By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG के 31जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, रायगढ़, कोरबा में बिजली गिर सकती है; 3 दिन ऐसा ही मौसम
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > CG के 31जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, रायगढ़, कोरबा में बिजली गिर सकती है; 3 दिन ऐसा ही मौसम
छत्तीसगढ़राज्य

CG के 31जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, रायगढ़, कोरबा में बिजली गिर सकती है; 3 दिन ऐसा ही मौसम

News Desk
Last updated: 2025/05/13 at 2:26 PM
News Desk
Share
5 Min Read
CG के 31जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, रायगढ़, कोरबा में बिजली गिर सकती है; 3 दिन ऐसा ही मौसम
SHARE

रायपुर

छत्तीसगढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से रायपुर-दुर्ग, बिलासपुर समेत 31 जिलों में 3 दिन आंधी-बारिश का दौर चलेगा। रायपुर में सुबह से बादल छाए हैं। दोपहर के बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में 40-60 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है। कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी आशंका है। 15 मई तक ऐसी ही स्थिति रहेगी। उसके बाद तापमान 2-3 डिग्री तक बढ़ेगा। 42 डिग्री के साथ सोमवार को दुर्ग सबसे गर्म रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के साथ दक्षिण-पश्चिम उत्तरप्रदेश से लेकर तमिलनाडु तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। बारिश के इन दोनों स्ट्रॉन्ग सिस्टम के एक्टिव होने से छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश की स्थिति बन रही है।

मई में हर बार होती है जोरदार बारिश

मई में हो रही बारिश कोई नई बात नहीं है। आमतौर पर मई में तेज बारिश और अंधड़ की स्थिति बनती ही है। कई बार मई की शुरुआत में कुछ सिस्टम बनने के कारण प्रदेश में बारिश और तेज अंधड़ के एक-दो स्पैल आते हैं। इससे मई के पूरे महीने में अच्छी बारिश हो जाती है।

वैसे पिछले एक दशक में रायपुर में मई के महीने में सबसे ज्यादा बारिश 2021 में 93.2 मिमी रिकॉर्ड की गई थी। उस दौरान 24 घंटे में 57 मिमी बारिश 10 मई 2021 को दर्ज की गई थी। मई में सिस्टम बनने पर समुद्र से आने वाली हवा तेजी के साथ आगे बढ़ती हैं। इससे अंधड़ की स्थिति बनती है। 25 मई के बाद इस तरह की स्थितियां ज्यादा रहती हैं, उसी से मौसम में बदलाव की शुरुआत होती है।

 छत्तीसगढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते अभी भी कई जिलों में बारिश हो रही है. 13 मई को भी मौसम विभाग की तरफ से कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ आंधी तूफान का अलर्ट भी जारी किया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि रायपुर, बिलासपुर, समेत कई जिलों में इसी तरह की स्थिति बनती दिख रही है. आज भी मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है. हालांकि बीते 24 घंटे के दौरान दुर्ग जिला फिलहाल छत्तीसगढ़ में सबसे गर्म रहा है.

छत्तीसगढ़ का मौसम

वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से हो रहे बदलाव के चलते छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आंधी तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखी जा रही है, मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन चार दिनों तक प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर इसी तरह से चलता रहेगा.

2 से 3 दिन हल्की बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि छत्तीसगढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के आने की वजह से मौसम में बदलाव होता रहता है, जिससे दो दिनों तक गरज-चमक के साथ फिर से बारिश होने की संभावना है. क्योंकि प्री-मानसून के दौर में इसी तरह की स्थिति बन रही है.

येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 13 मई को छत्तीसगढ़ में रायपुर-बिलासपुर समेत 31 जिलों में 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है. कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी संभावना भी है, फिलहाल प्रदेश में 15 मई तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है.

16 साल का टूट सकता है रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ में इस बार जोरदार मानसून होने की संभावना है, मौसम विभाग का कहना है कि छत्तीसगढ़ में भी इस बार मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है, जबकि बारिश के चलते इस बार यहां भी 16 साल का रिकॉर्ड टूट सकता है.

छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून

छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून 13 जून को जगदलपुर के रास्ते एंट्री कर सकता है, जो 16 जून तक रायपुर पहुंच सकता है. क्योंकि आमतौर पर मानसून एक जून को केरल पहुंचता है, लेकिन इस बार केरल भी मानसून जल्दी दस्तक दे सकता है. क्योंकि इस बार सामान्य तारीख से चार दिन पहले ही यानी 27 मई को केरल तट पर मानसून आने की संभावना बन रही है.

बीते 24 घंटे का मौसम

छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे के दौरान कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई, जबकि दुर्ग सबसे ज्यादा गर्म रहा है, यहां तापमान 40 डिग्री तक दर्ज किया गया. बलौदाबाजार में 40 और रायपुर में भी 40 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.

You Might Also Like

साजा ब्लॉक क्षेत्र देवकर एवं अकलवारा में टी बी उन्मूलन हेतु निक्षय निरामय फेस 0.2 अंतर्गत शिविर का हुआ सफल आयोजन

मुख्यमंत्री से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात…..

युवा फेस्ट-2026 का भव्य समापन: दायरा बैंड के सुरों पर थिरका धमतरी…

सेवा, समरसता और मानवता ही विकास का सच्चा मार्ग- मंत्री राजेश अग्रवाल….

सुशासन की नई मिसाल : नारायणपुर के सबसे सुदूर ‘लंका’ गांव तक पहुंचा प्रशासन…..

News Desk May 13, 2025 May 13, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article CBSE 12वीं बोर्ड में CG के 82.17% स्टूडेंट्स पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी, 26,057 स्टूडेंट्स पास, इनमें 12 हजार 713 लड़कियां CBSE 12वीं बोर्ड में CG के 82.17% स्टूडेंट्स पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी, 26,057 स्टूडेंट्स पास, इनमें 12 हजार 713 लड़कियां
Next Article छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर ‘ऑपरेशन संकल्प’ में 31 नक्सली ढेर, 20 की हुई पहचान : पुलिस छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर ‘ऑपरेशन संकल्प’ में 31 नक्सली ढेर, 20 की हुई पहचान : पुलिस
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

साजा ब्लॉक क्षेत्र देवकर एवं अकलवारा में टी बी उन्मूलन हेतु निक्षय निरामय फेस 0.2 अंतर्गत शिविर का हुआ सफल आयोजन
साजा ब्लॉक क्षेत्र देवकर एवं अकलवारा में टी बी उन्मूलन हेतु निक्षय निरामय फेस 0.2 अंतर्गत शिविर का हुआ सफल आयोजन
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात…..
मुख्यमंत्री से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
युवा फेस्ट-2026 का भव्य समापन: दायरा बैंड के सुरों पर थिरका धमतरी…
युवा फेस्ट-2026 का भव्य समापन: दायरा बैंड के सुरों पर थिरका धमतरी…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा, समरसता और मानवता ही विकास का सच्चा मार्ग- मंत्री राजेश अग्रवाल….
सेवा, समरसता और मानवता ही विकास का सच्चा मार्ग- मंत्री राजेश अग्रवाल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?