजार से अधिक प्रतिभागियों की मौजूदगी में भारत की युवा प्रतिभा ने अपना परचम लहराया।

टीम में शामिल ये सितारे

गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम में शुभ्रांशु सिंह, शेफाली सिंह, निहाल डुंगडुंग और प्रथम विरानी शामिल हैं। सभी की उम्र 22 से 25 वर्ष के बीच है और ये युवा इंजीनियरिंग व फैशन डिज़ाइन जैसे विभिन्न शैक्षणिक पृष्ठभूमियों से आते हैं। वे ऐनिमी की उस दुनिया में अपना नाम बनाना चाहते थे जो अपनी रंगीनता, भावनात्मक गहराई और जीवंत पात्रों के लिए जानी जाती है।

वेबटून में भी छत्तीसगढ़ के विजयी रंग

वेबटून श्रेणी में सिल्वर मेडल छत्तीसगढ़ के ही एक और प्रतिभाशाली युवा विशाल मरावी ने जीता। वे भी एंटैंगल्ड स्टूडियो से जुड़े हैं और उनकी इस रचनात्मक जीत ने स्टूडियो को दोहरी सफलता दिलाई है।

सपनों की यह उड़ान नागपुर से शुरू हुई

शुभ्रांशु सिंह ने बताया कि इस रचनात्मक यात्रा की शुरुआत अक्टूबर 2024 में नागपुर में आयोजित रीजनल प्रतियोगिता से हुई। वहां विजयी होने के बाद, टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर 11 शहरों की विजेता टीमों के साथ मुकाबला किया और फाइनल के लिए चुनी गई। WAVES 2025 के मंच पर 20 से अधिक देशों की टीमों को पछाड़कर इन युवाओं ने भारत को स्वर्ण दिलाया।

नज़रे अब टोक्यो पर

गोल्ड मेडल के साथ टीम को 2026 में टोक्यो, जापान में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय ऐनिमी इवेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त हुआ है। टीम इस अवसर को लेकर बेहद उत्साहित है और मानती है कि यह भारत की ऐनिमी प्रतिभा को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने का सुनहरा मौका है।

युवा सपनों का भविष्य है ऐनिमी

टीम लीडर शुभ्रांशु सिंह का कहना है कि भारत में ऐनिमी एनीमेशन का भविष्य बेहद उज्ज्वल है और यह युवा वर्ग के लिए एक रचनात्मक व करियर विकल्प बन सकता है। रायपुर के इन रचनात्मक सितारों ने यह साबित कर दिया है कि तकनीक, कल्पनाशीलता और मेहनत का संगम हो तो छत्तीसगढ़ जैसे राज्य से भी विश्व मंच पर छा जाना मुमकिन है।

You Might Also Like

सुशासन तिहार बना ललिता के लिए खुशी का आधार : मिला आयुष्मान कार्ड का सुरक्षा कवच….

महुआ से आत्मनिर्भरता की उड़ान: वन धन विकास केंद्र कौरिनभाठा बना महिला सशक्तिकरण और आजीविका का सफल मॉडल…..

सुशासन तिहार में मिला त्वरित समाधान, श्रीमती अंजनी साहू को प्रदान किया गया नवीन राशन कार्ड, जनसमस्या निवारण शिविर बना आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम…..

गंडई शराब दुकान में ओवररेटिंग पर बड़ी कार्रवाई: आबकारी उप निरीक्षक प्रभाकर सिरमौर निलंबित, विक्रेता पर भी केस दर्ज……

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बस्तर दौरे में केशकाल में निरीक्षण के दौरान दिए थे निर्देश, विभाग ने कार्यादेश किया जारी…..

News Desk May 9, 2025 May 9, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article CG NEWS: मुख्यमंत्री साय का बच्चों से आत्मीय संवाद, आंगनबाड़ी में बांटी टॉफियां और पूछा हालचाल… CG NEWS: मुख्यमंत्री साय का बच्चों से आत्मीय संवाद, आंगनबाड़ी में बांटी टॉफियां और पूछा हालचाल…
Next Article मुख्यमंत्री साय ने अटल डिजिटल केंद्र का किया अवलोकन मुख्यमंत्री साय ने अटल डिजिटल केंद्र का किया अवलोकन
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सुशासन तिहार बना ललिता के लिए खुशी का आधार : मिला आयुष्मान कार्ड का सुरक्षा कवच….
सुशासन तिहार बना ललिता के लिए खुशी का आधार : मिला आयुष्मान कार्ड का सुरक्षा कवच….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
महुआ से आत्मनिर्भरता की उड़ान: वन धन विकास केंद्र कौरिनभाठा बना महिला सशक्तिकरण और आजीविका का सफल मॉडल…..
महुआ से आत्मनिर्भरता की उड़ान: वन धन विकास केंद्र कौरिनभाठा बना महिला सशक्तिकरण और आजीविका का सफल मॉडल…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुशासन तिहार में मिला त्वरित समाधान, श्रीमती अंजनी साहू को प्रदान किया गया नवीन राशन कार्ड, जनसमस्या निवारण शिविर बना आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम…..
सुशासन तिहार में मिला त्वरित समाधान, श्रीमती अंजनी साहू को प्रदान किया गया नवीन राशन कार्ड, जनसमस्या निवारण शिविर बना आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
गंडई शराब दुकान में ओवररेटिंग पर बड़ी कार्रवाई: आबकारी उप निरीक्षक प्रभाकर सिरमौर निलंबित, विक्रेता पर भी केस दर्ज……
गंडई शराब दुकान में ओवररेटिंग पर बड़ी कार्रवाई: आबकारी उप निरीक्षक प्रभाकर सिरमौर निलंबित, विक्रेता पर भी केस दर्ज……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?